लाइव न्यूज़ :

बिहार के वैशाली जिले में बेखौफ अपराधी, एक्सिस बैंक लूटे एक करोड़ 15 लाख रुपए

By एस पी सिन्हा | Updated: August 1, 2023 15:06 IST

बिहार के वैशाली जिले में एक्सिस बैंक से बेखौफ अपराधियों ने एक करोड़ 15 लाख रुपए लूट लिए हैं।

Open in App

पटना:  बिहार में वैशाली जिले के लालगंज थाना इलाके के तीनपुलवा चौक के पास स्थित एक्सिस बैंक से बेखौफ अपराधियों ने एक करोड़ 15 लाख रुपए लूट लिए। हथियारों से लैस पांच लुटेरों ने बैंक खुलने के कुछ समय बाद ही बैंक में दाखिल होकर लूट मचाई।

घटना के बाद अफरातफरी मच गई।प्राप्त जानकारी के अनुसार मंगलवार की सुबह ब्रांच खुलते ही 10 बजकर 56 मिनट पर 4 अपराधी बैंक के अंदर घुसे। स्टाफ को गन पॉइंट पर लेकर लूटपाट की। बड़े-बड़े बैग में कैश भरा और करीब 11 बजकर 6 मिनट पर फरार हो गए।

अपराधियों ने 10 मिनट के अंदर 1 करोड़ 15 लाख रुपए लूट लिए। लूट की जानकारी मिलते ही एसडीपीओ समेत कई पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे हैं और पुलिस ने शहर में नाकेबंदी कर दी।

आसपास के सीसीटीवी कैमरों को खंगाला जा रहा है। बैंक के कर्मचारियों और ग्राहकों से अपराधियों के बारे में जानकारी ली जा रही है। अपराधियों में से तीन हाजीपुर की ओर भागे तो बाकी 2 मुजफ्फरपुर की ओर भाग निकले।

टॅग्स :बिहारBihar Policeक्राइम
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

बिहार अधिक खबरें

बिहारबिहार के जेलों में रहने वाले कैदी अब कर रहे हैं यूपीएससी/ बीपीएससी और सरकारी नौकरियों की तैयारी, पढ़ने और उच्च शिक्षा लेने की संख्या में हुई है उल्लेखनीय वृद्धि

बिहारBihar: रोहिणी आचार्य ने कसा तंज, सोशल मीडिया पर लिखा- "विरासत को तहस-नहस करने के लिए परायों की जरूरत नहीं होती"

बिहारबिहार: गृहमंत्री सम्राट चौधरी के चेतावनी के बावजूद अपराधियों का हौसला नहीं हो रहा है पस्त, अब डालने लगे हैं मंदिर में भी डाका

बिहारBihar Assembly elections 2025: पहले चरण के रिकॉर्ड तोड़ मतदान से गदगद दिखे राजनाथ सिंह, कहा- 'दो तिहाई बहुमत एनडीए को हासिल हो सकती है'

बिहारBihar Assembly Elections 2025: उपेंद्र कुशवाहा का दावा, कहा- "NDA जीत सकती है बिहार चुनाव लेकिन..."