लाइव न्यूज़ :

IPL 2019: क्या कोहली को छोड़ देनी चाहिए रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की कप्तानी ?

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: April 2, 2019 18:10 IST

विराट कोहली की अगुवाई में आरसीबी (रॉयल चैलेजर्स बैंगलोर) के लिए आईपीएल का बारहवां संस्करण बेहद नीरस साबित हो रहा है।

Open in App

(राम ठाकुर)विराट कोहली की अगुवाई में आरसीबी (रॉयल चैलेजर्स बैंगलोर) के लिए आईपीएल का बारहवां संस्करण बेहद नीरस साबित हो रहा है। विराट-डिविलियर्स जैसे धुरंधरों से लैस टीम को लगातार तीनों मुकाबलों में पराजय का स्वाद चखना पड़ा है।

रविवार की रात तो हद हो गई। हैदराबाद में मेजबान सनराइजर्स के हाथों टीम को 118 रन से करारी हार का सामना करना पड़ा। सोमवार को दिनभर विराट कोहली द्वारा बैंगलोर टीम की कप्तानी छोड़ने की बातें सुर्खियों में छाई रहीं।

हालांकि, सब जान रहे थे कि यह महज एक अप्रैल फूल बनाने की बात है। लेकिन, शांत दिमाग से सोचने पर क्या ऐसा नहीं लगता कि भारतीय टीम के इस दिग्गज को सचमुच बेंगलुरु से हट जाना चाहिए?

बेशक, यह सच सुझाव बेंगलुरु के प्रशंसकों के गले नहीं उतरेगा। हो सकता है कि इस बारे में स्वयं विराट ने भी कभी सोचा नहीं होगा, लेकिन आगामी विश्व कप को देखते हुए उनके अलावा भारतीय क्रिकेट के थिंक टैंक को इस बात पर गौर करने की जरूरत है।

विराट की योग्यता पर सवाल उठाने का कोई सवाल ही नहीं उठता। सच बात तो यह है कि उनकी कप्तानी में ही भारतीय टीम विश्व कप की प्रबलतम दावेदारी मानी जा रही है। करोड़ों देशवासी उनसे इंग्लैंड की मेजबानी में खेले जाने वाले महाकुंभ में धमाकेदार प्रदर्शन की उम्मीद लगाए बैठे हैं।

ऐसे में यदि आईपीएल के हाल के प्रदर्शन पर गौर किया जाए तो विराट लगातार बड़ा स्कोर खड़ा करने में विफल (चेन्नई के खिलाफ 6, मुंबई के खिलाफ 46 और हैदराबाद के खिलाफ 3) रहे हैं।

भारतीय कप्तान में इस नाजुक दौर से उबरने की क्षमता है। लेकिन, इस वापसी की जद्दोजहद में खतरे भी हैं। लय में लौटने में होने वाली देरी से उनका हौसला प्रभावित भी हो सकता है।

क्रिकेट भले ही तकनीक का खेल है, लेकिन इसमें मानसिक संतुलन भी अहम रोल निभाती है। अनेक बार लगातार मिलने वाली विफलता से मानसिक संतुलन गड़बड़ा जाता है।

शायद कोहली के लिए आरसीबी की कप्तानी की जिम्मेदारी से मुक्त होकर वापसी करना ज्यादा आसान भी हो सकता है। इससे उनसे सारा फोकस भी शिफ्ट हो सकता है। अंत में इस पर फैसला कोहली के साथ-साथ टीम प्रबंधन को ही लेना है, लेकिन विश्व कप से सभी खिलाड़ियों के कार्य प्रबंधन पर गौर करना लाजिमी है।

टॅग्स :विराट कोहलीआईपीएल 2019रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोरइंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल)
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs RCB: रवि बिश्नोई ने विराट कोहली को किया क्लीन बोल्ड, प्रतिक्रिया में साफ झलकी निराशा, VIIDEO

क्रिकेटबाबर आज़म ने तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड, T20 में ऐसा करने वाले बने पहले बल्लेबाज, कोहली तीसरे पर

ज़रा हटकेदंपति ने नवजात बेटे का नाम "विराट" रखा और कुछ इस तरह किया नामकरण समारोह, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

क्रिकेटआखिर क्यों टीम को जीत दिलाकर नहीं लौटते?, मैच खत्म करने के बाद लौटते हैं विराट कोहली, सवाल पर भड़के बाबर आज़म?, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीVirat Kohli ने देखी 'Dhurandhar 2', बोले- ऐसी फिल्म आज तक नहीं देखी!

क्रिकेट अधिक खबरें

क्रिकेटIPL 2026 में राजस्थान रॉयल्स की जीत का सिलसिला जारी, चौथे मैच में डिफेंडिंग चैंपियन RCB को 6 विकेट से धोया, ध्रुव-सूर्यवंशी ने खेली कमाल की पारियां

क्रिकेटआरसीबी के खिलाफ छक्कों की तूफानी बारिश करते हुए वैभव सूर्यवंशी ने जड़ा IPL 2026 का सबसे तेज़ अर्धशतक

क्रिकेटRR vs RCB: कप्तान रजत पाटीदार ने शानदार अर्धशतक लगाकर आरसीबी को संकट से उबारा, 40 गेंदों में बनाए 63 रन

क्रिकेट37 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच, 147.61 की औसत से 403 रन और 7.58 की औसत से 35 विकेट, वानिंदु हसारंगा की जगह LSG में शामिल जॉर्ज लिंडे

क्रिकेटडेल स्टेन ने RCB के सर्वकालिक शीर्ष 5 गेंदबाज़ों के नाम का किया खुलासा, इसमें तीन भारतीय बॉलर शामिल