लाइव न्यूज़ :

पटना: यूनियन की मांग, रिटायर पत्रकारों को पेंशन के तौर पर मिले 20 हजार रुपये

By एस पी सिन्हा | Updated: November 25, 2023 17:21 IST

पटना: बिहार श्रमजीवी पत्रकार यूनियन (बीडब्ल्यूजेयू) ने शनिवार को सेवानिवृत्त पत्रकारों का पेंशन 06 हजार रुपये से बढ़ाकर 20 हजार रुपये प्रति माह करने की मांग की है।

Open in App
ठळक मुद्देहरियाणा सरकार ने हाल ही में सेवानिवृत्त पत्रकारों का पेंशन 10 हजार रुपये से बढ़ाकर 15 हजार रुपये प्रति माह कियाबिहार में सेवानिवृत्त पत्रकारों का पेंशन 06 हजार रुपये से बढ़ाकर 20 हजार रुपये प्रति माह करने की मांगसेवानिवृत्त पत्रकारों को सम्मानजनक जीवन जीने के लिए कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है

पटनाबिहार श्रमजीवी पत्रकार यूनियन (बीडब्ल्यूजेयू) ने शनिवार को सेवानिवृत्त पत्रकारों का पेंशन 06 हजार रुपये से बढ़ाकर 20 हजार रुपये प्रति माह करने की मांग की है।

यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष महेश कुमार सिन्हा ने कहा कि हरियाणा सरकार ने हाल ही में सेवानिवृत्त पत्रकारों का पेंशन 10 हजार रुपये से बढ़ाकर 15 हजार रुपये प्रति माह कर दिया है जबकि कई अन्य राज्यों में भी उन्हें 15 हजार  रुपये और उससे अधिक की पेंशन दी जा रही है, लेकिन बिहार में पत्रकारों को मासिक पेंशन केवल 6 हजार रुपये प्रति माह मिल रही है।

उन्होंने कहा कि अधिकांश सेवानिवृत्त पत्रकारों को सम्मानजनक जीवन जीने के लिए कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है और उनकी स्थिति को ध्यान में रखते हुए मासिक पेंशन बढ़ाने की तत्काल आवश्यकता है। सरकार को इस पर गंभीरता से विचार करना चाहिए।

यूनियन के महासचिव कमलकांत सहाय ने कहा कि बिहार पत्रकार सम्मान पेंशन योजना 2020 में शुरू की गई थी, जिसमें सेवानिवृत्त पत्रकारों को 6 हजार रुपये की मासिक पेंशन दी गई थी, तब से पेंशन राशि में वृद्धि नहीं हुई है, इसलिए सरकार को इसे बढ़ाने पर विचार करना चाहिए।

यूनियन के उपाध्यक्ष कमल किशोर ने बिहार में सेवानिवृत्त पत्रकारों को दी जाने वाली पेंशन के नियमों को सरल बनाने की मांग की। उन्होंने कहा कि इससे अधिक से अधिक पत्रकारों को योजना का लाभ मिल सकेगा।

यूनियन के उपाध्यक्ष  विष्णु कांत मिश्र,  इंडियन जर्नलिस्ट यूनियन के राष्ट्रीय सचिव अमर मोहन प्रसाद, राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य शिवेंद्र नारायण सिंह और वरिष्ठ पत्रकार एसपी सिन्हा ने भी बिहार सरकार से सेवानिवृत्त पत्रकारों के लिए पेंशन बढ़ाने का आग्रह किया है।

टॅग्स :बिहारपटनापत्रकारहरियाणा
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

भारतशिविर में कुल 67 शिकायत, 30 दिन में करें समाधान नहीं तो 31वें दिन निलंबित?, रेफर नीति अपनाई तो सिविल सर्जन और डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई?, सम्राट चौधरी ने दी चेतावनी

भारतबाप नीतीश कुमार-बेटे निशांत को डॉक्टर की जरूरत, स्वास्थ्य मंत्रालय दिया गया?, पूर्व सांसद और बाहुबली नेता आनंद मोहन का फूटा गुस्सा, वीडियो

भारततख्त श्री पटना साहिब गुरुद्वारे में माथा टेकने पटना पहुंचे पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने केन्द्र सरकार और भाजपा पर बोला तीखा हमला

बिहार अधिक खबरें

बिहारBPSC टीआरई-4 का विज्ञापन जारी करने की मांग को लेकर पटना की सड़कों पर उतरे शिक्षक अभ्यर्थियों पर पटना पुलिस ने किया लाठीचार्ज

बिहारबिहार के जेलों में रहने वाले कैदी अब कर रहे हैं यूपीएससी/ बीपीएससी और सरकारी नौकरियों की तैयारी, पढ़ने और उच्च शिक्षा लेने की संख्या में हुई है उल्लेखनीय वृद्धि

बिहारBihar: रोहिणी आचार्य ने कसा तंज, सोशल मीडिया पर लिखा- "विरासत को तहस-नहस करने के लिए परायों की जरूरत नहीं होती"

बिहारबिहार: गृहमंत्री सम्राट चौधरी के चेतावनी के बावजूद अपराधियों का हौसला नहीं हो रहा है पस्त, अब डालने लगे हैं मंदिर में भी डाका

बिहारBihar Assembly elections 2025: पहले चरण के रिकॉर्ड तोड़ मतदान से गदगद दिखे राजनाथ सिंह, कहा- 'दो तिहाई बहुमत एनडीए को हासिल हो सकती है'