लाइव न्यूज़ :

अयाज मेमन का कॉलम: टी20 विश्व कप से ज्यादा फायदेमंद आईपीएल होगा 

By अयाज मेमन | Updated: May 31, 2020 07:19 IST

आईपीएल की टीवी रेटिंग बहुत बड़ी है. इसे चाहने वालों का एक बड़ा समूह है. ऐसे में मैदान पर दर्शकों की अनुपस्थिति के बावजूद इसकी लोकप्रियता में कहीं गिरावट नहीं आएगी

Open in App

आईसीसी ने गुरुवार को टेलीकांफ्रेंस के जरिए आयोजित बैठक में टी-20 विश्व कप समेत तमाम मुद्दों पर फैसला 10 जून तक टाल दिया है. नतीजतन, अमूमन मई माह में समाप्त होने वाले आईपीएल के बारे में भी कोई फैसला नहीं लिया जा सका. हालांकि कोविड-19 से स्थितियां खराब नहीं हुई तो जुलाई में ईसीबी विंडीज और पाकिस्तान की टीमें अपने देश में द्विपक्षीय सीरीज के लिए न्यौता दे सकती हैं. असल मुद्दा टी-20 विश्व कप और आईपीएल के आयोजन का है. आईपीएल फिलहाल अस्थाई रूप से निलंबित किया जा चुका है जबकि टी-20 विश्व कप फिलहाल नियत समय पर होना है. ये दोनों स्पर्धाएं अलग-अलग होने के बावजूद एक-दूसरे से जुड़ी हुई हैं. खेल के जानकार, पूर्व और वर्तमान खिलाड़ी, प्रशासक और हितधारक ज्यादा तरजीह आईपीएल को ही दे रहे हैं. इस बारे में विस्तृत चर्चा मैंने पिछले कॉलम में की थी. इस बात की चर्चा दोबारा इसलिए हो रही है कि कोविड-19 के बाद स्टेडियम में दर्शकों की मौजूदगी को लेकर संदेह होने के कारण प्रत्येक देश का क्रिकेट बोर्ड पर दबाव है. 

16 टीमों के खिलाडि़यों और सपोर्ट स्टाफ के पृथकवास के साथ-साथ मैदान पर दर्शकों की अनुपस्थिति के चलते आयोजकों को राजस्व का बड़ा नुकसान हो सकता है. जाहिर तौर पर स्टेडियम में और इसके आसपास मैच के दौरान बेचे जाने वाले खाद्य पदार्थ तथा अन्य चीजों से होने वाली कमाई भी नहीं होगी. इसका खामियाजा आयोजकों को भुगतना पड़ेगा. वैश्विक मंदी का नुकसान ऑस्ट्रेलिया को भी हो रहा है. लिहाजा विश्व कप जैसी स्पर्धा से होने वाले खर्चे और कमाई के स्रोतों के बीच तालमेल बिठाना बड़ी चुनौती होगी.

आईपीएल में दर्शकों की मौजूदगी का मामला परेशानी का सबब बन सकता है. इसके अलावा मुकाबलों के आयोजन के संदर्भ में आईसीसी और केंद्र सरकार के दिशा-निर्देशों का पालना करना ही होगा, वरना इसके आयोजन को अनुमति नहीं मिलेगी. लेकिन आईपीएल की टीवी रेटिंग बहुत बड़ी है. इसे चाहने वालों का एक बड़ा समूह है. ऐसे में मैदान पर दर्शकों की अनुपस्थिति के बावजूद इसकी लोकप्रियता में कहीं गिरावट नहीं आएगी. टी-20 विश्व कप की तुलना में आईपीएल को टीवी प्रसारण से खूब कमाई हो सकेगी. 

टिकट बिक्री और अन्य राजस्व को देखते हुए आईपीएल रद्द करने की बजाय टी-20 विश्व कप को कुछ समय के लिए स्थगित किया जाना आईसीसी के लिए अधिक फायदेमंद होगा. बीसीसीआई को भी (कुछ अन्य क्रिकेट बोर्ड को भी) यही विश्वास है. क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया को आगामी सत्र में भारत के साथ चार टेस्ट मैचों की सीरीज के अलावा टी-20 और वन-डे मुकाबलों के अलावा अन्य द्विपक्षीय सीरीज से ज्यादा कमाई हो सकती है. दोनों क्रिकेट बोर्ड (भारत और ऑस्ट्रेलिया) के रिश्तों को देखते हुए आईपीएल का आयोजन असंभव नहीं है. 

आगामी स्पर्धा कार्यक्रम में टी-20 विश्व कप का आयोजन 2022 में कराने पर आईपीएल के आयोजन में क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया से सहयोग मिल सकता है. हालांकि यह सब 'अगर-मगर' की स्थिति पर निर्भर है. फिलहाल क्रिकेट गतिविधियां ठप हैं. अब देखना है कि आईसीसी दस जून को कौन-सा फैसला सुनाता है.

टॅग्स :आईसीसी टी20 वर्ल्ड कपइंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल)आईपीएल 2020
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटटी20 विश्व कप में भारत विरोध भारी?, बीसीबी के अध्यक्ष अमीनुल इस्लाम बुलबुल पर गाज, तमीम इकबाल पर खेला दांव?

क्रिकेटIndia tour of Zimbabwe 2026: लो जी नोट कर लो डेट?, जिम्बाब्वे के खिलाफ 3 मैच की टी20 सीरीज, जानें शेयडूल

ज़रा हटकेआखिर क्यों मार्च महीना खत्म ही नहीं हो रहा?, फिर से सोचिए 2026 में अभी क्या-क्या हुआ?, वीडियो

क्रिकेटIPL 2026: मुंबई इंडियंस की टीम में शामिल हुए जसप्रीत बुमराह, केकेआर के खिलाफ 'बूम-बूम' बुमराह का बरसेगा कहर

क्रिकेटआईपीएल इतिहास में दूसरी बार?, सभी 10 टीम के कप्तान भारतीय, देखिए पूरी सूची?

क्रिकेट अधिक खबरें

क्रिकेटIPL 2026 विवाद: ललित मोदी का बड़ा आरोप, RR बनाम RCB मैच में 'एंटी-करप्शन' प्रोटोकॉल की उड़ी धज्जियाँ

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीगः 61 पर 0 और 76 पर 4?, 4.6 से 7.6 ओवर में गिरे 4 विकेट?, वेणुगोपाल राव ने कहा-केएल राहुल, पथुम निसांका, अक्षर पटेल और समीर रिजवी?

क्रिकेटकैच छोड़े तो मैच हारे?, दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल ने कहा- बेहद घटिया क्षेत्ररक्षण

क्रिकेटआईपीएल 2026 में CSK को मिली पहली जीत, अपने गढ़ में दिल्ली कैपिटल्स को 23 रनों से हराया

क्रिकेटCSK vs DC: संजू सैमसन ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मचाई बल्ले से तबाही, जड़ा चौथा IPL शतक, रोहित-कोहली के एलीट क्लब में हुए शामिल