लाइव न्यूज़ :

अयाज मेमन का कॉलम: निगाहें इंग्लैंड में होने वाली सीरीज पर

By अयाज मेमन | Updated: June 8, 2020 08:29 IST

यदि इंग्लैंड में संक्रमण बढ़ता है तो फिर से रुकावट पैदा हो सकती है. जाहिर है इसका असर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट पर पड़ेगा. सामान्य जीवन के लिए संक्रमण में गिरावट जरूरी है. ऐसा नहीं कि सभी खिलाड़ी मैदान पर उतरना चाहते हैं.

Open in App

लगभग तीन माह बाद अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट शुरू होने के संकेत मिल रहे हैं. जुलाई में विंडीज और पाक टीमें इंग्लैंड का दौरा कर रही हैं. कोविड-19 संक्रमण से पूर्व मार्च में इंग्लैंड और न्यूजीलैंड टीमों ने खाली स्टेडियम में वनडे मैच खेला था. इसके बाद लॉकडाउन के कारण शेष सभी मैच रद्द कर दिए गए. पिछले सप्ताह ईसीबी ने विंडीज और पाक दौरे को मंजूरी दी. हालांकि समस्याएं तो अभी आनी बाकी हैं. 

सबसे बड़ी चुनौती कोरोना है. अभी महामारी खत्म नहीं हुई है. आर्थिक गतिविधियों के लिए कुछ राहत दी गई है. लेकिन डब्ल्यूएचओ ने महामारी को लेकर चेतावनी दी है. यदि इंग्लैंड में संक्रमण बढ़ता है तो फिर से रुकावट पैदा हो सकती है. जाहिर है इसका असर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट पर पड़ेगा. सामान्य जीवन के लिए संक्रमण में गिरावट जरूरी है. ऐसा नहीं कि सभी खिलाड़ी मैदान पर उतरना चाहते हैं. प्रबंधन और बोर्ड के लिए यह परेशानी का सबब बन सकता है. जैसे विंडीज के 25 सदस्यीय दल में तीन खिलाडि़यों ने इंग्लैंड जाने से इनकार किया. हेटमेयर, ब्रावो और पॉल ने टीम से हटने का निर्णय किया. क्रिकेट विंडीज ने भी इन तीनों पर कोई कार्रवाई नहीं करने की बात कही है. बोर्ड भी खिलाडि़यों की मानसिकता को समझता है. पाक बोर्ड ने निर्णय लेने का अधिकार खिलाडि़यों को दिया है.

अब बात करते हैं आईपीएल की. इसके आयोजन को लेकर फिर से चर्चा जोरों पर है. माना जाता है कि इसका आयोजन सितंबर, अक्तूबर अथवा नवंबर में खाली स्टेडियम में संभव है. इस लीग का मजबूत पक्ष- प्रसारण है जिससे ज्यादा नुकसान नहीं होगा. कुछ विदेशी खिलाड़ी इसमें भाग लेने को तैयार नहीं हो सकते. फिर भी कुछ लोग भारतीय खिलाडि़यों के साथ इसके सफल होने की बात कर रहे हैं. हालांकि इससे इसकी लोकप्रियता कम हो सकती है. अंत में भारतीय पूर्व कप्तान राहुल द्रविड़ ने वर्तमान स्थितियों में क्रिकेट कराने पर कुछ सवाल खड़े किए हैं. 

उन्होंने आईसीसी के दिशा-निर्देशों पर प्रश्न उपस्थित करते हुए कहा कि यदि टेस्ट के दौरान कोई खिलाड़ी पॉजीटिव पाया जाता है तो क्या टेस्ट रद्द कर दिया जाएगा. इस तरह की पेचीदगियां पैदा हो सकती हैं. लिहाजा, सभी की निगाहें इंग्लैंड की मेजबानी में जुलाई में होने वाली दो क्रिकेट सीरीज पर टिक गई हैं. सभी चाहते हैं कि सब कुछ अच्छा रहे.

टॅग्स :इंग्लैंड क्रिकेट टीमवेस्टइंडीज क्रिकेट टीमकोरोना वायरसक्रिकेट
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: महाराष्ट्र में क्रिकेट मैच बाधित, स्थानीय नेता ने पिच पर चला दिया ट्रैक्टर, वजह आपको चौंका सकती है

क्रिकेटSRH vs CSK: आखिरी ओवर तक चला रोमांच, 10 रन से हार गई चेन्नई

ज़रा हटकेVIRAL: बिहार के लोकल क्रिकेट टूर्नामेंट में IPL जैसे भीड़, तेजी से वायरल हो रहा वीडियो

क्रिकेटGT vs KKR: 86 रन की कप्तानी पारी, शुभमन गिल ने GT को दिलाई शानदार जीत

क्रिकेटरहाणे-रिंकू फ्लॉप, ग्रीन बने KKR के हीरो, अकेले दम पर KKR को पहुंचाया 180 तक

क्रिकेट अधिक खबरें

क्रिकेट47 रन से SRH की धमाकेदार जीत, दिल्ली कैपिटल्स रह गई पीछे!

क्रिकेटSRH vs DC: 10 चौके 10 छक्के और 135 रन, अभिषेक शर्मा की तूफानी पारी, SRH की 47 रन से जीत

क्रिकेटGT vs MI Highlights: तिलक वर्मा के तूफान से MI की बड़ी जीत, गुजरात 100 पर ऑलआउट

क्रिकेटGT vs MI: तिलक का शतक और अश्विनी कुमार के 4 विकेट से मुंबई इंडियंस ने गुजरात टाइटंस को 99 रनों से हराया

क्रिकेटWatch: जसप्रीत बुमराह ने IPL 2026 में विकेटों का सूखा खत्म किया, साई सुदर्शन को पहली ही गेंद पर किया शून्य पर आउट