लाइव न्यूज़ :

Climate change: सिर्फ शोर या मामला गंभीर?, ग्लोबल वॉर्मिंग सिर्फ हवा-हवाई बातें

By अभिषेक कुमार सिंह | Updated: December 12, 2024 05:28 IST

Climate change: उत्तराखंड में देखने को मिल रहा है, जहां नीति घाटी में तेजी से बढ़ते एक हिमनद (ग्लेशियर) का पता चला है.

Open in App
ठळक मुद्देलोगों का यह भी कहना है कि ग्लोबल वॉर्मिंग का कई बार सकारात्मक असर भी होता है.कुल मिलाकर 48 वर्ग किलोमीटर के दायरे में फैला हुआ है.सच में ऐसी आपदाओं का फर्जी डर तो नहीं दिखाया जा रहा है.

Climate change: दुनिया में ऐसा मानने वालों की कोई कमी नहीं है जो कहते हैं कि जलवायु परिवर्तन (क्लाइमेट चेंज) और बढ़ते वैश्विक तापमान (ग्लोबल वॉर्मिंग) सिर्फ हवा-हवाई बातें हैं. इनका हौवा खड़ा करके कुछ पर्यावरणवादी संगठन और गरीब देश अपने लिए धन ऐंठते हैं. हाल में अमेरिका के दोबारा निर्वाचित हुए राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प तो ऐसे ही तर्क देकर जलवायु परिवर्तन थामने वाली पेरिस संधि से बाहर भी हो चुके हैं. इसके अलावा कुछ लोगों का यह भी कहना है कि ग्लोबल वॉर्मिंग का कई बार सकारात्मक असर भी होता है.

इसका एक उदाहरण इधर उत्तराखंड में देखने को मिल रहा है, जहां नीति घाटी में तेजी से बढ़ते एक हिमनद (ग्लेशियर) का पता चला है. भारत-तिब्बत सीमा के नजदीक स्थित नीति घाटी में पाए गए इस हिमनद की लंबाई वैसे तो 10 किलोमीटर है, लेकिन यह कुल मिलाकर 48 वर्ग किलोमीटर के दायरे में फैला हुआ है.

हाल तक उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर और सिक्किम आदि में हिमनदों के पिघलने और पहले के मुकाबले उनके सिकुड़ने और गायब हो जाने की खबरें आती रही हैं. ऐसे में तेजी से बढ़ते ग्लेशियर की सूचना से जलवायु परिवर्तन से जुड़े वे सवाल फिर उठ खड़े हुए हैं कि कहीं सच में ऐसी आपदाओं का फर्जी डर तो नहीं दिखाया जा रहा है.

या फिर नुकसान करने की बजाय यह परिवर्तन या तो पृथ्वी के वातावरण में संतुलन बनाने के लिए होता है. जहां तक उत्तराखंड में प्रकाश में आए हिमनद की बात है, तो इसका पता देहरादून स्थित वाडिया इंस्टीट्यूट ऑफ हिमालयन जियोलॉजी के भूवैज्ञानिकों ने उपग्रहों से प्राप्त आंकड़ों और अन्य संबंधित तकनीकों के जरिए लगाया है.

संयुक्त राष्ट्र के महासचिव एंतोनियो गुतारेस बयान दे चुके हैं कि हमारी पृथ्वी गंभीर किस्म की जलवायु अराजकता की ओर बढ़ रही है. गुतारेस यह चेतावनी तक दे चुके हैं कि इन विचित्र घटनाओं के मद्देनजर मानव सभ्यता के पास ‘सहयोग करने या खत्म हो जाने’ का विकल्प ही बचा है.

ऐसे में ग्लोबल वॉर्मिंग को रोकने के लिए या तो कठोर जलवायु सहयोग संधि करनी होगी या एक सामूहिक आत्महत्या संधि. यह भी अजब विडंबना है कि पिछले चार-पांच दशकों में धरती की सेहत में कोई सुधार नहीं हुआ, जबकि इस दौरान इससे संबंधित आह्वान लाखों बार किए जा चुके हैं.

क्यों नहीं, अरबों-खरबों के खर्च के बावजूद वे कोशिशें रंग लाती दिखीं, जिन पर अमल होने से धरती माता के स्वास्थ्य में उल्लेखनीय सुधार आ जाना चाहिए था. यूं तो इस अवधि में दुनिया में धरती की सेहत यानी पर्यावरण संबंधी मामलों को लेकर लोगों में जागरूकता आई है और उनकी जानकारी का स्तर बढ़ा है. लेकिन ऐसी जानकारी किस काम की जो हमें सिर्फ मां का हाल जानने तक सीमित रखे, उसे बुखार में देखकर भी उसके कष्टों के इलाज का कोई प्रबंध न करे.

टॅग्स :Climate Action and Finance Mobilization Dialogue TrackAmerica
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

पूजा पाठगुड फ्राइडे : क्रूस पर इंसानियत का देवता

भारतहोर्मुज जलडमरूमध्य को लेकर 35 देशों की बैठक, ब्रिटेन पीएम कीर स्टॉर्मर ने भारत को दिया न्योता?, विदेश सचिव विक्रम मिसरी शामिल?

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम