Video: श्रीदेवी के घर के बाहर कैसा है माहौल, अंतिम दर्शन के लिए यहां रखा जाएगा पा‌र्थ‌िव शरीर

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Published: February 25, 2018 01:14 PM2018-02-25T13:14:11+5:302018-02-25T14:53:31+5:30

फेसबुक लाइव में देखिए इस वक्त श्रीदेवी के घर के बाहर क्या चल रहा है।

Sridevi Mumbai house Live fans and media overloaded | Video: श्रीदेवी के घर के बाहर कैसा है माहौल, अंतिम दर्शन के लिए यहां रखा जाएगा पा‌र्थ‌िव शरीर

sridevi home

Highlightsजानकारी के मुताबिक श्रीदेवी का पार्थिव शरीर रात तक मुंबई पहुंच जाएगा - दुबई के अस्पताल में उनका पोस्टमॉर्टम जारी है, जिसके बाद उन्हें लाया जाएगा।श्रीदेवी के घर के बाहर फैंस की भीड़ लग गई है।

मुंबई, 25 जनवरीः अ‌भिनत्री श्रीदेवी का शनिवार (24 फरवरी) को हृदय गति रुक जाने से निधन हो गया। तब वह दुबई में एक पारिवारिक समारोह में शिरकत करने गई थीं। वह महज 54 साल थीं। उनकी असमय मौत से पूरे देश में मातम छा गया है। श्रीदेवी का निधन दुबई में हुआ है लेकिन उनका अंतिम संस्कार मुंबई में ही किया जाएगा। इसके लिए उनका पार्थिव शरीर मुंबई‌‌ स्थित श्रीदेवी-बोनी कपूर के घर लाया जाएगा। इस वक्त वहां फैंस और मीडिया की भीड़ जुट रही है।

श्रीदेवी के घर से फेसबुक लाइव वीडियो यहां देखें


जानकारी के मुताबिक श्रीदेवी का पार्थिव शरीर 2 बजे तक मुंबई पहुंचना था। लेकिन बाद में पोस्टमार्टम और दुबई के दूसरे नियमों के अनुसार शव के रात तक भारत आने की संभावना जताई जा रही है। ऐसे में अंतिम संस्‍‌कार कल होने की संभवना है। फिलहाल दुबई के अस्पताल में उनका पोस्टमॉर्टम जारी है, जिसके बाद उन्हें लाया जाएगा। श्रीदेवी के मुंबई के घर में उनके पार्थिव शरीर को लाया जाएगा जिसकी तैयारियां भी की जाने लगी हैं। उनकी मौत के वक्त उनके पति बोनी कपूर और बेटी खुशी उनके साथ थीं। उनकी बड़ी बेटी जाह्नवी मुंबई में ही हैं। उनके परिवार के सदस्यों से मिली जानकारी के अनुसार 54 वर्षीय श्रीदेवी को शनिवार रात करीब 11 बजे उन्हें कार्डियाक अटैक आया था जिसे उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था जहाँ उनका निधन हो गया।

Web Title: Sridevi Mumbai house Live fans and media overloaded

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे