लाइव न्यूज़ :

IPL 2019: क्या है चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार सफलता का राज, जानें हर्षा भोगले की राय

By हर्षा भोगले | Updated: April 3, 2019 17:56 IST

आईपीएल के इस सीजन को शुरू हुए अभी महज दस ही दिन हुए हैं और अन्य टीमों ने सीएसके की ओर देखना शुरू कर दिया है कि ये टीम आखिर क्या चीज सही कर है।

Open in App

आईपीएल के इस सीजन को शुरू हुए अभी महज दस ही दिन हुए हैं और अन्य टीमों ने सीएसके की ओर देखना शुरू कर दिया है कि ये टीम आखिर क्या चीज सही कर है। अगर आप खिलाड़ी दर खिलाड़ी चेन्नई की टीम पर नजर डालें, उनके मौजूदा रिकॉर्ड देखें और उनके करियर को देखें तो पाएंगे कि ये खिलाड़ी और ये टीम ऐसी नहीं है जो अजेय हो या जिसे हराया नहीं जा सके। मगर एलेक्स फर्ग्यूसन की मैनचेस्टर यूनाइटेड की तरह ही धोनी की सीएसके भी कोई न कोई रास्ता तलाश ही लेती है।

मैं पहले भी कहता रहा हूं कि किसी टी20 टीम में एक कप्तान दो खिलाड़ियों के बराबर अहमियत रखता है। मुझे इस बात में भी कोई संदेह नहीं हैं कि धोनी ही वह कारण है जिसकी वजह से चेन्नई की टीम उससे अधिक बेहतर नजर आ रही है, जितनी कि वह वास्तव में है। धोनी की टीम मैदान पर सबसे सहज नजर आती है।

मुझे एक खिलाड़ी ने बताया था कि टीम में हर खिलाड़ी की भूमिका तय है और हर किसी को पता है कि उससे क्या अपेक्षाएं हैं। धोनी खिलाड़ियों पर भरोसा करते हैं, टीम में बहुत अधिक बदलाव नहीं करते क्योंकि इससे असुरक्षा की भावना पैदा होती है। यही वजह है कि उन्हें अपने खिलाड़ियों से मैच विजयी प्रदर्शन हासिल होता है।

रोहित शर्मा भी मुंबई इंडियंस के लिए कप्तानी की जिम्मेदारी बखूबी निभा रहे हैं। वह रणनीतिक रूप से बेहतरीन हैं और उनकी इस खासियत की गवाही मुंबई को मिले तीन आईपीएल खिताब भी देते हैं। वह खुद भी अच्छी फॉर्म में हैं, लेकिन उन्हें अपने गेंदबाजों से अधिक बेहतर प्रदर्शन की जरुरत है, खासकर स्पिनरों से। शायद टीम चयन में उन्हें भावनाओं को अलग रखना होगा।

यही वो जगह है जहां सीएसके अन्य टीमों से अलग नजर आती है। अगर टीम संतुलन के लिए किसी अन्य खिलाड़ी की जरुरत होती है तो सीएसके फाफ डु प्लेसिस जैसे दिग्गज खिलाड़ी को भी बाहर कर देती है। नॉकआउट चरण के लिए आखिरी समय की हड़बड़ाहट को दूर रखने के लिए मुंबई इंडियंस को अगले कुछ मैचों में बड़ी जीत दर्ज करने की जरुरत है।

टॅग्स :चेन्नई सुपर किंग्सएमएस धोनीआईपीएल 2019इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल)
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटलखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ गेंदबाजी करेंगे कैमरन ग्रीन, डीसी के खिलाफ 11 अप्रैल को खेलेंगे ब्रेविस?

क्रिकेट3 मैच में 6-7 और 9 रन?, आरआर से सीएसके में लौटे सैमसन का बल्ला नहीं चला, कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने कहा- माहौल में ढल रहे और जल्द रन बरसाएंगे?

क्रिकेटचेन्नई सुपर किंग्सः 7500000 रुपये बनाम 28.4 करोड़?, सरफराज खान के सामने ढेर कार्तिक शर्मा-प्रशांत वीर, 3 मैच के बाद देखिए आंकड़े?

क्रिकेटएक था जो विकेट के पीछे?, जितेश शर्मा के शानदार प्रदर्शन के बाद आरसीबी ने धोनी पर किया कटाक्ष, वीडियो

क्रिकेट3 मैच, 22 रन, 2 चौके, 1 छक्का और 19 गेंद?, टी20 विश्व कप में भारत की जीत में अहम भूमिका निभाने वाले संजू सैमसन क्यों आईपीएल में हो रहे फेल?, सिंगल डिजिट स्कोर पर आउट

क्रिकेट अधिक खबरें

क्रिकेटIPL 2026 में राजस्थान रॉयल्स की जीत का सिलसिला जारी, चौथे मैच में डिफेंडिंग चैंपियन RCB को 6 विकेट से धोया, ध्रुव-सूर्यवंशी ने खेली कमाल की पारियां

क्रिकेटआरसीबी के खिलाफ छक्कों की तूफानी बारिश करते हुए वैभव सूर्यवंशी ने जड़ा IPL 2026 का सबसे तेज़ अर्धशतक

क्रिकेटRR vs RCB: कप्तान रजत पाटीदार ने शानदार अर्धशतक लगाकर आरसीबी को संकट से उबारा, 40 गेंदों में बनाए 63 रन

क्रिकेटRR vs RCB: रवि बिश्नोई ने विराट कोहली को किया क्लीन बोल्ड, प्रतिक्रिया में साफ झलकी निराशा, VIIDEO

क्रिकेटबाबर आज़म ने तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड, T20 में ऐसा करने वाले बने पहले बल्लेबाज, कोहली तीसरे पर