लाइव न्यूज़ :

वीवीएस लक्ष्मण का कॉलम: न्यूजीलैंड के इस खिलाड़ी ने भारत के खिलाफ वनडे सीरीज में दिखाया 'क्लास'

By वीवीएस लक्ष्मण | Updated: February 10, 2020 12:04 IST

भारत ने न्यूजीलैंड की बल्लेबाजी को पारी के बीच में अपने पंजे में जकड़ लिया था, लेकिन इसके बावजूद टेलर ने पूरी पारी में बल्लेबाजी की।

Open in App
ठळक मुद्देन्यूजीलैंड टीम में कुछ बड़े खिलाड़ी नहीं थे और सामने भारत की तगड़ी बल्लेबाजी थी।भारत के खिलाफ रॉस टेलर ने एक बार फिर अपना 'क्लास' दिखाया।

हैमिल्टन में न्यूजीलैंड ने एक दिवीसीय मुकाबलों में अपने सबसे बड़े लक्ष्य का पीछा करते हुए भारत के खिलाफ जीत दर्ज की और शनिवार को ऑकलैंड में सीरीज भी जीत ली। मेजबान टीम में कुछ बड़े खिलाड़ी नहीं थे और सामने भारत की तगड़ी बल्लेबाजी थी, लेकिन इसके बावजूद न्यूजीलैंड ने 274 रन के लक्ष्य का शानदार तरीके से बचाव किया।

रॉस टेलर ने एक बार फिर अपना 'क्लास' दिखाया। भारत ने न्यूजीलैंड की बल्लेबाजी को पारी के बीच में अपने पंजे में जकड़ लिया था, लेकिन इसके बावजूद टेलर ने पूरी पारी में बल्लेबाजी की। मार्टिन गप्टिल का प्रदर्शन अच्छा रहा, लेकिन पदार्पण करनेवाले काइले जेमिसन का साथ मिलने तक टेलर अकेले ही लड़ रहे थे। एक समय तो ऐसा लग रहा था कि न्यूजीलैंड 220 या इस स्कोर के आसपास सिमट सकता है, लेकिन समझदारी से बल्लेबाजी कर उन्होंने गेंदबाजों को लड़ने के लायक स्कोर खड़ा कर दिया।

भारत के लिए यह चिंता का सबब होना चाहिए कि विराट कोहली ने जब कभी भी साझेदारी तोड़ने के लिए जसप्रीत बुमराह को गेंद सौंपी वह पूरे दौर में विकेट के लिए तरसते रह गए। यही नहीं बुमराह की लेंथ भी सही नहीं रही, जिसका मतलब यह हुआ कि वह हमेशा की तरह प्रतिद्वंद्वी टीम के बल्लेबाजों पर दबाव बनाने में नाकाम रहे। हालांकि न्यूजीलैंड के बल्लेबाजों ने उनका सामना बेहतरीन ढंग से किया। खासकर टेलर ने।

भारत ने हालांकि सीरीज को बराबरी पर लाने के कुछ अवसर जरूर पैदा कर दिए थे, लेकिन आप जब पहले दस ओवरों में ही तीन विकेट जिसमें विराट कोहली भी शामिल थे गंवा देते हो तो फिर मैच में लौटना मुश्किल होगा ही। साउदी द्वारा विराट को आउट करना न्यूजीलैंड के चतुराई पूर्ण खेल और प्लानिंग पर अमल के लिए की गई मेहनत को दर्शाता है।

साउदी हालांकि पूरी तरह से फिट नहीं थे, लेकिन उन्होंने खुद को तैयार रखा। उन्होंने विराट को पहले आउट स्विंग की और फिर एक गेंद को वह चालाकी से अंदर ले आए जिसपर कोहली बोल्ड हो गए। क्या शानदार गेंदबाजी रही। श्रेयस अय्यर ने भी अच्छी बल्लेबाजी की लेकिन केदार जाधव अपने शॉट पर जरूर पछता रहे होंगे जिससे वह आउट हो गए।

