लाइव न्यूज़ :

वीवीएस लक्ष्मण का कॉलम: नए जोश के साथ वापसी के लिए तैयार है सनराइजर्स हैदराबाद

By वीवीएस लक्ष्मण | Updated: April 14, 2019 09:28 IST

पंजाब के हाथों मोहाली में सनराइजर्स हैदराबाद को मिली हार को भुलाने के लिए पांच दिन पर्याप्त रहे। सत्र में हमारी यह लगातार दूसरी हार रही।

Open in App

पंजाब के हाथों मोहाली में सनराइजर्स हैदराबाद को मिली हार को भुलाने के लिए पांच दिन पर्याप्त रहे। सत्र में हमारी यह लगातार दूसरी हार रही। तेज बारिश के चलते नमी के कारण पहले बल्लेबाजी करना भारी पड़ा। वॉर्नर जैसा धांसू बल्लेबाज चल नहीं पाया। फिर भी अंतिम दस ओवर में सौ रन बनाकर 150 का सम्मानजनक स्कोर बना गया। फिर भी 20 रन कम ही बने।

केएल राहुल और मयंक अग्रवाल ने अच्छी शुरुआत के बाद पंजाब सहज जीत की ओर अग्रसर थी, लेकिन हमारे गेंदबाजों ने बढ़िया गेंदबाजी कर टीम को वापसी दिलाई। मुकाबला रोमांचक दौर में पहुंच गया किंतु जीत पंजाब की हुई। यहां परिणाम महत्वपूर्ण नहीं है।

महत्वपूर्ण है हैदराबाद के खिलाड़ियों का आखिरी तक संघर्ष जारी रखना। पांच दिन का ब्रेक लाभदायक रहा। तीन दिन क्रिकेट से दूर रहकर टीम एकजुटता पर विशेष ध्यान दिया गया। अंतिम दो दिन अभ्यास पर बल दिया गया और टीम फिर से जोश में नजर आ रही है। ब्रेक ने खिलाड़ियों को आत्मनिरीक्षण करने का मौका प्रदान किया।

इसने चोटिल खिलाड़ियों को भी ठीक होने का अवसर मुहैया कराया और वह चयन के लिए तैयार हैं। टूर्नामेंट के मध्य चरण में हम प्रवेश कर रहे हैं। ऐसे में खिलाड़ियों का फिट होना टीम के लिए लाभदायक साबित होगा। आने वाला सप्ताह हमारे लिए अहम होगा। अब हमें तीनों मैच अपने घर में खेलने हैं और यदि हम इसमें जीत दर्ज कर लेते हैं तो इससे लीग दौर के समाप्ति के समय 'अगर-मगर' के दबाव से उबरने का मौका मिलेगा।

साथ ही हम इस समय तक अलग-अलग टीमों से खेल चुके होंगे, जिससे प्रतिद्वंद्वियों की ताकत को भांपने में मदद मिलेगी। हालांकि यह बात सभी फ्रेंचाइजी टीमों के लिए मददगार होगी। हाल की उथल-पुथल के बाद अब हमें तीनो मैच उप्पल स्टेडियम में ही खेलने हैं जो टीम का मनोबल बढ़ाने के लिए पर्याप्त है।

टॅग्स :सनराइज़र्स हैदराबादवीवीएस लक्ष्मणआईपीएल 2019इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल)
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटSRH vs LSG: टॉप ऑर्डर के ढहने के बाद, हेनरिक क्लासेन और नीतीश रेड्डी ने शतकीय साझेदारी में जड़ी फिफ्टी

क्रिकेटईशान किशन-अभिषेक शर्मा से टकराएंगे ऋषभ पंत?, हैदराबाद में 5 अप्रैल को दोपहर 3.30 बजे देखिए चौके-छक्के, कौन किस पर भारी, आंकड़े

क्रिकेटमैच फीस का 25 प्रतिशत जुर्माना और खाते में 1 डिमेरिट अंक?, आखिर क्यों सनराइजर्स हैदराबाद के उप कप्तान अभिषेक शर्मा पर आईपीएल ने लिया एक्शन

क्रिकेट24 गेंद, 4 चौके, 39 रन और 2 विकेट, कमाल का प्रदर्शन, प्लेयर ऑफ द मैच के साथ नीतिश कुमार रेड्डी ने किया धमाल

क्रिकेटSRH का तूफान, KKR को 65 रन से हराकर मचाया धमाल

क्रिकेट अधिक खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

क्रिकेटSRH vs LSG: ऋषभ पंत ने दिखाया कमाल, अर्धशतक जड़कर लखनऊ को IPL 2026 की पहली जीत दिलाई

क्रिकेटशुभमन गिल कब तक करेंगे आईपीएल 2026 में वापसी? इंजरी कितनी गंभीर? जानें

क्रिकेटसफलता के लिए कौशल से ज्यादा आत्मविश्वास की जरूरत, मुंबई इंडियंस के तेज गेंदबाज दीपक चाहर ने कहा- समीर रिजवी ने कमाल की पारी खेली