बस श्रीदेवी के संग काम करने के लिए शाहरुख और सलमान ने की थीं ये फिल्में
By ऐश्वर्य अवस्थी | Published: February 25, 2018 03:13 PM2018-02-25T15:13:13+5:302018-02-25T16:15:32+5:30
चमकीली आंखे,अलहड़ अंदाज और बेमिसाल अभिनय से फैंस के दिलों में राज करने वाली श्रीदेवी शनिवार(24 फरवरी) देर राज सभी को हमेशा के लिए छोड़कर चली गईं।
मुंबई, 25 फरवरी: चमकीली आंखे,अलहड़ अंदाज और बेमिसाल अभिनय से फैंस के दिलों में राज करने वाली श्रीदेवी शनिवार(24 फरवरी) देर राज सभी को हमेशा के लिए छोड़कर चली गईं। खबरों के अनुसार उन्होंने बीती रात करीब 11 बजकर 30 मिनट पर अपनी आखिरी सांसे लीं। वो दुबई में अपने रिश्तेदार की शादी समारोह में शामिल होने गई हुई थीं जहां उनकी मौत हो गई है।
दुखदः अभिनेत्री श्रीदेवी का दिल का दौरा पड़ने से निधन
हिन्दी के अलावा तमिल, तेलुगू, मलयालम में अपना दमदार अभिनय पेश करने वाली श्रीदेवी ने 80 और 90 के दशक नें सैकड़ों फिल्में कीं। ये वो दशक था जब वह स्टार्डम के स्वाद को चख रहीं थीं हर कोई उनके साथ काम करने को बेकरार था। इसी श्रेणी में सलमान खान और शहरुखान भी हैं। कहा जाता है शाहरुख खान और सलमान खान ने सिर्फ इसलिए फिल्में साइन की थीं ताकि उन्हें श्रीदेवी के साथ काम करने का मौका मिल जाए। कहते हैं ये दोनों को वो स्टार्स हैं जिन्होंने केवल श्रीदेवी के साथ स्क्रीन शेयर करने के कारण फिल्म साइन की थीं।
अलविदा मिस हवा हवाई: श्रीदेवी के ना भूलने वाले वे गाने जो आज भी फैंस को थिरकने पर करते हैं मजबूर
स्टार्स ने साइन की फिल्में
साल 1996 में आई फिल्म ‘आर्मी’ में शाहरुख खान ने केवल इसलिए काम किया था क्योंकि उसमें उनके साथ फिल्म में श्रीदेवी काम करने वाली थीं। इसी श्रेणी में नाम आता है बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमना खान का भी। सलमान ने 1994 में आई फिल्म ‘चांद का टुकड़ा’ में उनके साथ दोबार काम किया था।
पहली नजर में श्रीदेवी पर फिदा हो गए थे बोनी कपूर, पढ़ें दोनों के इश्क की दास्ताँ
सलमान खान ‘चांद का टुकड़ा’ से पहले फिल्म ‘चंद्रमुखी’ में श्रीदेवी के साथ काम किया है। सलमान ने एक साक्षात्कार में कहा भी था कि उन्होंने केवल इसलिए इन फिल्मों में काम किया था क्योंकि उस समय की सुपरहिट अभिनेत्री श्रेदेवी फिल्म में उनके साथ लीड रोल में थीं।
श्रीदेवी की वो आखिरी फिल्म जो हर 'माँ' के लिए है बनी एक मिसाल