लाइव न्यूज़ :

दीपक को चाहे जितना नीचे रखें, मगर लौ उसकी ऊपर रहती है

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: October 15, 2025 05:26 IST

शोधकर्ताओं का मानना है कि यदि औसत वार्षिक तापमान दो से चार डिग्री सेल्सियस बढ़ा तो ब्रिटेन में बड़े पैमाने पर चावल की खेती संभव हो सकती है.

Open in App
ठळक मुद्देराजस्थान का थार रेगिस्तान भारत से लेकर पाकिस्तान तक करीब दो लाख वर्ग किमी क्षेत्र में फैला है.क्या जलवायु परिवर्तन अच्छा है? इसमें कोई दो राय नहीं कि पर्यावरणविद जिस बात की आशंका लम्बे समय से जताते रहे हैं.प्राकृतिक आपदाओं में अप्रत्याशित वृद्धि हुई है, गर्मी असहनीय पड़ने लगी है, ठंडी भी और बरसात भी बेतहाशा होने लगी है.

हेमधर शर्मा

हाल ही में ब्रिटेन में धान की खेती सफलतापूर्वक किए जाने की खबर सामने आई है. जो लोग ब्रिटेन की आबोहवा से परिचित हैं वे जानते हैं कि वहां के लोग चावल खाते जरूर हैं, लेकिन विदेशों से आयात करके, क्योंकि वहां की जलवायु धान की खेती के अनुकूल नहीं है. लेकिन जलवायु परिवर्तन ने अब इसे संभव कर दिखाया है. शोधकर्ताओं का मानना है कि यदि औसत वार्षिक तापमान दो से चार डिग्री सेल्सियस बढ़ा तो ब्रिटेन में बड़े पैमाने पर चावल की खेती संभव हो सकती है.

राजस्थान का थार रेगिस्तान भारत से लेकर पाकिस्तान तक करीब दो लाख वर्ग किमी क्षेत्र में फैला है और यह दुनिया का बीसवां सबसे बड़ा रेगिस्तान है. पिछले दिनों अर्थ फ्यूचर जर्नल में प्रकाशित एक शोध के मुताबिक अगर भारतीय मानसून के पश्चिम की ओर लौटने की प्रवृत्ति जारी रही तो इस सदी के अंत तक यह हरा-भरा हो सकता है (इसके संकेत अभी से दिखने लगे हैं,

राजस्थान के कई हिस्सों में हरियाली नजर आने लगी है और बाढ़ भी आने लगी है). वैज्ञानिकों का यह भी कहना है कि हजारों वर्ष पूर्व इस क्षेत्र में सिंधु घाटी सभ्यता मौजूद थी और तब यहां भरपूर मानसूनी बारिश होती थी. दुनिया में बहुत सारी जगहें ऐसी हैं जहां तापमान माइनस के आसपास पहुंच जाने के कारण इंसानी बस्तियां बहुत कम हैं, या हैं ही नहीं.

ग्लोबल वार्मिंग के कारण अब उन इलाकों में जीवन सुगम होने की उम्मीदें बढ़ गई हैं. जैसे उत्तरी यूरोप अब पहले के मुकाबले दो डिग्री ज्यादा गरम है और हीटिंग के लिए वहां कम ईंधन की जरूरत पड़ रही है. तो क्या जलवायु परिवर्तन अच्छा है? इसमें कोई दो राय नहीं कि पर्यावरणविद जिस बात की आशंका लम्बे समय से जताते रहे हैं, वह अब सच साबित होने लगी है.

प्राकृतिक आपदाओं में अप्रत्याशित वृद्धि हुई है, गर्मी असहनीय पड़ने लगी है, ठंडी भी और बरसात भी बेतहाशा होने लगी है. यह भी सच है कि जलवायु के इस बदलाव को रोक पाना अब करीब-करीब नामुमकिन हो चला है और हजारों वर्षों से जमी बर्फ के पिघलने से उसमें दबे वायरसों के दुनिया में कहर ढाने का खतरा बढ़ गया है.

हालांकि कुछ वैज्ञानिकों का कहना है कि कुछ कर पाने के लिए अभी भी 20-25 साल का समय बाकी है, लेकिन जो काम हम पिछले सौ-पचास वर्षों में नहीं कर पाए, उससे कई गुना ज्यादा बीस-पच्चीस वर्षों में कर पाने की उम्मीद पालना मुंगेरीलाल के हसीन सपने देखने जैसा ही होगा. तो अब उपाय क्या है? क्या हमें निराश होकर हाथ पर हाथ धरे, अपनी मानव जाति के अंत का इंतजार करना चाहिए?

