लाइव न्यूज़ :

वीवीएस लक्ष्मण का कॉलम: जल्द ही अपने रंग में लौटा आईपीएल, 10 दिनों में ही पता चला क्या है टूर्नामेंट की अहमियत

By वीवीएस लक्ष्मण | Updated: April 4, 2019 16:45 IST

आईपीएल में पिछले दस दिनों में जो देखने को मिला उससे यह दोबारा साफ हो गया कि क्रिकेट में आईपीएल की अहमियत क्या है।

Open in App

आईपीएल में पिछले दस दिनों में जो देखने को मिला उससे यह दोबारा साफ हो गया कि क्रिकेट में आईपीएल की अहमियत क्या है। शानदार एक्शन और आकर्षक प्रदर्शन ने लीग की शुरुआत से रोमांच बढ़ा दिया। उम्मीद है कि यही दौर अगले छह सप्ताह जारी रहेगा।

जहां तक हमारी बात, हैदराबाद ने जिस तरह से कोलकाता से हार के बाद स्पर्धा में जोरदार वापसी की उससे मैं बेहद गदगद हूं। उस मैच में भी 17 वें ओवर तक हमारा ही जलवा था, लेकिन आंद्रे रसेल ने बेहतरीन बल्लेबाजी कर मैच हमसे छीन लिया। हालांकि, मैं विरोधी डग आउट में था, लेकिन जिस तरह उन्होंने हमसे जीत छीनी उससे मैं उनका दीवाना हो गया।

हमारी टीम की यही विशेषता है कि हम आखिरी तक हार नहीं मानते। इसकी मुख्य वजह टीम में शामिल खिलाड़ियों में अनुभव, गुणवत्ता और क्षमता का बेजोड़ मिश्रण है। सपोर्ट स्टाफ भी खिलाड़ियों को अच्छी मानसिक स्थिति में रखने की भरसक कोशिश कर रहे हैं। आखिर खिलाड़ियों को मैदान पर दमखम दिखाना होता है।

पिछले दो मैचों में उन्होंने इसे बखूबी अंजाम दिया है। डेविड वॉर्नर पूरी लय में हैं। उनके प्रदर्शन को देखकर ऐसा कतई नहीं महसूस हुआ कि वह एक साल अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट से बाहर थे। उनकी कार्य नैतिकता अनुकरणीय है। उनकी आंखों में अच्छे प्रदर्शन की भूख और इच्छा देखी जा सकती है। बेहद आकर्षक ढंग से वह गेंद पर प्रहार कर रहे हैं।

जॉनी बेयरेस्टो एक ऐसी ही मिसाल पेश कर रहे हैं। उनके पास एक ही संस्कृति की एकजुटता है जिसे हम अपने समूह में बढ़ावा दे रहे हैं। जिस तरह उन्होंने और डैवी (वार्नर) ने आरसीबी के खिलाफ बल्लेबाजी की वह देखने लायक थी।

राशिद खान टीम के अनोखे सुपरस्टार हैं। टीम की ताकत उसकी गहराई है और इसकी मिसाल मोहम्मद नबी बैंगलोर के खिलाफ अपने शानदार प्रदर्शन से दे चुके हैं। उन्होंने महज ग्यारह रन देकर चार विकेट झटकते हुए अपनी जुझारू भावना की नजीर पेश की थी। इस युवा खिलाड़ी में गजब की टीम भावना है। आप अंतिम एकादश का हिस्सा हो या नहीं आपको सदा मुस्कराते रहना है और जब भी मौका मिले अपनी भूमिका बखूबी निभानी है।

पिछले दो मुकाबलों से हम बगैर कप्तान (केन विलियम्सन) के खेल रहे हैं। उम्मीद है कि वह जल्द ही टीम के साथ जुड़ जाएंगे। अगला चरण अहम है जिसमें हमें लगातार तीन मैच खेलने हैं। उम्मीद है कि पिछली दो जीत से हम इस विजयी लय कायम रखने में सफल रहेंगे।

टॅग्स :आईपीएल 2019वीवीएस लक्ष्मणसनराइज़र्स हैदराबादइंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल)
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटSRH vs LSG: टॉप ऑर्डर के ढहने के बाद, हेनरिक क्लासेन और नीतीश रेड्डी ने शतकीय साझेदारी में जड़ी फिफ्टी

क्रिकेटईशान किशन-अभिषेक शर्मा से टकराएंगे ऋषभ पंत?, हैदराबाद में 5 अप्रैल को दोपहर 3.30 बजे देखिए चौके-छक्के, कौन किस पर भारी, आंकड़े

क्रिकेटमैच फीस का 25 प्रतिशत जुर्माना और खाते में 1 डिमेरिट अंक?, आखिर क्यों सनराइजर्स हैदराबाद के उप कप्तान अभिषेक शर्मा पर आईपीएल ने लिया एक्शन

क्रिकेट24 गेंद, 4 चौके, 39 रन और 2 विकेट, कमाल का प्रदर्शन, प्लेयर ऑफ द मैच के साथ नीतिश कुमार रेड्डी ने किया धमाल

क्रिकेटSRH का तूफान, KKR को 65 रन से हराकर मचाया धमाल

क्रिकेट अधिक खबरें

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

क्रिकेटSRH vs LSG: ऋषभ पंत ने दिखाया कमाल, अर्धशतक जड़कर लखनऊ को IPL 2026 की पहली जीत दिलाई