लाइव न्यूज़ :

सौरव गांगुली का कॉलम: वेस्टइंडीज दौरे पर युवाओं को टीम में जगह बनाने का सुनहरा मौका

By सौरव गांगुली | Updated: August 2, 2019 17:06 IST

भारतीय टीम विंडीज दौरे की शुरुआत टी-20 सीरीज से कर रही है। कैरेबियाई टीम इस फॉर्मेट में सबसे मजबूत मानी जाती है।

Open in App

भारतीय टीम विंडीज दौरे की शुरुआत टी-20 सीरीज से कर रही है। कैरेबियाई टीम इस फॉर्मेट में सबसे मजबूत मानी जाती है। फ्लोरिडा क्रिकेट के इस सबसे छोटे फॉर्मेट का स्थाई केंद्र बन गया है और उम्मीद है कि दुनिया के इस हिस्से में क्रिकेट का खेल अपनी पहचान बनाएगा।

विश्व कप के उपरांत टीम के सपोर्ट स्टाफ के लिए यह अंतिम श्रृंखला होगी। सहयोगी स्टाफ का हर सदस्य दोबारा नियुक्ति की उम्मीद को लेकर टीम से जुड़ा होगा। बेशक, कागज पर भारत का पलड़ा भारी है और केवल टी-20 प्रारूप में ही उसे विरोधियों से चुनौती मिल सकती है।

श्रेयस अय्यर, मनीष पांडे, ऋषभ पंत जैसे युवा चेहरों के लिए टीम में अपनी जगह स्थाई करने का यह सुनहरा अवसर है। विश्व कप के बाद प्रत्येक टीम पुनर्निर्माण के दौर से गुजर रही है। भारतीय टीम में युवाओं को जगह बनाने का यह उचित अवसर है।

प्रति वर्ष कोई न कोई विश्वस्तरीय क्रिकेट स्पर्धा होती रहती है और ऐसे में केवल विश्व कप को ध्यान में रखकर क्रिकेट नहीं खेला जाना चाहिए। सीरीज-दर-सीरीज जीत कर शानदार प्रदर्शन के साथ अगने बढ़ना होता है। भारत को विंडीज में तीन टेस्ट भी खेलने हैं, जिसमें मेजबानों को हल्के में नहीं लिया जा सकता। विंडीज ने कुछ माह पूर्व इंग्लैंड के खिलाफ अच्छा प्रदर्शन किया है। ठीक उसी परिस्थितियों में वह भारत के साथ उतर रही है।

राहुल चाहर को लेकर मैं बहुत ज्यादा उत्साहित हूं। आईपीएल में शानदार प्रदर्शन के चलते ही वह भारतीय टीम का हिस्सा बन पाए हैं। मैं दोबारा कहना चाहूंगा कि किसी एक खिलाड़ी को किसी विशिष्ट फॉर्मेट का टैग नहीं लगाया जाना चाहिए। खेल में लय और निरंतरता बेहद जरूरी होती है। युवाओं को सभी फॉर्मेट में मौका दिया जाना चाहिए। लगातार मौके देने के बाद प्रतिभाओं को उचित फॉर्मेट के लिए स्पॉट किया जा सकता है। किसी खिलाड़ी की योग्यता को भांपने से पूर्व ही धारणा बना लेना गलत ही होता है।

टॅग्स :सौरव गांगुलीभारतीय क्रिकेट टीमभारत Vs वेस्टइंडीज
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटकौन हैं जॉन मूनी?, हेमांग बदानी, मुनाफ पटेल, इयान बेल और वेणुगोपाल राव के साथ दिल्ली कैपिटल्स में करेंगे काम?

क्रिकेटIND vs ENG: बेथेल का शतक गया बेकार, भारत 7 रन से जीतकर T20 World Cup 2026 के फाइनल में

क्रिकेटसंजू सैमसन की 97* रन की धमाकेदार पारी, भारत सेमीफाइनल में, अब इंग्लैंड से टक्कर

क्रिकेटसंजू सैमसन का तूफान, भारत ने वेस्टइंडीज को हराकर सेमीफाइनल में मारी एंट्री

क्रिकेट256 रन का पहाड़ बना भारत, जिम्बाब्वे सेमीफाइनल की रेस से बाहर

क्रिकेट अधिक खबरें

क्रिकेट12 लाख रुपये का जुर्माना, गुजरात टाइटन्स के कप्तान शुभमन गिल पर एक्शन?

क्रिकेटKKR vs LSG Live Score: कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स लाइव स्कोरकार्ड, कोलकाता के ईडन गार्डन्स में, देखें मैच का लाइव स्कोरकार्ड अपडेट

क्रिकेटगुजरात टाइटंस की पहली जीत?, दिल्ली कैपिटल्स को 1 रन से हराया, बटलर, गिल और सुंदर ने 104 गेंद में कूटे 177 रन, 12 छक्के-13 चौके

क्रिकेटलखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ गेंदबाजी करेंगे कैमरन ग्रीन, डीसी के खिलाफ 11 अप्रैल को खेलेंगे ब्रेविस?

क्रिकेट24 गेंद में 50 रन?, सुरेश रैना के बाद दूसरे स्थान पर बटलर, 6 ओवर के भीतर 5 छक्के उड़ाए?