कहते हैं आज जहां अरब सागर है, उसके बीचोंबीच कभी कृष्ण की द्वारका नगरी हुआ करती थी. मिस्र का शानदार शहर अलेक्जेंड्रिया, जापान का समृद्ध योनागुनी द्वीप, पौराणिक शहर अटलांटिस- सब आज पानी में डूबे हुए हैं. जलप्रलय की कहानियां प्राय: सभी प्राचीन सभ्यताओं में मौजूद हैं. वैज्ञानिक साक्ष्य साबित करते हैं कि हिमयुग की गाथाएं सिर्फ दंतकथाएं नहीं हैं, वे वास्तव में समय-समय पर आते रहे हैं.

सर्वनाश की ऐसी घटनाओं के बाद भी आज अगर हमारी मानव जाति अस्तित्व में है तो जलवायु परिवर्तन की आसन्न आपदा से हम क्यों भयभीत हों? प्रजातियों का अंत दरअसल तब होता है जब वे तेजी से होने वाले बदलावों के अनुकूल अपने आप को ढाल नहीं पातीं. यह सच है कि जलवायु में बदलाव अब बहुत तेजी से होने वाले हैं; तो क्यों न हम खुद को उनके अनुरूप ढालने की मानसिक तैयारी शुरू कर दें!

लेख के शुरू में वर्णित उदाहरण दिखाते हैं कि सबकुछ बुरा ही नहीं होगा. जरूरत हमें आपदा में अवसर खोजने की है. सच तो यह है कि सुख और दु:ख का कोई निरपेक्ष अस्तित्व नहीं होता, वे सापेक्ष अवधारणाएं होती हैं; वरना कैसे संभव था कि सबसे निर्धन देशों में शामिल भूटान दुनिया को सकल राष्ट्रीय खुशहाली सूचकांक की अवधारणा प्रदान करता?

खुशी अगर पैसों से ही आती तो क्या दुनिया के सारे अमीर सुखी नहीं रहते? मनुष्य स्वभाव की यह विशेषता होती है कि वह बहुत जल्दी अपने को माहौल के अनुरूप ढाल लेता है. जैसे सुविधाओं का अभ्यस्त हो जाने पर धीरे-धीरे उनसे मिलने वाला सुख कम होने लगता है, वैसे आपदाओं की आदत भी उनसे होने वाले कष्टों को धीरे-धीरे कम कर देती है.

तो क्या हम आधी खाली गिलास को आधी भरी के नजरिये से देखते हुए, ‘...सदा मगन में रहना जी’ गीत को अपने जीवन में चरितार्थ करने को तैयार हैं? आखिर जब रसातल में रखे जाने पर भी दीपक की लौ हमेशा ऊपर की ओर ही उठी रहती है तो हम भी बुरी से बुरी परिस्थिति में भी अपना दृष्टिकोण सकारात्मक क्यों नहीं रख सकते!

टॅग्स :ग्लोबल पीस इंडेक्सब्रिटेनLondon
Open in App

संबंधित खबरें

भारतहोर्मुज जलडमरूमध्य को लेकर 35 देशों की बैठक, ब्रिटेन पीएम कीर स्टॉर्मर ने भारत को दिया न्योता?, विदेश सचिव विक्रम मिसरी शामिल?

विश्व35 देशों को एक साथ लाएंगे, होर्मुज जलडमरूमध्य पर करेंगे बातचीत?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर ने दिया झटका

क्रिकेटMI vs KKR IPL 2026 Match: बीसीसीआई ब्रॉडकास्ट इंजीनियर का मुंबई ट्राइडेंट होटल में मिला शव?, आईपीएल की जिम्मेदारी देख रहे थे?

क्रिकेट1.63 बिलियन डॉलर?, राजस्थान रॉयल्स मालिकाना हक पर क्या बोले सौरव गांगुली?, वीडियो

ज़रा हटके13.5 घंटे शव के साथ 331 यात्री और चालक दल ने किया सफर?, उड़ान भरने के बाद 60 वर्ष की महिला की मौत, हांगकांग से लंदन जा रही ब्रिटिश एयरवेज की फ्लाइट BA32 की घटना

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: कहीं महंगा तो कहीं स्थिर; OMC ने दी 4 अप्रैल के पेट्रोल-डीजल रेट की अपडेट, पूरी लिस्ट यहां

कारोबारपश्चिम एशिया में 10,000 से अधिक कर्मचारी?, टाटा समूह ने सहायता योजना की शुरू

कारोबारGold Rate Today: 3 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,50,865 प्रति 10 ग्राम

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?