लाइव न्यूज़ :

अयाज मेमन का कॉलम: अंतत: आईपीएल की राह हुई साफ

By अयाज मेमन | Updated: July 22, 2020 06:43 IST

फिलहाल इसका आयोजन भारत में शायद ही संभव होगा. ऐसे में यूएई सबसेे अच्छा विकल्प बचा है. बीसीसीआई और फ्रेंचाइजी यूएई में इसे कराने को लेकर मन बना चुके हैं.

Open in App

आखिरकार आईसीसी ने ऑस्ट्रेलिया में आगामी अक्तूबर में होने वाली टी-20 विश्व कप को स्थगित कर दिया. कोविड-19 महामारी के चलते क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया पहले ही इसके आयोजन को लेकर अपनी असमर्थता जता चुका था. यह तय नहीं हो पाया है कि ऑस्ट्रेलिया को टी-20 विश्व कप की मेजबान कब मिलेगी, क्योंकि फिलहाल 2021 की मेजबानी भारत के पास है. 

हालांकि इन दोनों स्पर्धाओं की अदला-बदली को लेकर अब तक कोई फैसला नहीं हो पाया है. जानकारों का मानना है कि आईसीसी ने यह बीसीसीआई के दबाव में लिया है. बीसीसीआई हर हाल में आईपीएल का आयोजन चाह रहा था. वह इसके लिए विंडो की तलाश में था. 

बीसीसीआई को इस जिद के चलते आलोचना का भी सामना करना पड़ा. टी-20 विश्व कप के स्थगित होने पर ही आईपीएल का आयोजन संभव होने वाला था. यहां तक कि ज्यादातर विदेशी खिलाड़ी भी आईपीएल के आयोजन का समर्थन कर चुके थे. सोमवार की अहम बैठक में जैसे ही आईसीसी ने टी-20 विश्व कप को स्थगित करने का फैसला लिया, बीसीसीआई की उम्मीदें जाग गईं. 

बीसीसीआई इसका आयोजन सितंबर के अंतिम सप्ताह से नवंबर के मध्य तक करने की योजना बना रहा है. बेशक मामला आर्थिक मुद्दे से जुड़ा हुआ है. आईपीएल से बोर्ड को 3800 से 4000 करोड़ रुपए का मुनाफा होता है. स्पर्धा के प्रसारण अधिकार खरीदने के लिए मोटी रकम चुकानी होती है. अब सबसे बड़ा सवाल है कि आईपीएल का आयोजन कब और कैसे किया जाएगा. 

यह बात सच है कि आईसीसी ने टी-20 विश्व कप स्थगित करने लिए काफी समय गंवाया. जब क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया इसकी मेजबानी में असमर्थता जाहिर कर चुका था, आईसीसी को इसे मई माह में ले लेना चाहिए था.

चलो ठीक है- देर आयद, दुरुस्त आयद. हालांकि फिलहाल इसका आयोजन भारत में शायद ही संभव होगा. ऐसे में यूएई सबसेे अच्छा विकल्प बचा है. बीसीसीआई और फ्रेंचाइजी यूएई में इसे कराने को लेकर मन बना चुके हैं. ऐसे में केवल इंतजार है तो केंद्र सरकार के ग्रीन सिग्नल का. उम्मीद है कि हफ्ते-दस दिन बाद सारी स्थितियां स्पष्ट हो जाएंगी और आईपीएल का भविष्य तय हो चुका होगा.

 

टॅग्स :आईपीएल 2020बीसीसीआईइंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल)
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटक्या BCCI आईपीएल को हर सीज़न में 74 से बढ़ाकर 94 मैच करने का बना रहा है लक्ष्य? चेयरमैन अरुण धूमल ने दिया जवाब

क्रिकेटIPL 2026: मुंबई इंडियंस की टीम में शामिल हुए जसप्रीत बुमराह, केकेआर के खिलाफ 'बूम-बूम' बुमराह का बरसेगा कहर

क्रिकेट2022, 2023, 2024 और 2025 में सबसे अधिक रन मेरे, फिर भी मुझे टी20 टीम से बाहर कर दिया?, शुभमन गिल ने कहा- संजू सैमसन को मौका, कुछ भी साबित करने की जरूरत नहीं

क्रिकेटIPL 2026: बीसीसीआई ने 13 अप्रैल से शुरू होने वाले दूसरे चरण का शेड्यूल जारी किया, पूरी फिक्स्चर लिस्ट देखें

क्रिकेटIndian cricket schedule: 17 स्थान पर 22 मैच खेलेगी टीम इंडिया, 5 टेस्ट, 9 वनडे और 8 टी20, देखिए पूरी सूची

क्रिकेट अधिक खबरें

क्रिकेटकैच छोड़े तो मैच हारे?, दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल ने कहा- बेहद घटिया क्षेत्ररक्षण

क्रिकेटआईपीएल 2026 में CSK को मिली पहली जीत, अपने गढ़ में दिल्ली कैपिटल्स को 23 रनों से हराया

क्रिकेटCSK vs DC: संजू सैमसन ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मचाई बल्ले से तबाही, जड़ा चौथा IPL शतक, रोहित-कोहली के एलीट क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटपंजाब किंग्स का IPL के इतिहास में 10वीं बार 200 से ज़्यादा रनों का सफल चेज़, SRH को 6 विकेट से हराया

क्रिकेटPBKS vs SRH: पंजाब किंग्स के लिए बल्लेबाज प्रियांश आर्य ने दूसरा सबसे तेज अर्धशतक जड़ा