लाइव न्यूज़ :

सुनील गावस्कर का कॉलम: गेंदबाजी बढ़ाएगी केकेआर की चिंता, सनराइजर्स-दिल्ली का मुकाबला हो सकता है रोचक

By सुनील गावस्कर | Updated: April 14, 2019 07:16 IST

कोलकाता नाइट राइडर्स को लगातार दो मुकाबलों में हार का सामना करना पड़ा है और वह इस सिलसिले को तोड़ना चाहेगा।

Open in App

कोलकाता नाइट राइडर्स को लगातार दो मुकाबलों में हार का सामना करना पड़ा है और वह इस सिलसिले को तोड़ना चाहेगा। टीम को सुनील नरेन की कमी खलेगी। हालांकि वह बतौर गेंदबाज प्रभावी नहीं रहे, लेकिन टीम को तेजतर्रार शुरुआत देने में सफल रहे हैं। यह इसलिए जरूरी है क्योंकि इससे निचले क्रम में आंद्रे रसेल जैसे बल्लेबाज को खुलकर खेलने का मौका मिलता है।

शुभमन गिल को प्रमोट करने का निर्णय अच्छा रहा। साथ ही उथप्पा भी बढ़िया शॉट्स खेलकर स्कोर बोर्ड चलायमान रख रहे हैं। हालांकि, दिनेश कार्तिक की विफलता विशेष रूप से महसूस की जा रही है। अब तक देखने में आया है कि जब-जब उन्होंने योगदान दिया है टीम बड़ा स्कोर खड़ा करने में सफल रही है।

केकेआर की गेंदबाजी भी चिंता बढ़ाने वाली रही है। कुलदीप यादव को छोड़ प्रसिद्ध कृष्णा समेत सभी खर्चीले रहे हैं। रसेल भी लय हासिल करने के लिए जूझ रहे हैं। पीयूष चावला में भी रोमांच बढ़ाने की क्षमता है। चेन्नई की टीम अंक तालिका में टॉप पर रहने से खिलाड़ियों में आत्मविश्वास झलक रहा है।

इस कामयाबी में डेथ ओवर में शानदार प्रदर्शन है। निर्णायक दौर में टीम का प्रत्येक खिलाड़ी प्रतिष्ठा दांव पर लगाता है। धोनी की बाधाओं पर मात क्षमता ही टीम को लगातार सफलता दिला रही है।

सनराइजर्स-कैपिटल्स मुकाबला भी रोचक हो सकता है। शिखर धवन ने नाबाद रहते हुए दिल्ली को केकेआर के खिलाफ जीत दिलाकर अपनी क्षमता का परिचय दिया है। शिखर के साथ श्रेयस अय्यर और ऋषभ पंत भी अच्छी बल्लेबाजी कर रहे हैं।

दिल्ली की गेंदबाजी मैच में अंतर पैदा करने वाली है। विकेट से मदद मिलने पर दिल्ली के गेंदबाज विपक्षी बल्लेबाजों को रोक सकते हैं। ईशांत, रबादा और मॉरिस के तेज आक्रमण और डेविड वॉर्नर-जॉनी बेयरेस्टो की बल्लेबाजी के बीच संघर्ष देखने लायक रहेगा। यदि सनराइजर्स हमेशा की तरह शुरुआत करते हैं तो मुकाबला बड़े स्कोर का होगा।

टॅग्स :आईपीएल 2019कोलकाता नाईट राइडर्सचेन्नई सुपर किंग्ससनराइज़र्स हैदराबाददिल्ली कैपिटल्स
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटगुजरात टाइटंस की पहली जीत?, दिल्ली कैपिटल्स को 1 रन से हराया, बटलर, गिल और सुंदर ने 104 गेंद में कूटे 177 रन, 12 छक्के-13 चौके

क्रिकेटलखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ गेंदबाजी करेंगे कैमरन ग्रीन, डीसी के खिलाफ 11 अप्रैल को खेलेंगे ब्रेविस?

क्रिकेट24 गेंद में 50 रन?, सुरेश रैना के बाद दूसरे स्थान पर बटलर, 6 ओवर के भीतर 5 छक्के उड़ाए?

क्रिकेटDC vs GT, IPL 2026: दिल्ली में बादलों का डेरा, जानें DC vs GT मैच में बारिश खेल बिगाड़ेगी या नहीं?

भारतDC vs GT, IPL 2026: फ्री होकर देखिए मैच, दिल्ली मेट्रो देर रात तक पहुंचाएंगी घर, DMRC ने बदली अपनी टाइमिंग

क्रिकेट अधिक खबरें

क्रिकेटसूर्यवंशी और जायसवाल के तूफान में उड़ा मुंबई?, कोच माहेला जयवर्धने ने कहा- बारिश के बीच रन बरसा?, बेबस दिखे गेंदबाज

क्रिकेटबुमराह, चाहर और बोल्ट को कूटना?, 15 साल के लड़के को खेलते देखना वाकई अद्भुत, कप्तान पांड्या ने कहा- हमारे पास सूर्यवंशी के लिए कोई विकल्प नहीं था

क्रिकेट2015 में 5, 2024 में 4 और 2026 में लगातार 3 जीत से शुरुआत?, आईपीएल सीजन में तीसरी बार आरआर ने किया आगाज?

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल