लाइव न्यूज़ :

डियर पीएम मोदी अगर "मन की बात" में करते श्रीदेवी को याद तो जीत लेते लाखों का दिल

By स्वाति सिंह | Updated: February 25, 2018 15:37 IST

बॉलीवुड की पहली फीमेल सुपरस्टार अभिनेत्री श्रीदेवी का 54 साल की उम्र में निधन हो गया है।

Open in App

आज सुबह आँख खुलते ही जब अपना मोबाइल फोन देखा तो एक मनहूस खबर मिली। फिल्म अभिनेत्री श्रीदेवी ने शनिवार को आखिरी सांस ली। मुझे ये खबर व्हाट्सऐप पर मिली थी। पहले पहल मुझे यकीन नहीं हुआ तो मैंने फटाफट गूगल पर चेक किया कहीं कि ये खबर फर्जी तो नहीं पर अफसोस यह सच था। मन में श्रीदेवी की फिल्मों के वो सीन घूमने लगे जो हमने कई कई बार देखे हैं। रोजाना की तरह मैं तैयार होकर ऑफिस पहुंची। दफ्तर में भी सभी श्रीदेवी की ही चर्चा कर रहे थे। श्रीदेवी सभी को पसंद थीं।   

यह भी पढ़ें: बस श्रीदेवी के संग काम करने के लिए शाहरुख और सलमान ने की थीं ये फिल्में

श्रीदेवी की मौत के बाद उनके करियर और पर्सनल लाइफ़ से जुड़ी खबरों के बीच ही याद आया कि आज तो महीने का आखिरी रविवार है और आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी "मन की बात" करेंगे। पीएम मोदी के इस रेडियो प्रोग्राम का आज 41वां संस्करण था। पीएम मोदी ने ट्वीट करके श्रीदेवी की मौत पर संवेदना व्यक्त की लेकिन मुझे उम्मीद थी कि प्रधानमंत्री "मन की बात" में भी श्रीदेवी को याद करेंगे। इसलिए "मन की बात" का आज मुझे बेसब्री से इंतजार था। 

Video: श्रीदेवी के घर के बाहर कैसा है माहौल, अंतिम दर्शन के लिए यहां रखा जाएगा पा‌र्थ‌िव शरीर

पीएम नरेंद्र मोदी ने आज की मन की बात में भारत के महान वैज्ञानिकों को बौधायन, ब्रह्मगुप्त, भास्कर, आर्यभट्ट, सुश्रुत, जगदीस चंद्र बोस, सीवी रमन, एसएन बोस और हरगोविंद खुराना इत्यादि को याद किया। मुझे सचमुच ही ये अच्छा लगा क्योंकि हम आप तौर पर विज्ञान में भारतीयों के योगदान को इग्नोर करते हैं। पीएम मोदी ने भारतीय वैज्ञानिकों को याद किया लेकिन श्रीदेवी को इग्नोर कर दिया। पीएम की रेडियो संबोधन के खत्म होते मेरे मन में एक टीस होने लगी थी।

यह भी पढ़ें: श्रीदेवी के निधन पर कांग्रेस ने किया ऐसा ट्वीट, लोगों ने कहा- मत करो मौत पर राजनीति

मेरे साथियों ने कहा कि पीएम मोदी का मन की बात पहले से रिकॉर्ड होता है इसलिए उसमें श्रीदेवी पर कुछ नहीं कहा गया। लेकिन मुझे लगता है कि पीएम मोदी ने अगर छोटा सा ही सही संदेश आज के रिकॉर्डिंग के लिए उपलब्ध करा देते तो हम जैसे फैन का दिल रह जाता।

टॅग्स :श्रीदेवीनरेंद्र मोदीबॉलीवुडबॉलीवुड अभिनेत्री
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीभाई आप 30 साल से काम कर रहे हो और हम सबने आपको रिपीट किया?, सलमान खान ने राजपाल यादव को किया सपोर्ट, पढ़िए वायरल पोस्ट

बॉलीवुड चुस्कीAA26xA6 का खतरनाक पोस्टर आउट!, क्या Allu Arjun बनेंगे सुपरहीरो?

बॉलीवुड चुस्कीअवॉर्ड शो में कर्ज़ पर मज़ाक को लेकर हो रही आलोचना के बीच राजपाल यादव ने पत्रकार सौरभ द्विवेदी के बचाव में उतरे, VIDEO

बॉलीवुड चुस्कीVirat Kohli ने देखी 'Dhurandhar 2', बोले- ऐसी फिल्म आज तक नहीं देखी!

बॉलीवुड चुस्कीएक शब्द ने मचा दिया बवाल! राकेश बेदी को क्यों मांगनी पड़ी माफी?