लाइव न्यूज़ :

Sushil Modi Cancer: सुशील मोदी को हुआ गले का कैंसर, दिल्ली एम्स से चेक अप के बाद पटना लौटे, जानिए पूरा मामला

By आकाश चौरसिया | Updated: April 4, 2024 11:52 IST

Sushil Kumar Modi Cancer: बिहार के पूर्व उप-मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी बीती रात दिल्ली से अपना उपचार कराकर पटना लौट आए हैं। उन्हें 6 महीने पहले ही मालूम हुआ था कि उन्हें कैंसर हुआ है। उन्होंने अपनी बीमारी की जानकारी कल ही अपने सोशल मीडिया अकाउंट के जरिए दी थी।

Open in App
ठळक मुद्देपूर्व उप-मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी बीती रात दिल्ली से अपना उपचार कराकर पटना लौटेसुशील कुमार मोदी को 6 महीने पहले ही मालूम हुआ था कि उन्हें कैंसर हुआदिल्ली में वो मेडिकल चेकअप कराने के लिए पहुंचे थे

Sushil Kumar Modi Cancer: बिहार के पूर्व उप-मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी बीती रात दिल्ली से अपना उपचार कराकर पटना लौट आए हैं। उन्हें 6 महीने पहले ही मालूम हुआ था कि उन्हें कैंसर हुआ है और इसी कारण से वो दिल्ली में मेडिकल चेकअप कराने के लिए पहुंचे थे। गौरतलब है कि सुशील मोदी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट 'एक्स' के जरिए ये जानकारी शेयर की थी कि वो लंबे समय से कैंसर से जूझ रहे हैं।

बीते दिन यानी बुधवार को उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट 'एक्स' के जरिए बताया था कि वो अस्वस्थ हैं और वो पिछले 6 महीने से कैंसर से लड़ रहे हैं। उन्होंने आगे कहा, "अब लगा कि लोगों को बताने का समय आ गया है। लोक सभा चुनाव 2024 में कुछ कर नहीं पाऊंगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सब कुछ बता दिया है। देश, बिहार और पार्टी का सदा आभार और सदैव समर्पित"|

सुशील कुमार मोदी बिहार में बीजेपी के दिग्गज नेताओं में सुमार रहे हैं। वह नीतीश-बीजेपी की गठबंधन सरकार में बतौर डिप्टी सीएम के पद पर रहे हैं। चूंकि, लोकसभा चुनाव नजदीक है और उनकी उपयोगिता को देखते हुए उन्हें बीजेपी ने चुनाव घोषणा-पत्र समिति में बिहार से सदस्य भी बनाया था। 

सुशील मोदी का राजनीतिक करियरसुशील मोदी का राजनीतिक ग्राफ काफी लंबा रहा है। उन्होंने राजनीति को करीब 33 साल दिए। तीन दशक से ज्यादा समय में वह राज्यसभा से लोकसभा और बिहार के डिप्टी सीएम पदों पर रहे हैं। लेकिन, कैंसर जैसी बीमारी के चलते उन्होंने चुनाव प्रचार से दूरी बनाई है। 

टॅग्स :पटनाएम्सदिल्लीBJPआरजेडीजेडीयू
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

बिहार अधिक खबरें

बिहारबिहार के जेलों में रहने वाले कैदी अब कर रहे हैं यूपीएससी/ बीपीएससी और सरकारी नौकरियों की तैयारी, पढ़ने और उच्च शिक्षा लेने की संख्या में हुई है उल्लेखनीय वृद्धि

बिहारBihar: रोहिणी आचार्य ने कसा तंज, सोशल मीडिया पर लिखा- "विरासत को तहस-नहस करने के लिए परायों की जरूरत नहीं होती"

बिहारबिहार: गृहमंत्री सम्राट चौधरी के चेतावनी के बावजूद अपराधियों का हौसला नहीं हो रहा है पस्त, अब डालने लगे हैं मंदिर में भी डाका

बिहारBihar Assembly elections 2025: पहले चरण के रिकॉर्ड तोड़ मतदान से गदगद दिखे राजनाथ सिंह, कहा- 'दो तिहाई बहुमत एनडीए को हासिल हो सकती है'

बिहारBihar Assembly Elections 2025: उपेंद्र कुशवाहा का दावा, कहा- "NDA जीत सकती है बिहार चुनाव लेकिन..."