लाइव न्यूज़ :

अयाज मेमन का कॉलम: कोरोना वायरस की वजह से खेल और खिलाड़ियों का ट्रैक पर लौटना होगा अधिक चुनौतीपूर्ण

By अयाज मेमन | Updated: March 29, 2020 11:54 IST

अधिसंख्य खिलाडि़यों को इस मानसिक तनाव से उबरने में बड़ी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है. कोविड-19 से काफी बड़ा नुकसान हो चुका है, इस समय केवल यही दुआएं की जा सकती हैं

Open in App

आखिरकार आईओसी (अंतर्राष्ट्रीय ओलंपिक परिषद) और जापान सरकार न इस वर्ष जुलाई में होने वाले टोकियो ओलंपिक खेलों को 2021 तक स्थगित कर दिया. पिछले कुछ सप्ताह कोविड-19 की महामारी के चलते स्थगित हो रहे बड़े खेल आयोजनों के बाद आईओसी और जापान सरकार ने बदतर होती स्थितियों को देखते हुए ओलंपिक को स्थगित करने का फैसला ले लिया. कोरोना वायरस से बढ़ते प्रभाव के बाद ओलंपिक खेलों को स्थगित करने की मांग जोर पकड़ रही थी. 

आईसीसी सदस्य, खेल महासंघों और दिग्गज खिलाडि़यों की मांग को देखते हुए मेजबानों इस नतीजे पर पहुंचना पड़ा. हालांकि इस वैश्विक बीमारी के चलते खिलाडि़यों की तैयारियां भी बुरी तरह प्रभावित हुई थीं. हालांकि यह फैसला आसान भी नहीं था. इससे मेजबानों को आर्थिक रूप से गहरा झटका पहुंचा है. बीसवीं सदी में केवल दो विश्वयुद्धों को छोड़ दिया जाए तो ओलंपिक खेलों के आयोजनो में कोई रुकावट नहीं आई. 

वर्ष 1980 में तत्कालीन संयुक्त सोवियत संघ द्वारा अफगानिस्तान पर हमले के बाद अमेरिका ने मास्को ओलंपिक का बहिष्कार किया था. इसके बाद संयुक्त सोवियत संघ ने भी 1984 के लॉस एंजिल्स ओलंपिक का बहिष्कार किया था. लेकिन इससे खेलों के आयोजन पर कोई असर नहीं पड़ा. वर्ष 1988 के बाद आईओसी ने सभी सदस्य देशों के सहयोग से ओलंपिक आंदोलन को बिना किसी रुकावट जारी रखा. ओलंपिक एक ऐसा मंच रहा जहां सभी देशों ने विवादों को भुलाकर बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया. टोकियो ओलंपिक भी इसी स्वस्थ परंपरा की एक अनूठी मिसाल बनने जा रही थी. अच्छी खबर यह है कि ओलंपिक खेलों को रद्द नहीं, एक वर्ष के लिए स्थगित करने का फैसला किया गया है. अब सभी निगाहें स्थितियां सामान्य होने पर टिक गई हैं.

सभी खेलों की स्पर्धाओं के स्थगित कार्यक्रम को आगे बढ़ाना आसान नहीं है. महासंघों के सामने वित्तीय संकट के अलावा अनेक चुनौतियां होंगी. फिर भी उम्मीद है कि ओलंपिक खेलों की नई तारीखों की घोषणा जल्द ही की जाएगी. मुख्तलिफ खेल स्पर्धाएं प्रभावित होने के साथ-साथ इससे जुड़े प्रशिक्षकों, खेल विज्ञान विशेषज्ञों, सहयोगी स्टाफ आदि पर भी संकट के बादल मंडराने लगे हैं. साथ ही खिलाडि़यों और हितधारकों को भी इसका खामियाजा भुगतना पड़ेगा. यदि इस वर्ष ग्रैंड स्लैम का आयोजन नहीं होता है तो फेडरर और सेरेना विलियम्स के लिए बड़े मंच पर देखना कठिन हो जाएगा. ओलंपिक के नहीं होने पर एमसी मैरीकोम को अपनी लय बनाए रखने में मुश्किल होगी.

इसी तरह आईपीएल के रद्द होने से धोनी का टी-20 विश्व कप खेलना मुश्किल होगा. यह समस्या केवल पुराने और स्थापित खिलाडि़यों तक ही जुड़ी नहीं है. उन युवा खिलाडि़यों को भारी निराशा हाथ लगेगी जिनका करियर दांव पर लगा है. अधिसंख्य खिलाडि़यों को इस मानसिक तनाव से उबरने में बड़ी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है. कोविड-19 से काफी बड़ा नुकसान हो चुका है. इस समय केवल यही दुआएं की जा सकती हैं कि इस महामारी का प्रभाव कुछ माह तक ही रहे.

टॅग्स :कोरोना वायरसआईपीएल 2020टोक्यो ओलंपिक 2020एमएस धोनीमैरी कॉम
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट"फिट लग रहा हूँ ना?": आईपीएल 2026 के बीच एमएस धोनी ने एनएसजी कमांडो के साथ ट्रेनिंग की | VIDEO

क्रिकेटआईपीएल के 100 मैचों में कप्तानी करने वाले 5वें खिलाड़ी, खास क्लब में श्रेयस अय्यर?, देखिए लिस्ट में कौन-कौन शामिल?

क्रिकेटIPL 2026: विराट कोहली और रोहित शर्मा ने एक ही मैच में एमएस धोनी के आईपीएल के सबसे बड़े रिकॉर्ड की बराबरी की

क्रिकेट'आज खेल रहे हैं': सुरेश रैना ने CSK बनाम MI मुकाबले के लिए एमएस धोनी की टीम में वापसी की पुष्टि की | VIDEO

क्रिकेटसंजू सैमसन ने एक खास लिस्ट में एमएस धोनी और सुरेश रैना को पीछे छोड़ा, IPL में एक बड़ा मुकाम हासिल किया

क्रिकेट अधिक खबरें

क्रिकेटIndia Squad vs Afghanistan: पहली बार टीम इंडिया में शामिल प्रिंस यादव, गुरनूर बराड़ और एच दुबे?, अफगानिस्तान के खिलाफ 3 मैचों की वनडे सीरीज, देखिए टीम लिस्ट

क्रिकेटरोहित शर्मा, विराट कोहली वनडे टीम में शामिल, जसप्रीत बुमराह बाहर?, अफगानिस्तान के खिलाफ भारतीय टीम की घोषणा

क्रिकेटआईपीएल प्लेऑफ से बाहर मुंबई इंडियंस, कोलकाता नाइट राइडर्स और राजस्थान रॉयल्स के साथ मैच, टीम से बाहर क्विंटन डिकॉक और-राज अंगद बावा

क्रिकेटईशान किशन ने 'व्हिसल पोडू' कहकर सीएसके प्रशंसकों को किया ट्रोल?, स्टेडियम छोड़ने के लिए कहा, तुम्हें प्लेऑफ से बाहर कर दिया, वीडियो

क्रिकेटउप-कप्तानी से हटाए जाएंगे पंत?, अफगानिस्तान के खिलाफ क्या खेलेंगे रोहित और हार्दिक?, गुवाहाटी में टीम की घोषणा