लाइव न्यूज़ :

बिहार के पूर्व CM जीतन राम मांझी ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को दी जनरल डायर बनने की सलाह

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: November 22, 2023 16:50 IST

मांझी ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए बुधवार को लिखा है कि एक ही बार जनरल डायर टाईप लाइन में खड़ा करके सबको गोली मार दीजिए, आपके नफरत का अंत हो जाएगा। जहरीली शराब से हो रही मौत को नहीं रोक सकते तो शराबबंदी कानून का क्या मतलब है? कम से कम गुजरात से तो सबक लीजिए।

Open in App
ठळक मुद्देपूर्व CM जीतन राम मांझी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर जोरदार तरीके से आक्रमण कर रहे हैंउन्होंने नीतीश कुमार को गुजरात से सबक लेने का भी सुझाव दिया हैबुधवार को जीतन ने कहा कि जनरल डायर टाईप लाइन में खड़ा करके सबको गोली मार दीजिए

पटना: बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी इन दिनों मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर जोरदार तरीके से आक्रमण कर रहे हैं। उन्होंने एक बार फिर से बिहार में शराबबंदी के बाद भी कथित रूप से शराब पीने से हो रही मौतों को लेकर नीतीश कुमार को घेरा है। उन्होंने नीतीश कुमार को गुजरात से सबक लेने का भी सुझाव दिया है। 

मांझी ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए बुधवार को लिखा है कि एक ही बार जनरल डायर टाईप लाइन में खड़ा करके सबको गोली मार दीजिए, आपके नफरत का अंत हो जाएगा। जहरीली शराब से हो रही मौत को नहीं रोक सकते तो शराबबंदी कानून का क्या मतलब है? कम से कम गुजरात से तो सबक लीजिए।

उन्होंने लिखा है कि जहरीली शराब के नाम पर दलितों को थोड़ी-थोड़ी मौत क्यों बांट रहें हैं, नीतीश जी? बता दें कि बिहार में जहरीली शराब से मौतों के कई मामले सामने आ चुके हैं। एक बार फिर गोपालगंज को लेकर दावा किया जा रहा है कि वहां जहरीली शराब के सेवन से कई लोगों की जान गई है। हालांकि, पुलिस-प्रशासन की ओर से जहरीली शराब से मौत की पुष्टि नहीं की गई है। उधर, सीतामढ़ी में भी कथित रूप से जहरीली शराब से मौत के मामलों से हड़कंप मचा है। 

जीतन राम मांझी ने नीतीश कुमार पर सीधा हमला किया सीतामढ़ी और गोपालगंज में अब तक 5-5 लोगों की मौत हो चुकी है। इन मामलों को लेकर जीतन राम मांझी ने नीतीश कुमार पर सीधा हमला किया है और दलितों को थोड़ी-थोड़ी मौत देने का आरोप लगाया है। साथ ही एक बार फिर से शराबबंदी कानून को लेकर सवाल उठाया है। 

बिहार में जहरीली शराब से मौत के मामले इसके पहले भी कई बार बिहार में आ चुके हैं। पिछले 10 महीनों में बिहार में 8.67 लाख लीटर शराब जब्त दिखाई गई। साथ ही पुलिस ने 226 ट्रक शराब और 123 चार-पहिया वाहन जब्त किए हैं। ऐसे में जीतन राम मांझी ने कहा है कि पूरे राज्य में शराब की होम डिलिवरी और राजधानी पटना में सरकार की नाक के नीचे पान की गुमटी तक पर शराब उपलब्ध होना क्या पर्याप्त और सुरक्षित सप्लाई चेन के बिना संभव है?

टॅग्स :नीतीश कुमारपटनाआरजेडीजीतन राम मांझीजेडीयूBJPकांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

बिहार अधिक खबरें

बिहारबिहार के जेलों में रहने वाले कैदी अब कर रहे हैं यूपीएससी/ बीपीएससी और सरकारी नौकरियों की तैयारी, पढ़ने और उच्च शिक्षा लेने की संख्या में हुई है उल्लेखनीय वृद्धि

बिहारBihar: रोहिणी आचार्य ने कसा तंज, सोशल मीडिया पर लिखा- "विरासत को तहस-नहस करने के लिए परायों की जरूरत नहीं होती"

बिहारबिहार: गृहमंत्री सम्राट चौधरी के चेतावनी के बावजूद अपराधियों का हौसला नहीं हो रहा है पस्त, अब डालने लगे हैं मंदिर में भी डाका

बिहारBihar Assembly elections 2025: पहले चरण के रिकॉर्ड तोड़ मतदान से गदगद दिखे राजनाथ सिंह, कहा- 'दो तिहाई बहुमत एनडीए को हासिल हो सकती है'

बिहारBihar Assembly Elections 2025: उपेंद्र कुशवाहा का दावा, कहा- "NDA जीत सकती है बिहार चुनाव लेकिन..."