श्रीदेवी के निधन पर कांग्रेस ने किया ऐसा ट्वीट, लोगों ने कहा- मत करो मौत पर राजनीति

By पल्लवी कुमारी | Published: February 25, 2018 02:10 PM2018-02-25T14:10:53+5:302018-02-25T16:14:29+5:30

श्रीदेवी का निधन दुबई में एक फैमिली वेडिंग के दौरान शनिवार देर रात कार्डियक अरेस्ट आने से हुआ।

sridevi cardiac arrest Dubai congress tweet trolled people said dont politics on her death | श्रीदेवी के निधन पर कांग्रेस ने किया ऐसा ट्वीट, लोगों ने कहा- मत करो मौत पर राजनीति

श्रीदेवी के निधन पर कांग्रेस ने किया ऐसा ट्वीट, लोगों ने कहा- मत करो मौत पर राजनीति

बॉलीवुड की पहली महिला सुपरस्टार श्रीदेवी की मौत के खबर से पूरा देश सदमे में है। सोशल मीडिया पर सेलेब्रिटीज से लेकर आम फैंस श्रीदेवी को श्रद्धांजलि दे रहे हैं। इसी बीच श्रीदेवी के मौत को लेकर कांग्रेस पार्टी के आधिकारिक ट्विटर हैंडल से किया गया एक ट्वीट सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। 

यह भी पढ़ें- मौत के कुछ क्षण पहले श्री देवी ऐसे कर रहीं थी फैमली फंक्शन एन्जॉय, देखें वीडियो

कांग्रेस पार्टी ने ट्वीट कर कहा, "श्रीदेवी के निधन की पर हमें काफी दु:ख है। वह एक बेहतरीन अदाकारा थीं। अभिनेत्री जो अपने शानदार अभिनय के कारण वह हमेशा सबके दिलों में जिंदा रहेंगी। उनके चाहने वालों के प्रति हमारी गहरी संवेदनाएं हैं। उन्हें वर्ष 2013 में यूपीए सरकार के कार्यकाल के दौरान उन्हें पद्म श्री दिया गया था।'

इसके बाद कांग्रेस ने फिर दूसरा ट्वीट किया जिसमें उन्होंने कहा कि उन्हें 6 फिल्मफेयर पुरस्कारों सहित कई पुरस्कार मिले हैं। पहला उन्हें 14 साल की उम्र में मिला था। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत 1967 में चार साल की उम्र में आध्यात्मिक फिल्म थुनईवन से की थी। बॉलीवुड में उन्होंने 12 साल की उम्र में जूली फिल्म से डेब्यू किया था।

यह भी पढ़ें- श्रीदेवी एक बार फिर से बड़े पर्दे पर नजर आएंगी, दिसंबर में रिलीज होगी आखिरी फिल्म 

सोशल मीडिया पर कांग्रेस इस ट्वीट की वजह से ट्रॉल किया जाने लगा। लोगों को ये बात नागवार लगी कि कांग्रेस ने अपने ट्वीट में इस बात का जिक्र किया थी कि वर्ष 2013 में यूपीए सरकार के कार्यकाल के दौरान श्रीदेवी को पद्म श्री दिया गया था। इस ट्वीट पर सैंकड़ों ने लोगों ने कांग्रेस को सलाह दे डाली कि श्रीदेवी की मौत पर कम से कम राजनीति तो ना करें।

यह भी पढ़ें- जब मिथुन चक्रवती के कहने पर श्रीदेवी ने बांधी थी बोनी कपूर को राखी, ये थी वजह

क्रिकेटर सर रविंद्र जडेजा ने भी इस पर ट्वीट कर लिखा, 'उन्हें वर्ष 2013 में यूपीए सरकार के कार्यकाल के दौरान पद्म श्री दिया गया था। क्या आप गंभीर हैं। एक दिग्गज अदाकारा को श्रद्धांजलि देने के लिए क्या यह लाइन लिखना जरूरी था ? कृपया मौत का राजनीतिकरण न करें। आप लोगों ने मानवता को लज्जित कर दिया है। शेम ऑन यू कांग्रेस।'


वहीं एक यूजर ने तो यह तक लिख डाला कि क्या इस अवार्ड में किसी तरह से कांग्रेस का हाथ था। भारत वाले बेवकूफ नहीं हैं। 



बता दें कि श्रीदेवी का शनिवार (24 फरवरी) को देर रात कार्डियक अरेस्ट आया था।  जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उनका निधन हो गया। फिलहाल दुबई पुलिस श्रीदेवी की मौत की जांच कर रही है। भारत के राजदूत नवदीप सिंह सूरी ने कहा है कि श्रीदेवी के पोस्टमार्टम के बाद उनका पार्थिव शरीर उनके परिवार वालों को सौंप दिया जाएगा।

देखें सेलिब्रिटियों ने क्या कहा श्रीदेवी के मौत पर 

Web Title: sridevi cardiac arrest Dubai congress tweet trolled people said dont politics on her death

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे