लाइव न्यूज़ :

एबी डिविलियर्स का कॉलम: बुमराह जैसी गेंदबाजी मैंने कभी नहीं खेली

By एबी डिविलियर्स | Updated: March 30, 2019 17:14 IST

चार ओवर में 20 रन देकर तीन विकेट लेकर जसप्रीत मैन ऑफ द मैच चुने गए। बेशक ये उन्हें ही मिलना था।

Open in App

(एबी डिविलियर्स)गेंदबाजों की वनडे रैंकिंग पर नजर डालिए। आप देखेंगे कि जसप्रीत बुमराह दुनिया में टॉप पर हैं और आंकड़े कभी झूठ नहीं बोलते। बेंगलुरु में आईपीएल के बेहद शानदार मुकाबले के अंतिम पलों में वे मुझसे बेहतर साबित हुए और इस वजह से मुंबई इंडियंस रोमांचक मुकाबले में छह रन से जीत दर्ज करने में सफल रही।

इसका सारा श्रेय बुमराह को जाता है, जिन्होंने जबरदस्त गेंदबाजी की। मैं अब उनसे अगली भिड़ंत का इंतजार कर रहा हूं। हमारे लिए इस मुकाबले का अंत निराशाजनक रहा। मुझे समझ नहीं आया कि क्या किया जाना चाहिए। यह पहला मौका था जब मैं किसी आईपीएल मैच में अंत तक नॉट आउट रहा और टीम को हार का सामना करना पड़ा।

मुंबई ने 187 रन का स्कोर खड़ा किया। उन्होंने तेज शुरुआत की, लेकिन हम नियमित अंतराल पर विकेट लेकर वापसी करने में सफल रहे। लक्ष्य का पीछा करते हुए भी हमें अंतिम पांच ओवर में 61 रन ही चाहिए थे और सात विकेट बाकी थे। एक बड़ा ओवर हमें मुकाबले में बनाए रखता।

मैंने और हेटमेयर ने मलिंगा द्वारा फेंके 16वें ओवर में 20 रन जुटा भी लिए। इसके बाद जसप्रीत ने गेंद थाम ली। उनके पास विशेष कौशल है। या तो वे कलाई से कुछ करते हैं, या जो भी है, मैंने एम. चिन्नास्वामी पर ऐसी गेंदबाजी का सामना पहले कभी नहीं किया। दबाव में जबकि अधिकतर खिलाड़ी हड़बड़ा जाते हैं, बुमराह योजना पर टिके रहते हैं।

हमें आखिरी तीन ओवरों में 40 रन की दरकार थी। 18वें ओवर में हमने 15 रन बनाने में सफलता हासिल की। मगर 19वें ओवर में बुमराह का बेहतरीन प्रदर्शन जारी रहा। मैंने उन्हें लय से भटकाने की कोशिश की, लेकिन उन्होंने मेरा पीछा करते हुए यॉर्कर गेंद डाली, जिस पर सिर्फ एक रन ही चुराया जा सका। चार ओवर में 20 रन देकर तीन विकेट लेकर जसप्रीत मैन ऑफ द मैच चुने गए। बेशक ये उन्हें ही मिलना था।

टॅग्स :जसप्रीत बुमराहएबी डिविलियर्समुंबई इंडियंसइंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल)आईपीएल 2019रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटएक था जो विकेट के पीछे?, जितेश शर्मा के शानदार प्रदर्शन के बाद आरसीबी ने धोनी पर किया कटाक्ष, वीडियो

क्रिकेटगांगुली और रोहित क्लब में शामिल होंगे गायकवाड़, केवल 1 मैच दूर?, आईपीएल में भारतीय कप्तानों द्वारा लगातार हारे गए मैच?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्रिकेटसफलता के लिए कौशल से ज्यादा आत्मविश्वास की जरूरत, मुंबई इंडियंस के तेज गेंदबाज दीपक चाहर ने कहा- समीर रिजवी ने कमाल की पारी खेली

क्रिकेटदिल्ली कैपिटल के समीर रिज़वी ने छीनी रोहित शर्मा से IPL 2026 की ऑरेंज कैप, एमआई के खिलाफ खेली 90 रनों की विनिंग पारी

क्रिकेट अधिक खबरें

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

क्रिकेटIPL 2026: समीर रिज़वी और रवि बिश्नोई शीर्ष पर, मौजूदा ऑरेंज और पर्पल कैप लीडर्स की सूची देखें

क्रिकेट3 मैच में 6-7 और 9 रन?, आरआर से सीएसके में लौटे सैमसन का बल्ला नहीं चला, कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने कहा- माहौल में ढल रहे और जल्द रन बरसाएंगे?