लाइव न्यूज़ :

अयाज मेमन का कॉलम: तीसरे टेस्ट में भारत या ऑस्ट्रेलिया? जानें किस टीम पर होगा ज्यादा दबाव

By अयाज मेमन | Updated: December 25, 2018 11:52 IST

Ind vs Aus, 3rd Test: मेलबोर्न में 26 दिसंबर से प्रारंभ हो रहे तीसरे टेस्ट में भारतीय टीम की ओपनिंग जोड़ी को लेकर उत्सुकता बनी हुई है।

Open in App

मेलबोर्न में 26 दिसंबर से प्रारंभ हो रहे तीसरे टेस्ट में भारतीय टीम की ओपनिंग जोड़ी को लेकर उत्सुकता बनी हुई है। चार टेस्ट की सीरीज में फिलहाल दोनों टीमें 1-1 टेस्ट जीतकर बराबरी पर चल रही हैं। अब सवाल है- तीसरा टेस्ट जीतकर कौन बढ़त बनाएगा?

भारत ने पहला टेस्ट जरा से अंतर से जीता तो ऑस्ट्रेलिया ने दूसरा टेस्ट बड़े अंतर से। मेजबान लय में नजर आ रहे हैं। ऐसे में भारत के सामने बड़ी चुनौती होगी। इसके लिए टीम प्रबंधन को बेहतर रणनीति बनानी होगी। मेलबोर्न में हर हाल में जीत दर्ज करनी होगी, क्योंकि हारने पर वापसी का मौका नहीं मिलेगा। मेजबानों के लिए ड्रॉ भी बड़ी सफलता होगी।

टीम चयन भारत के लिए विवाद का विषय बन गया है। दूसरे टेस्ट से बाहर किए गए रविंद्र जडेजा की फिटनेस परेशानी का सबब बन गई है। इस पर अनेक सवाल उठे हैं। यदि जडेजा अनफिट थे तो उन्हें 13 सदस्यीय टीम में क्यों रखा गया? चोटिल होने पर उन्हें बारहवें खिलाड़ी के रूप में क्षेत्ररक्षण करने क्यों भेजा गया? तीसरे टेस्ट में एक स्पिनर का खेलना तय माना जा रहा है। अश्विन और जडेजा में से एक पहली पसंद होंगे।

फिलहाल टीम की ओपनिंग को लेकर अलग-अलग चर्चा हो रही है। इसको लेकर तरह-तरह की चर्चा उफान पर है। इसकी मुख्य वजह वर्तमान सलामी बल्लेबाजों को लगातार मिल रही विफलता है। मुरली विजय और लोकेश राहुल चार पारियों में पूरी तरह से फ्लॉप रहे। वहीं, पर्थ में ऑस्ट्रेलियाई टीम को मिली सफलता में उसके ओपनर्स का शानदार प्रदर्शन महत्वपूर्ण रहा है।

ऐसे में सवाल उठ रहा है क्या युवा मयंक अग्रवाल को पदार्पण टेस्ट में मौका मिलेगा? वह युवा और होनहार होने के अलावा फॉर्म में भी है। संभव है कि उन्हें मुरली विजय के साथ मेलबोर्न टेस्ट मौका मिले। हालांकि, अभी चर्चाओं का ही दौर चल रहा है। इस पर अंतिम फैसला तो कप्तान और कोच समेत टीम प्रबंधन को ही लेना है। विराट कोहली बल्लेबाजी में तो कमाल का प्रदर्शन कर रहे हैं, लेकिन बतौर कप्तान विवादों से घिर रहे हैं। आक्रामकता अच्छी बात है लेकिन यह टीम के लिए फायदेमंद होनी चाहिए।

टॅग्स :भारत Vs ऑस्ट्रेलियाविराट कोहलीटिम पेनकेएल राहुलमुरली विजयमयंक अग्रवाल
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK Tickets 2026: आज से बुकिंग LIVE! फ्री मेट्रो और एंट्री के नए रूल्स

क्रिकेट2 रन से आगे निकले हिटमैन रोहित शर्मा?, आईपीएल में किसी एक टीम के खिलाफ सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी?

क्रिकेट4027 रन से साथ नंबर-1?, आईपीएल में लक्ष्य का पीछा करते हुए सबसे अधिक बल्ले से योगदान?, देखिए टॉप-5 खिलाड़ी की सूची

क्रिकेटRCB Vs SRH: 38 गेंद, 69 नाबाद रन, 5 चौके और 5 छक्के?, विराट कोहली बोले-मैदान पर वापस आना अच्छा, स्ट्राइक पर वापस आने दो और बीच-बीच में चौके लगाओ?

क्रिकेटRCB vs SRH: पडिक्कल और कोहली ने आरसीबी को दिलाई जीत, IPL ओपनर में सनराइजर्स हैदराबाद को 6 विकेट से हराया

क्रिकेट अधिक खबरें

क्रिकेट209 रन नहीं बचा सके गेंदबाज, सुनील गावस्कर ने कहा-सीएसके और धोनी को सोचना पड़ेगा, बॉलिंग में क्यों हो रहे फेल?, हर मैच में बनाना होगा 230 रन?

क्रिकेटईशान किशन-अभिषेक शर्मा से टकराएंगे ऋषभ पंत?, हैदराबाद में 5 अप्रैल को दोपहर 3.30 बजे देखिए चौके-छक्के, कौन किस पर भारी, आंकड़े

क्रिकेटश्रेयस अय्यर की बहन का 'तुनक तुनक तुन' गाने पर डांस वायरल हो गया, धोनी की टीम पर जीत के बाद जश्न में डूबा परिवार, वीडियो

क्रिकेटफिनिशर की भूमिका खत्म, पॉवर प्ले में ही 10, 11, 12 रन रेट से कूट रहे?, सीएसके मुख्य कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने कहा-आईपीएल में ओपनर की बल्ले-बल्ले?

क्रिकेट24 लाख रुपये का जुर्माना लगाया, पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर पर एक्शन, इम्पैक्ट प्लेयर सहित 11 खिलाड़ी पर 600000 रुपये फाइन