लाइव न्यूज़ :

वीवीएस लक्ष्मण का कॉलम: मौजूदा चैंपियन से रोचक होगा मुकाबला

By वीवीएस लक्ष्मण | Updated: March 23, 2021 15:10 IST

सीरीज की एक और अच्छी बात भुवनेश्वर की 18 माह बाद शानदार वापसी रही. भुवी अपनी भूमिका पूरी तरह सफल रहे.

Open in App

भारत ने शनिवार की रात इंग्लैंड के खिलाफ रनों का अंबार लगाते हुए पांचवां एवं निर्णायक टी-20 मैच जीतकर सीरीज अपने नाम कर ली. मेजबानों के लिए यह महज 3-2 से जीत की खुशी नहीं है बल्कि जिस अंदाज में टॉप रैंक टीम के खिलाफ उन्होंने श्रेष्ठता हासिल की. आगामी टी-20 वर्ल्ड कप मद्देनजर, भारत ने खासतौर से बल्लेबाजी विभाग में नए-नए प्रयोग करते हुए नए विकल्पों को अपनाया. 

टॉस हारने के बावजूद टीम ने लगातार जीत दर्ज की. सूर्यकुमार यादव और ईशान किशन ने आईपीएल के धमाकेदार प्रदर्शन को अंतरराष्ट्रीय सीरीज के पदार्पण में भी जारी रखा. अंतरराष्ट्रीय स्तर पर छाप छोड़ने वाले इन दोनों नवोदितों को आईपीएल से न केवल तकनीक में सुधार करने में मदद मिली बल्कि टेम्परामेंट और आत्मविश्वास को भी बढ़ाया जिसे नेट्स में हासिल नहीं किया जा सकता था. 

निर्णायक मुकाबले में भारत ने सही संतुलना और रणनीति को अपनाया. टी-20 में पहली बार एक साथ ओपनिंग करने वाले रोहित और विराट की बल्लेबाजी देखते ही बन रही थी. मेरा मानना है कि आगे बढ़ने का यही सही तरीका है. भारत में ज्यादा विकल्पों के कारण प्रतिभाओं की बर्बादी का खतरा बना गया है. ऐसे में टी-20 फॉर्मेट में कुछ ही मुकाबलों में फ्लॉप रहने पर खिलाडि़यों को बदलने से बचने की जरूरत है. 

भुवनेश्वर रनों की रफ्तार पर अंकुश लगाने के अलावा उन्होंने निर्णायक मौकों पर विकेट भी झटके. जब जसप्रीत बुमराह और रविंद्र जडेजा चयन के उपलब्ध होंगे तब टी-20 टीम के लिए चयन करना और कठिन हो जाएगा. अब 50 ओवर प्रारूप की चर्चा करते हैं. इंग्लैंड शानदार प्रदर्शन के साथ सीरीज का समापन करना चाहेगी. 

मौजूदा चैंपियन होने के कारण उसे हल्के में नहीं लिया जा सकता और शेष तीनों मुकाबलों के लि भारत को कड़ी मेहनत करने की जरूरत है. यदि वह भारत के खिलाफ चुनौती पेश करने में सक्षम होती है तो उसकी पूरी कोशिश मंगलवार से शुरू हो रही सीरीज में भारतीय विजयी क्रम को तोड़ने की होगी.

टॅग्स :वीवीएस लक्ष्मणइयोन मोर्गनविराट कोहलीभारत vs इंग्लैंड
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK Tickets 2026: आज से बुकिंग LIVE! फ्री मेट्रो और एंट्री के नए रूल्स

क्रिकेट2 रन से आगे निकले हिटमैन रोहित शर्मा?, आईपीएल में किसी एक टीम के खिलाफ सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी?

क्रिकेट4027 रन से साथ नंबर-1?, आईपीएल में लक्ष्य का पीछा करते हुए सबसे अधिक बल्ले से योगदान?, देखिए टॉप-5 खिलाड़ी की सूची

क्रिकेटRCB Vs SRH: 38 गेंद, 69 नाबाद रन, 5 चौके और 5 छक्के?, विराट कोहली बोले-मैदान पर वापस आना अच्छा, स्ट्राइक पर वापस आने दो और बीच-बीच में चौके लगाओ?

क्रिकेटRCB vs SRH: पडिक्कल और कोहली ने आरसीबी को दिलाई जीत, IPL ओपनर में सनराइजर्स हैदराबाद को 6 विकेट से हराया

क्रिकेट अधिक खबरें

क्रिकेटफिनिशर की भूमिका खत्म, पॉवर प्ले में ही 10, 11, 12 रन रेट से कूट रहे?, सीएसके मुख्य कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने कहा-आईपीएल में ओपनर की बल्ले-बल्ले?

क्रिकेट24 लाख रुपये का जुर्माना लगाया, पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर पर एक्शन, इम्पैक्ट प्लेयर सहित 11 खिलाड़ी पर 600000 रुपये फाइन

क्रिकेट2022 के बाद दूसरा मौका, एक सीजन में पहले 2 मैच में हार?, 6 बार पंजाब किंग्स के खिलाफ सीएसके ने बनाए 200 से अधिक रन

क्रिकेटचेपॉक में चमके प्रभसिमरन सिंह, पंजाब की जीत में निभाई बड़ी भूमिका

क्रिकेट210 रन भी नहीं बचा पाई CSK! पंजाब ने चेपॉक में छीन ली जीत