लाइव न्यूज़ :

वीवीएस लक्ष्मण का कॉलम: युवाओं का उदय भारत के लिए अच्छे संकेत

By वीवीएस लक्ष्मण | Updated: March 21, 2021 14:15 IST

सूर्यकुमार के खिलाफ जिस सॉफ्ट सिग्नल पर आउट दिया गया. ऐसे सॉफ्ट सिग्नल पर दोबारा विचार करने की जरूरत है. आधुनिक तकनीक के इस दौर में 70 मीटर गज दूरी पर खड़ा कोई मैदानी अंपायर कैसे कैच आउट का फैसला सुना सकता है?

Open in App

उतार-चढ़ावों से गुजरते हुए भारत-इंग्लैंड टी-20 का भाग्य अब शनिवार को खेले जाने वाले पांचवें और निर्णायक मुकाबले पर टिक गया है. बल्लेबाजों के लिए मददगार विकेट पर रैंकिंग में दूसरे नंबर की टीम ने चौथे मैच में टॉस हारने के बाद चुनौतीपूर्ण स्कोर को हार्दिक पंड्या और शार्दुल ठाकुर की अगुवाई में डिफेंड कर जीत हासिल कर ली. पहले और तीसरे मुकाबलों में टीम की हार का कारण शुरुआती छह ओवर में तीन विकेट गंवाना रहा. 

चौथे मुकाबले में टॉस हारने के बाद बल्लेबाजी का न्यौता मिलने के बाद मेजबानों का एप्रोच ज्यादा व्यावहारिक था. इंग्लैंड के स्तरीय आक्रमण के खिलाफ बिना किसी उन्माद के मिले अवसरों पर शॉट खेलकर भारतीय बल्लेबाजों ने चुनौतीपूर्ण स्कोर बनाया. सूर्यकुमार यादव मुकाबले के हीरो रहे. अंतरराष्ट्रीय स्तर की पदार्पण पारी में उन्होंने आकर्षक शॉट्स खेले. इसी क्षण का उन्हें इंतजार था. 

मौका मिलते ही उन्होंने जोफ्रा आर्चर की पहली गेंद पर बेहतरीन हुक खेलकर छक्का जड़ा. आदिल राशिद की गुगली पर एक्स्ट्रा कवर पर खेला गया शॉट 'क्लासिक' था. पिछले कुछ माह में नए चेहरों का धमाकेदार प्रदर्शन भारतीय क्रिकेट के लिए अहम गतिविधि मानी जाएगी. सूर्यकुमार ने इस सूची में शामिल कर लिया. मध्यक्रम में श्रेयस अय्यर की पारी विशेष रही. 

वह अच्छी तरह से जानते हैं कि राष्ट्रीय टीम में मनपसंद की जगह खेलने का मौका मिलना तय नहीं है. लिहाजा उन्होंने स्थितियों के अनुरूप ढालने को तरजीह दी. गेंदबाजी में भुवनेश्वर ने पहला ओवर मेडन फेंका तो दूसरे में जोस बटलर के पवेलियन की राह दिखाई. लेकिन जेसन रॉय, जाौनी बेयरस्टॉ और बेन स्टोक्स ने मुकाबले के रोमांच को कायम रखा. 

ऐसी स्थिति में शार्दुल ठाकुर ने लगातार दो गेंदों पर स्टोक्स और मोर्गन को एक ही अंदाज में मैच देने को बाध्य किया. हार्दिक की सराहना करनी चाहिए. उन्होंने ऐसे समय चार ओवर में महज 16 रन देकर दो विकेट झटके जब इंग्लैंड को प्रति ओवर नौ रन की जरूरत थी. पीठ के ऑपरेशन के बाद वापसी के बाद उनके बुलंद हौसले से गेंदबाजी कोच बी. अरुण जरूर आश्वस्त हुए होंगे. इसके बावजूद मुझे लगता है कि टीम में एक और तेज गेंदबाज का विकल्प खुला रखना चाहिए. 

टॅग्स :वीवीएस लक्ष्मणभारत vs इंग्लैंडविराट कोहलीरोहित शर्मा
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटDC VS MI: रोहित शर्मा ने कूपर कोनोली को पीछे छोड़ा, दिल्ली के खिलाफ छोटी मगर दमदार पारी के बाद ऑरेंज कैप की सूची में शीर्ष पर

क्रिकेटRCB vs CSK Tickets 2026: आज से बुकिंग LIVE! फ्री मेट्रो और एंट्री के नए रूल्स

क्रिकेट2 रन से आगे निकले हिटमैन रोहित शर्मा?, आईपीएल में किसी एक टीम के खिलाफ सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी?

क्रिकेट36 मैच में 25 जीत, आईपीएल में किसी एक टीम के खिलाफ सबसे अधिक जीत रिकॉर्ड?, वानखेड़े में केकेआर के खिलाफ MI की 11वीं जीत?

क्रिकेटMI vs KKR: 13 साल इंतजार और फल मीठा?, 2013 से लेकर 2020 के बीच 5 बार खिताब जीता, पहले मैच में हार का सिलसिला जारी, हार्दिक पंड्या ने कहा-रोहित और रिकलटन में दम

क्रिकेट अधिक खबरें

क्रिकेटओ भाई बाल-बाल बचा अंपायर! PSL मैच के दौरान शान मसूद के ज़ोरदार शॉट से अंपायर क्रिस गैफ़नी ने गिरकर बचाई अपनी जान, Video

क्रिकेटDelhi Capitals vs Mumbai Indians: मैच से पहले मुंबई इंडियंस को बड़ा झटका, हार्दिक पांड्या बाहर, एमआई ने डीसी के खिलाफ किए 3 बदलाव

क्रिकेट209 रन नहीं बचा सके गेंदबाज, सुनील गावस्कर ने कहा-सीएसके और धोनी को सोचना पड़ेगा, बॉलिंग में क्यों हो रहे फेल?, हर मैच में बनाना होगा 230 रन?

क्रिकेटईशान किशन-अभिषेक शर्मा से टकराएंगे ऋषभ पंत?, हैदराबाद में 5 अप्रैल को दोपहर 3.30 बजे देखिए चौके-छक्के, कौन किस पर भारी, आंकड़े

क्रिकेटश्रेयस अय्यर की बहन का 'तुनक तुनक तुन' गाने पर डांस वायरल हो गया, धोनी की टीम पर जीत के बाद जश्न में डूबा परिवार, वीडियो