T20 World Cup: जब से एमएस धोनी चले गए हैं, ट्रॉफियां आनी बंद हो गई, इस बार है रोहित शर्मा से उम्मीद

टी20 विश्वकप में भारतीय टीम से बड़ी उम्मीदें हैं। भारत ने साल 2013 में अपनी आखिरी आईसीसी ट्राफी जीती थी। तब महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में भारत ने चैंपियंस ट्राफी पर कब्जा किया था। इससे पहले टीम इंडिया धोनी की ही कप्तानी में साल 2011 में वनडे विश्वकप और साल 2007 में टी20 विश्वकप जीत चुकी है।

By शिवेन्द्र कुमार राय | Published: June 3, 2024 01:40 PM2024-06-03T13:40:48+5:302024-06-03T13:42:11+5:30

T20 World Cup hope from Rohit Sharma ICC trophy MS Dhoni | T20 World Cup: जब से एमएस धोनी चले गए हैं, ट्रॉफियां आनी बंद हो गई, इस बार है रोहित शर्मा से उम्मीद

इस बार है रोहित शर्मा से उम्मीद

googleNewsNext
Highlightsटी20 विश्वकप में भारतीय टीम से बड़ी उम्मीदें हैंभारत ने साल 2013 में अपनी आखिरी आईसीसी ट्राफी जीती थीमौजूदा टी20 विश्वकप कप्तान के रूप में रोहित शर्मा का आखिरी विश्वकप हो सकता है

T20 World Cup: टी20 विश्वकप में भारतीय टीम से बड़ी उम्मीदें हैं। भारत ने साल 2013 में अपनी आखिरी आईसीसी ट्राफी जीती थी। तब महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में भारत ने चैंपियंस ट्राफी पर कब्जा किया था। इससे पहले टीम इंडिया धोनी की ही कप्तानी में साल 2011 में वनडे विश्वकप और साल 2007 में टी20 विश्वकप जीत चुकी है। साल 2023 में खेले गए वनडे विश्वकप में खिताब की सबसे प्रबल दावेदार होते हुए भी भारतीय टीम फाइनल हार गई थी। मौजूदा टी20 विश्वकप कप्तान के रूप में रोहित शर्मा का आखिरी विश्वकप हो सकता है। ऐसे में फैंस से लेकर पूर्व खिलाड़ी भी चाहते हैं कि टीम इंडिया चैंपियन बने।

इसे लेकर संजय मांजरेकर बेहद सकारात्मक हैं। उन्होंने भरोसा जताया कि टीम इंडिया के लिए आईसीसी ट्रॉफी का सूखा तोड़ने का समय आ गया है। मांजरेकर ने विराट कोहली के असाधारण रिकॉर्ड पर भी प्रकाश डाला और कहा कि दुनिया के सभी रिकॉर्ड अपने नाम कर लेने के बाद भी विराट कोहली के खाते में कुछ कमी है। उन्होंने कहा कि 2011 के बाद ज्यादा कुछ हुआ नहीं, जब से एमएस धोनी चले गए हैं वो ट्रॉफियां आना भी बंद हो गई हैं। 

उन्होंने कहा कि वनडे विश्वकप से मिली सीख के बाद फिर से एक बार एक बड़ा आईसीसी इवेंट जीतने का मौका मिला है। सेमीफाइनल आ जाओ, और फाइनल जीतो। मांजरेकर से सहमति जताते हुए नवजोत सिंह सिद्धू ने भी कहा कि कोई बीच तक की कहानी जानने के लिए किताब नहीं पढ़ता, लोग किताब कहानी का अंत जानने के लिए पढ़ते हैं। वैसे ही  सेमीफाइनल तक जाने के लिए टूर्नामेंट नहीं खेले जाते। आप क्षमता का मूल्यांकन इस आधार पर करते हैं कि अभियान खत्म कैसे किया गया। इस पर निर्भर करता है कि हम कहानी ख़तम कैसे करेंगे।

टूर्नामेंट शुरू हो चुका है और भारतीय टीम अपना पहला मैच 5 जून को खेलेगी। भारतीय प्रशंसकों को उम्मीद है कि उनकी टीम न केवल सेमीफाइनल में जगह बनाएगी, बल्कि ट्रॉफी भी जीतेगी। इससे 2013 चैंपियंस ट्रॉफी जीतने के बाद से चला आ रहा सूखा खत्म होगा। यह भारत के लिए बड़े मैच जीतने और प्रतिष्ठित आईसीसी ट्रॉफी घर लाने का समय है। 2023 की हार का गम भुलाने के लिए भी जरूरी है कि भारतीय टीम खिताब जीते।

Open in app