लाइव न्यूज़ :

भारी पड़ेगी पंड्या भाइयों की विफलता, अयाज मेमन का ब्लॉग

By अयाज मेमन | Updated: August 1, 2021 13:26 IST

चाहर ब्रदर्स (दीपक-राहुल) और टॉप ऑर्डर में सूर्यकुमार यादव ही अपनी छाप छोड़ पाए.  मिसाल के तौर पर भुवनेश्वर अपनी पहचान के अनुरूप प्रदर्शन नहीं कर पाए.

Open in App
ठळक मुद्देटी-20 सीरीज के अंतिम दो मुकाबलों में उसे करारी शिकस्त मिली.ज्यादातर आखिरी स्पेल में विकेट मिले.कुलदीप यादव और युजवेंद्र चहल अपेक्षा के अनुरूप प्रदर्शन नहीं कर पाए.

सीमित ओवरों की भारतीय टीम का श्रीलंकाई दौरा मिला-जुला रहा. जहां टीम ने वन-डे सीरीज 2-1 से जीती, वहीं टी-20 सीरीज के अंतिम दो मुकाबलों में उसे करारी शिकस्त मिली.

सीरीज में केवल युवा खिलाड़ियों को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर खेलने का मौका मुहैया कराया जा सका. लेकिन आगामी टी-20 विश्व कप को देखते हुए यह दौरा ज्यादा सफल नहीं कहा जाएगा. चाहर ब्रदर्स (दीपक-राहुल) और टॉप ऑर्डर में सूर्यकुमार यादव ही अपनी छाप छोड़ पाए.  मिसाल के तौर पर भुवनेश्वर अपनी पहचान के अनुरूप प्रदर्शन नहीं कर पाए.

उन्हें ज्यादातर आखिरी स्पेल में विकेट मिले. फलस्वरूप चयनकर्ताओं को तेज गेंदबाज की खोज करनी होगी जिसमें दीपक चाहर अपनी दावेदारी पेश कर सकते हैं. इसी तरह पिछले कुछ वर्षो से टीम का हिस्सा रहे कुलदीप यादव और युजवेंद्र चहल अपेक्षा के अनुरूप प्रदर्शन नहीं कर पाए. उनकी तुलना में राहुल चाहर का जोश और कुछ कर गुजरने की चाहत देखते ही बन रही थी.

जहां तक बल्लेबाजी की बात है, मनीष पांडे और संजू सैमसन पूरी तरह विफल रहे. सूर्यकुमार ही सबसे बड़े दावेदार बनेंगे. इस दौरे की सबसे बड़ी निराशा पंड्या भाइयों की विफलता रही. हार्दिक का गेंद और बल्ले के साथ विफल होना शास्त्री-कोहली की रणनीति पर पानी फिर सकता है. तेज गेंदबाज ऑलराउंडर टीम को मजबूती प्रदान करता है.

साथ ही उमदा क्षेत्रक्षक के कारण वह टीम के एक्स फैक्टर बन चुके थे. 2019 के वन-डे विश्व कप के दौरान चोटिल होने के बाद से हार्दिक पर काफी मेहनत की गई ताकि वह टी-20 विश्व कप के लिए तैयार हो सके.  कृणाल भी प्रभाव नहीं छोड़ पाए.

उनके कोरोना संक्रमित होने से टीम के आठ खिलाड़ियों को बाहर बैठना पड़ा. इनमें ज्यादातर बल्लेबाज थे जो आखिरी टी-20 मैच से वंचित रहे. सबसे अहम सवाल यह है कि बायोबबल में रहकर यह कैसे हुआ? यदि यह सब श्रीलंकाई प्रबंधन की गलती के कारण हुआ है तो बीसीसीआई को अपना विरोध जताना चाहिए. 

टॅग्स :बीसीसीआईक्रुणाल पंड्याहार्दिक पंड्याश्रीलंका क्रिकेट टीमटी20
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटDelhi Capitals vs Mumbai Indians: मैच से पहले मुंबई इंडियंस को बड़ा झटका, हार्दिक पांड्या बाहर, एमआई ने डीसी के खिलाफ किए 3 बदलाव

क्रिकेटक्या BCCI आईपीएल को हर सीज़न में 74 से बढ़ाकर 94 मैच करने का बना रहा है लक्ष्य? चेयरमैन अरुण धूमल ने दिया जवाब

क्रिकेटहर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु खिलाड़ी को अपनी भूमिका पता?, कृणाल पंड्या ने कहा- टीम में पिछले साल की तुलना में ठहराव

क्रिकेटMI vs KKR: 13 साल इंतजार और फल मीठा?, 2013 से लेकर 2020 के बीच 5 बार खिताब जीता, पहले मैच में हार का सिलसिला जारी, हार्दिक पंड्या ने कहा-रोहित और रिकलटन में दम

क्रिकेटMI VS KKR: अजिंक्य रहाणे और फिन एलन ने हार्दिक पांड्या के एक ओवर में ठोके 25 रन, VIDEO

क्रिकेट अधिक खबरें

क्रिकेटदिल्ली कैपिटल के समीर रिज़वी ने छीनी रोहित शर्मा से IPL 2026 की ऑरेंज कैप, एमआई के खिलाफ खेली 90 रनों की विनिंग पारी

क्रिकेटDC vs MI: समीर रिज़वी की आक्रामक बल्लेबाजी से दिल्ली कैपिटल्स की दूसरी जीत, मुंबई इंडियन्स को 6 विकेट से हराया

क्रिकेटDC vs MI: दिल्ली कैपिटल्स की लगातार दूसरी जीत, MI को घर में दी मात!

क्रिकेटअरुण जेटली स्टेडियम में DC बनाम MI मुकाबले के दौरान चीयरलीडर्स की रिकॉर्डिंग करते पकड़ा गया दिल्ली पुलिस का जवान

क्रिकेटरोहित शर्मा ने मुंबई इंडियंस के लिए IPL में धोनी का एक बड़ा रिकॉर्ड तोड़ा