लाइव न्यूज़ :

एग्जिट पोल पर RJD सांसद मनोज झा ने बोला हमला, कहा- 'PMO और बड़े लोगों का लगा पैसा'

By एस पी सिन्हा | Updated: June 2, 2024 17:30 IST

मनोज झा ने कहा कि एग्जिट पोल क्या होता है? बिहार के संदर्भ में दो बार हमने देखा है मुंह की खानी पड़ी है, तो चार जून को वैसा ही कुछ होगा। उन्होंने कहा कि हकीकत ये है कि तेजस्वी यादव ने प्रधानमंत्री की हवा टाइट कर दी।

Open in App
ठळक मुद्देमनोज झा ने कहा कि एग्जिट पोल क्या होता है?बिहार के संदर्भ में दो बार हमने देखा है मुंह की खानी पड़ी है- मनोज झातो आगामी 4 जून को वैसा ही कुछ होगा

पटना: एग्जिट पोल के आने के बाद देश की गरमाई सियासत के बीच राजद सांसद मनोज झा ने पीएम मोदी पर जमकर हमला बोला है। उन्होंने एग्जिट पोल को मानने से इंकार करते हुए 4 जून का इंतजार करने को कहा है। उन्होंने कहा कि एग्जिट पोल में बड़े लोगों का खर्च होता है। पीएमओ का होता और कुछ चैनल्स का होता है। उनको उनके खर्च का उत्सव मनाने में हमें कोई दिक्कत नहीं है। इसलिए मैं कहता हूं कि चार जून का इंतजार किया जाए।

मनोज झा ने कहा कि एग्जिट पोल क्या होता है? बिहार के संदर्भ में दो बार हमने देखा है मुंह की खानी पड़ी है, तो चार जून को वैसा ही कुछ होगा। उन्होंने कहा कि हकीकत ये है कि तेजस्वी यादव ने प्रधानमंत्री की हवा टाइट कर दी। प्रधानमंत्री ने रोजगार पर नहीं बोला और तेजस्वी यादव बोलते रहे। प्रधानमंत्री चुनाव में भैंस, मंगलसूत्र और मुजरा पर बोलते रहे। अगर इसके बाद भी वो (नरेंद्र मोदी) फिर से प्रधानमंत्री बनते हैं तो मुझे तो चिंता होगी कि लोकतंत्र मेरा उतना स्वस्थ नहीं है जितना हम सोचते हैं। उन्होंने कहा कि मैंने जिंदगी में कभी और मेरी पार्टी ने भी कभी एग्जिट पोल को तवज्जो नहीं दी।

2015 देखिए, 2020 देखिए, आपको उदाहरण मिल जाएगा। कई लोग तो माफीनामा भी लिखते हैं। मनोज झा ने कहा कि ये एग्जिट पोल तो पीएमओ से आया है। कोई जोशी जी हैं जो तैयारी कर रहे हैं। मैंने तेजस्वी जी का कैंपेन देखा है। इस कैंपेन में राजद के परिवर्तन पत्र ने हंगामा मचा दिया है। रोजगार, महंगाई, महिलाओं का सशक्तिकरण सब पर जोर दिया गया है।

उन्होंने कहा कि जो भी आंकड़े आप देख रहे हैं, उनमें व्यापक उलटफेर होगा। मेरे अनुमान से महागठबंधन को बिहार में 25 से अधिक सीटें मिल रही हैं। उन्होंने कहा कि 4 जून को एग्जिट पोल नहीं बल्कि वास्तविक परिणाम सामने होगा और हम लोग पूरी तरह से बढ़त बनाएंगे। उन्होंने कहा कि यह एक अद्भुत चीज है। सभी को पता है कि तमाम बार एग्जिट पोल फेल भी हुए हैं।

टॅग्स :पटनामनोज झाआरजेडीजेडीयू
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

बिहार अधिक खबरें

बिहारबिहार के जेलों में रहने वाले कैदी अब कर रहे हैं यूपीएससी/ बीपीएससी और सरकारी नौकरियों की तैयारी, पढ़ने और उच्च शिक्षा लेने की संख्या में हुई है उल्लेखनीय वृद्धि

बिहारBihar: रोहिणी आचार्य ने कसा तंज, सोशल मीडिया पर लिखा- "विरासत को तहस-नहस करने के लिए परायों की जरूरत नहीं होती"

बिहारबिहार: गृहमंत्री सम्राट चौधरी के चेतावनी के बावजूद अपराधियों का हौसला नहीं हो रहा है पस्त, अब डालने लगे हैं मंदिर में भी डाका

बिहारBihar Assembly elections 2025: पहले चरण के रिकॉर्ड तोड़ मतदान से गदगद दिखे राजनाथ सिंह, कहा- 'दो तिहाई बहुमत एनडीए को हासिल हो सकती है'

बिहारBihar Assembly Elections 2025: उपेंद्र कुशवाहा का दावा, कहा- "NDA जीत सकती है बिहार चुनाव लेकिन..."