लाइव न्यूज़ :

Patna-Ranchi Vande Bharat: पटना-रांची वंदे भारत एक्सप्रेस का ट्रायल रन आज से शुरू, इन दो स्टेशन पर रूकेगी, जानें डिटेल

By भाषा | Updated: June 12, 2023 10:00 IST

पटना-रांची वंदे भारत एक्सप्रेस का ट्रायल आज से शुरू हो गया। इसके तहत ट्रेन पटना से आज सुबह 6 बजकर 55 मिनट पर रवाना हुई। वापसी में यह दोपहर 2.20 बजे रांची से निकलेगी।

Open in App

पटना: बिहार की राजधानी पटना से झारखंड की राजधानी रांची तक के लिए वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन का ट्रायल रन सोमवार को पटना से शुरू हो गया। पटना रेलवे स्टेशन से यह ट्रेन तय कार्यक्रम के मुताबिक सोमवार सुबह 6 बजकर 55 मिनट पर रवाना हुई और इसके रांची पहुंचने का समय दोपहर एक बजे है। वापसी में यह दोपहर 2.20 बजे रांची से निकलेगी और रात 8.25 बजे पटना पहुंचेगी।

पूर्व मध्य रेलवे (ईसीआर), हाजीपुर के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी (सीपीआरओ) बीरेंद्र कुमार ने बताया, “पटना-रांची वंदे भारत एक्सप्रेस का ट्रायल शुरू हो गया है और ट्रेन सुबह 6.55 बजे पटना से रवाना हुई। यह आज दोपहर एक बजे रांची पहुंचेगी।’’

यह ट्रेन सिधवार (रामगढ़) और सांकी (रांची) के बीच सुरंगों और ऊंचे रेलवे पुलों से गुजरेगी। ट्रेन गया और बरकाकाना स्टेशनों पर रुकेगी। सिधवार और सांकी के बीच 27 किलोमीटर का हिस्सा चार सुरंगों से होकर गुजरता है, जिनमें से सबसे लंबी सुरंग 1.7 किलोमीटर लंबी है, जबकि तीन अन्य सुरंग लगभग 600 मीटर लंबी हैं।

इससे पहले, ट्रायल रन 11 जून के लिए निर्धारित किया गया था, लेकिन झारखंड में एक छात्र समूह द्वारा बुलाए गए दो दिवसीय राज्यव्यापी बंद के कारण इसे सोमवार के लिए पुनर्निर्धारित किया गया। ट्रायल रन के दौरान इस ट्रेन का परिचालन तीव्र गति से किया जाएगा। रेल प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि रेलवे ट्रैक से उचित दूरी बनाकर रखें, साथ ही मवेशियों को भी पटरियों से दूर रखें।

 

टॅग्स :Vande Bharat ExpressपटनाPatnaझारखंडJharkhand
Open in App

संबंधित खबरें

भारतPM मोदी की राह पर सीएम सम्राट चौधरी, सीएम आवास का नाम बदलकर लोक सेवक आवास

भारत15 दिन में खाली कीजिए?, बिहार में सम्राट सरकार ने राबड़ी देवी को सरकारी आवास खाली करने को कहा?

भारतबिहार मंत्रिमंडल विस्तारः 6 मई को पटना के ऐतिहासिक गांधी मैदान में शपथ ग्रहण समारोह, पीएम नरेंद्र मोदी होंगे शामिल?

भारतउत्तर बिहार की लाइफलाइनः विक्रमशिला सेतु ने ली गंगा नदी में समाधि, उत्तर और दक्षिण बिहार का टूट गया संपर्क?

क्राइम अलर्टSiwan Murder Case: बिहार पुलिस के हत्थे चढ़ा सोनू यादव, एनकाउंटर में मारा गया

बिहार अधिक खबरें

बिहारबिहार के जेलों में रहने वाले कैदी अब कर रहे हैं यूपीएससी/ बीपीएससी और सरकारी नौकरियों की तैयारी, पढ़ने और उच्च शिक्षा लेने की संख्या में हुई है उल्लेखनीय वृद्धि

बिहारBihar: रोहिणी आचार्य ने कसा तंज, सोशल मीडिया पर लिखा- "विरासत को तहस-नहस करने के लिए परायों की जरूरत नहीं होती"

बिहारबिहार: गृहमंत्री सम्राट चौधरी के चेतावनी के बावजूद अपराधियों का हौसला नहीं हो रहा है पस्त, अब डालने लगे हैं मंदिर में भी डाका

बिहारBihar Assembly elections 2025: पहले चरण के रिकॉर्ड तोड़ मतदान से गदगद दिखे राजनाथ सिंह, कहा- 'दो तिहाई बहुमत एनडीए को हासिल हो सकती है'

बिहारBihar Assembly Elections 2025: उपेंद्र कुशवाहा का दावा, कहा- "NDA जीत सकती है बिहार चुनाव लेकिन..."