लाइव न्यूज़ :

Indore Crime News: महिलाओं का अपमान करने वालों पर सख्त कार्रवाई जरूरी

By लोकमत समाचार सम्पादकीय | Updated: March 29, 2024 13:16 IST

Indore Crime News: यह बात और भी परेशान करने वाली है कि लोग इस तमाशे को चुपचाप देखते रहे, पीड़िता को बचाने के लिए कोई भी आगे नहीं आया.

Open in App
ठळक मुद्देसमाज में महिलाओं के विरुद्ध हिंसा की समस्या कोई नई नहीं है. भारतीय समाज में महिलाएं एक लंबे समय से अवमानना, यातना और शोषण का शिकार रही हैं. रीति-रिवाजों और समाज में प्रचलित मापदंडों ने भी महिलाओं के उत्पीड़न को बढ़ाने में योगदान दिया है.

Indore Crime News: इंदौर शहर के पास निर्मल गांव बछोड़ा में एक शर्मसार कर देने वाली घटना प्रकाश में आई है. यहां चार महिलाओं ने मिलकर एक महिला को निर्वस्त्र करके घुमाया. इतना ही नहीं, पीड़िता की जमकर पिटाई की गई. सार्वजनिक रूप से उसे निर्वस्त्र कर अपमानित करने की इस घटना का वीडियो भी सामने आया है, जिसके बाद पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए चारों महिलाओं को गिरफ्तार कर लिया है. यह बात और भी परेशान करने वाली है कि लोग इस तमाशे को चुपचाप देखते रहे, पीड़िता को बचाने के लिए कोई भी आगे नहीं आया.

हमारे समाज में महिलाओं के विरुद्ध हिंसा की समस्या कोई नई नहीं है. भारतीय समाज में महिलाएं एक लंबे समय से अवमानना, यातना और शोषण का शिकार रही हैं. जाहिर है हमारी विचारधाराओं, रीति-रिवाजों और समाज में प्रचलित मापदंडों ने भी महिलाओं के उत्पीड़न को बढ़ाने में योगदान दिया है.

जहां तक स्त्रियों द्वारा किसी दूसरी स्त्री के अपमान का मामला है, तो कई बार इसका कारण निहित स्वार्थ ही होता है. एक स्त्री दूसरी स्त्री को समझना नहीं चाहती, इसका कारण कई बार अपने-पराए की भावना भी होती है. आज एक ओर तो महिलाएं  सफलता के नए-नए आयाम गढ़ रही हैं तो वहीं दूसरी तरफ उनके विरुद्ध अपमान, उत्पीड़न, जघन्य हिंसा और अपराध के मामले कम नहीं हो रहे हैं.

इसके विपरीत हम जब भी किसी महिला के साथ होने वाले दुराचार का समाचार देखते या सुनते हैं तो घटना के विरुद्ध आवाज उठाने की बजाय अपने घर की स्त्रियों पर तरह-तरह के प्रतिबंध लगाने की कोशिश करते हैं, उन्हें नसीहतें देने लगते हैं. इंदौर के गांव की घटना पहली नहीं है और ऐसा भी नहीं है कि भविष्य में ऐसी घटना की पुनरावृत्ति नहीं होगी.

महिलाओं की मानवीय प्रतिष्ठा के वास्तविक सम्मान के लिए जो लड़ाई लड़नी है, उसके लिए अभी बहुत लंबा सफर तय करना शेष है और हम इस सफर को तभी तय कर पाएंगे जब महिलाएं अपने साथ होने वाले अपराधों को सहना छोड़कर उनके खिलाफ आवाज उठाने लगेंगी, क्योंकि हमारे भारतीय समाज में महिलाओं को सिर्फ सहना सिखाया जाता है, बोलना नहीं.

इसलिए जरूरी है कि महिलाएं सबसे पहले अपनी आवाज खुद उठाएं. अपनी गरिमा के साथ कोई समझौता न करें. तमाम कानूनों और तरीकों को अपनाने के बाद भी हम महिलाओं के विरुद्ध होने वाले अपराधों को रोकने में विफल हो रहे हैं, इसलिए सरकार द्वारा बनाए गए कानूनों को और सख्त किया जाना चाहिए, रोकथाम के स्थान पर सजा पर अधिक जोर दिया जाना चाहिए. 

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीइंदौरमध्य प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा!