लाइव न्यूज़ :

राम ठाकुर का ब्लॉग: मैच रेफरी पर चिल्लाने को लेकर कोहली का व्यवहार कितना उचित!

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: March 30, 2019 20:57 IST

हम यहां अंपायर के फैसले का कतई समर्थन नहीं कर रहे हैं, लेकिन विराट कोहली जैसे 'क्रिकेट के दूत' का कमरे में जाकर मैच रेफरी पर चिल्लाने का भी समर्थन नहीं किया जा सकता।

Open in App

नोबॉल न देने पर अंपायर एस. रवि की आलोचना हो रही है। हो सकता है इसमें उनकी गलती हो। जब कोई मुकाबला अंतिम ओवर में चल रहा हो तो तनाव बनना स्वाभाविक है। इससे गलती की संभावना भी बढ़ जाती है।

हम यहां अंपायर के फैसले का कतई समर्थन नहीं कर रहे हैं। कानूनन उन्हें दंडित किया जा सकता है। लेकिन विराट कोहली जैसे 'क्रिकेट के दूत' का कमरे में जाकर मैच रेफरी पर चिल्लाने का भी समर्थन नहीं किया जा सकता।

ऐसा करते वक्त विराट को इस बात का ध्यान रखना चाहिए था कि वह केवल किसी एक फ्रेंचाइजी टीम के कप्तान (रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर) नहीं हैं, बल्कि वह विश्व पटल पर देश की कमान संभाल रहे हैं। कोहली की यह 'हरकत' उस समय ज्यादा बुरी लगी, जब उन्होंने मैच रेफरी पर चिल्लाते हुए यह तक कह दिया कि आचार संहिता का उल्लंघन करने के जुर्म पर दंडित भी होते हैं तो उन्हें इसकी चिंता नहीं है।

क्रिकेट जगत में किसी टीम के कप्तान द्वारा मैच रेफरी पर चिल्लाने का यह मामला अनूठा ही है। दु:ख इस बात का है कि अब तक किसी भी तथाकथित दिग्गज क्रिकेटर ने विराट के बर्ताव पर कोई टिप्पणी नहीं की है। मजे की बात तो यह है विरोधी कप्तान रोहित शर्मा ने भी विराट के इस खेल विरोधी व्यवहार का समर्थन करते हुए अंपायर को ही दोषी ठहराया है।

टॅग्स :विराट कोहलीरॉयल चैलेंजर्स बैंगलोरइंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल)आईपीएल 2019
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट300 का स्ट्राइक रेट, 8 चौके, 7 छक्के, 26 गेंद और 78 रन?, विराट कोहली की टीम पर टूटे वैभव, 15 वर्ष के इस लड़के ने हेजलवुड-भुवनेश्वर को किया धुआं-धुआं

क्रिकेट200 रन के साथ नंबर-1 वैभव?, rcb के खिलाफ तबाही, विराट कोहली ने सूर्यवंशी के लिए लिखा खास संदेश?

क्रिकेटRR vs RCB: रवि बिश्नोई ने विराट कोहली को किया क्लीन बोल्ड, प्रतिक्रिया में साफ झलकी निराशा, VIIDEO

क्रिकेटबाबर आज़म ने तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड, T20 में ऐसा करने वाले बने पहले बल्लेबाज, कोहली तीसरे पर

ज़रा हटकेदंपति ने नवजात बेटे का नाम "विराट" रखा और कुछ इस तरह किया नामकरण समारोह, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

क्रिकेट अधिक खबरें

क्रिकेटIPL 2026 में राजस्थान रॉयल्स की जीत का सिलसिला जारी, चौथे मैच में डिफेंडिंग चैंपियन RCB को 6 विकेट से धोया, ध्रुव-सूर्यवंशी ने खेली कमाल की पारियां

क्रिकेटआरसीबी के खिलाफ छक्कों की तूफानी बारिश करते हुए वैभव सूर्यवंशी ने जड़ा IPL 2026 का सबसे तेज़ अर्धशतक

क्रिकेटRR vs RCB: कप्तान रजत पाटीदार ने शानदार अर्धशतक लगाकर आरसीबी को संकट से उबारा, 40 गेंदों में बनाए 63 रन

क्रिकेट37 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच, 147.61 की औसत से 403 रन और 7.58 की औसत से 35 विकेट, वानिंदु हसारंगा की जगह LSG में शामिल जॉर्ज लिंडे

क्रिकेटडेल स्टेन ने RCB के सर्वकालिक शीर्ष 5 गेंदबाज़ों के नाम का किया खुलासा, इसमें तीन भारतीय बॉलर शामिल