लाइव न्यूज़ :

Bihar Politics: नीतीश कुमार ने नौंवी बार ली मुख्यमंत्री पद की शपथ, सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा ने ली डिप्टी सीएम पद की शपथ

By धीरज मिश्रा | Updated: January 28, 2024 17:33 IST

Bihar Politics: जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार ने बिहार में रविवार को नौंवी बार मुख्यमंत्री पद की शपथ ली।

Open in App
ठळक मुद्देआरजेडी का साथ छोड़ नीतीश ने थामा बीजेपी का दामन बीजेपी के समर्थन से बनाई बिहार में नई सरकार, बने 9वीं बार मुख्यमंत्री नीतीश के साथ दो अन्य बने डिप्टी सीएम

Bihar Politics:जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार ने बिहार में रविवार को नौंवी बार मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। बिहार में नीतीश कुमार ने आरजेडी के साथ चली आ रही गठबंधन की सरकार से इस्तीफा दिया। नीतीश ने बीजेपी के समर्थन से नई सरकार में शपथ ली।

जानिए कब कब सीएम बने नीतीश

बिहार के मुख्यमंत्री के तौर पर अब तक नीतीश कुमार नौवीं बार सीएम पद की शपथ ले चुके हैं। सबसे पहले नीतीश कुमार साल 2000 मार्च महीने में पहली बार सीएम बने। हालांकि, तब उनकी सरकार सिर्फ सात दिनों तक चली। उन्हें तब इस्तीफा देना पड़ा। नीतीश ने इसके बाद साल 2005 में बीजेपी संग चुनाव लड़ा और सरकार बनाई।

उन्होंने दूसरी बार सीएम पद की शपथ ली। एनडीए के सहयोग से वह साल 2010 में तीसरी बार सीएम बने। चौथी बार साल 2015 के फरवरी माह सीएम बने। पांचवी बार साल 2015 में नवंबर माह में सीएम बने। साल 2017 जुलाई में छठी बार सीएम बने। साल 2020 में सातवीं बार सीएम बने। साल 2022 में आठवीं बार सीएम बने और 28 जनवरी 2024 को नौवीं बार सीएम बने। 

नीतीश के साथ बीजेपी चीफ सम्राट चौधरी ने डिप्टी सीएम पद की शपथ ली।

उनके साथ विजय सिन्हा ने भी डिप्टी सीएम पद की शपथ ली। इनके बीजेपी के डॉ. प्रेम कुमार, जेडीयू के विजय कुमार चौधरी और बिजेंद्र प्रसाद यादव ने मंत्री पद की शपथ ली। 

निर्दलीय विधायक सुमित कुमार सिंह ने नीतीश कुमार के नेतृत्व वाली नई सरकार में मंत्री पद की शपथ ली

 

टॅग्स :बिहारनीतीश कुमारआरजेडीजेडीयूकांग्रेसतेजस्वी यादव
Open in App

संबंधित खबरें

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

बिहार अधिक खबरें

बिहारबिहार के जेलों में रहने वाले कैदी अब कर रहे हैं यूपीएससी/ बीपीएससी और सरकारी नौकरियों की तैयारी, पढ़ने और उच्च शिक्षा लेने की संख्या में हुई है उल्लेखनीय वृद्धि

बिहारBihar: रोहिणी आचार्य ने कसा तंज, सोशल मीडिया पर लिखा- "विरासत को तहस-नहस करने के लिए परायों की जरूरत नहीं होती"

बिहारबिहार: गृहमंत्री सम्राट चौधरी के चेतावनी के बावजूद अपराधियों का हौसला नहीं हो रहा है पस्त, अब डालने लगे हैं मंदिर में भी डाका

बिहारBihar Assembly elections 2025: पहले चरण के रिकॉर्ड तोड़ मतदान से गदगद दिखे राजनाथ सिंह, कहा- 'दो तिहाई बहुमत एनडीए को हासिल हो सकती है'

बिहारBihar Assembly Elections 2025: उपेंद्र कुशवाहा का दावा, कहा- "NDA जीत सकती है बिहार चुनाव लेकिन..."