बहरहाल, अय्यर के आउट होने से नुकसान ज्यादा हुआ, क्योंकि वह जम चुके थे और अर्धशतक भी पूरा कर चुके थे। उन्होंने स्टम्प पर की गेंद को कुछ अलग तरह से खेलने की कोशिश की जिसकी जरूरत नहीं थी। जाधव मध्यक्रम के सबसे तजुर्बेकार बल्लेबाज हैं और वे इस तरह की परिस्थितियों में पहले भी बल्लेबाजी कर चुके हैं लेकिन स्ट्राइक रोटेट करने में अक्षमता दिखाकर उन्होंने खुद पर दबाव लाया।

रवींद्र जडेजा जिन्होंने अच्छी गेंदबाजी की थी बल्लेबाजी में शार्दुल ठाकुर और नवदीप सैनी के साथ लेकर पारी को बढ़ाते रहे, लेकिन टॉम लैथम ने अपने गैरतजुर्बेकार संसाधनों को वाकई शानदार ढंग से इस्तेमाल किया। न्यूजीलैंड की टीम सीरीज जीतने की हकदार थी, लेकिन भारतीय टीम को मंगलवार को खेलेजानेवाले औपचारिक मुकाबले के लिए अब मेहतन करनी होगी।

टॅग्स :रॉस टेलरभारत vs न्यूजीलैंडमार्टिन गप्टिलन्यूजीलैंड क्रिकेट टीमवीवीएस लक्ष्मण
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटNew Zealand vs South Africa: 2-1 से सीरीज में पीछे और शानदार कमबैक?, 5 मैच की सीरीज पर 3-2 से कब्जा?

क्रिकेटNew Zealand vs South Africa: सीरीज पर 4-1 से कब्जा, 5वें मैच में न्यूजीलैंड ने दक्षिण अफ्रीका को 92 रनों से करारी शिकस्त दी, जानिए प्लेयर ऑफ द मैच और सीरीज कौन?

क्रिकेटNZ vs SA: चौथे T20I में दक्षिण अफ्रीका ने न्यूजीलैंड पर 19 रनों से जीत दर्ज की, सीरीज निर्णायक मुकाबले तक पहुंची

क्रिकेटNew Zealand Women vs South Africa Women T20I 2026: 5 मैचों की सीरीज पर 3-1 से कब्जा, 159 रन कम, 9 गेंद पहले 160 रन बनाकर जीत

क्रिकेटEid 2026: सचिन तेंदुलकर से लेकर मोहम्मद सिराज तक, इन क्रिकेटर्स ने ऐसी दी बधाई

क्रिकेट अधिक खबरें

क्रिकेट209 रन नहीं बचा सके गेंदबाज, सुनील गावस्कर ने कहा-सीएसके और धोनी को सोचना पड़ेगा, बॉलिंग में क्यों हो रहे फेल?, हर मैच में बनाना होगा 230 रन?

क्रिकेटईशान किशन-अभिषेक शर्मा से टकराएंगे ऋषभ पंत?, हैदराबाद में 5 अप्रैल को दोपहर 3.30 बजे देखिए चौके-छक्के, कौन किस पर भारी, आंकड़े

क्रिकेटश्रेयस अय्यर की बहन का 'तुनक तुनक तुन' गाने पर डांस वायरल हो गया, धोनी की टीम पर जीत के बाद जश्न में डूबा परिवार, वीडियो

क्रिकेटफिनिशर की भूमिका खत्म, पॉवर प्ले में ही 10, 11, 12 रन रेट से कूट रहे?, सीएसके मुख्य कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने कहा-आईपीएल में ओपनर की बल्ले-बल्ले?

क्रिकेट24 लाख रुपये का जुर्माना लगाया, पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर पर एक्शन, इम्पैक्ट प्लेयर सहित 11 खिलाड़ी पर 600000 रुपये फाइन