लाइव न्यूज़ :

चिराग पासवान के एनडीए में शामिल होने पर चचेरे भाई ने कसा तंज, कहा- 'चिराग के खाने के दांत कुछ और दिखाने के कुछ और हैं'

By एस पी सिन्हा | Updated: July 18, 2023 16:32 IST

चिराग पासवान के साथ सीटों के विवाद पर प्रिंस राज ने कहा कि हर किसी को कहीं से भी चुनाव लड़ने का हक है। हमलोग जिसके साथ थे, आज भी हैं और आगे भी रहेंगे। बाकी लोग आते हैं और जाते हैं।

Open in App
ठळक मुद्देचिराग पासवान के एनडीए में शामिल होते ही पारस खेमे की बेचैनी बढ़ीसांसद प्रिंस राज ने बड़े भाई चिराग पर तीखा निशाना साधा हैप्रिंस राज ने कहा है कि चिराग की शर्तों पर किसी भी हाल में समझौता नहीं होगा

पटना: लोजपा (रामविलास) प्रमुख चिराग पासवान के एनडीए में शामिल होते ही राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी की बेचैनी बढ़ गई है। पारस गुट के सांसद अब धीरे-धीरे खुलकर सामने आने भी लगे हैं। इसी कड़ी में चिराग पासवान के चचेरे भाई और समस्तीपुर के सांसद प्रिंस राज ने बड़े भाई पर तीखा निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि लालू प्रसाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बारे में कहा करते थे कि उनके पेट में दांत है, वैसा ही कुछ इनका(चिराग) है कि खाने के दांत कुछ और दिखाने के कुछ और हैं।

प्रिंस राज ने कहा है कि चिराग की शर्तों पर किसी भी हाल में समझौता नहीं होने जा रहा है। उन्होंने कहा कि बारगेनिंग कर एनडीए गठबंधन में शामिल हुए हैं। प्रिंस राज ने ये भी कहा कि हिन्दुस्तान में जो भी ये भावना रखता है कि विकास होना चाहिए और पीएम मोदी में आस्था जताता है, वो एनडीए के साथ आएगा, बाकी लोग दिखावा करेंगे।

वहीं, चिराग पासवान के साथ सीटों के विवाद पर प्रिंस राज ने कहा कि हर किसी को कहीं से भी चुनाव लड़ने का हक है। हमलोग जिसके साथ थे, आज भी हैं और आगे भी रहेंगे। बाकी लोग आते हैं और जाते हैं। चिराग पासवान पर तंज कसते हुए कहा कि वो लोग सीटों को लेकर ही एनडीए में आए हैं, वो इस बात से ही आ रहे हैं कि उन्हें सीट मिलेगा तो आएंगे, जनता भलीभांति समझती है।

वहीं, समस्तीपुर से चुनाव लड़ने का दावा करते हुए प्रिंस राज ने कहा कि बिल्कुल मैं वहीं से चुनावी अखाड़े में उतरुंगा। इसमें कोई सवाल ही नहीं उठता है। लेकिन 10 मुंह 10 बातें, भ्रम फैलाने वाले बहुत लोग हैं। उल्लेखनीय है कि हाजीपुर और समस्तीपुर लोकसभा सीट पर दावेदारी को लेकर एनडीए में शामिल चिराग पासवान और उनके चाचा पशुपति कुमार पारस के बीच संग्राम छिड़ गया है। चाचा और भतीजा एक ही सीट से चुनाव लड़ने पर अड़ गए हैं।

टॅग्स :चिराग पासवानलोक जनशक्ति पार्टीरामविलास पासवानबिहारराष्ट्रीय रक्षा अकादमीBJPPashupati Kumar Paras
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

बिहार अधिक खबरें

बिहारबिहार के जेलों में रहने वाले कैदी अब कर रहे हैं यूपीएससी/ बीपीएससी और सरकारी नौकरियों की तैयारी, पढ़ने और उच्च शिक्षा लेने की संख्या में हुई है उल्लेखनीय वृद्धि

बिहारBihar: रोहिणी आचार्य ने कसा तंज, सोशल मीडिया पर लिखा- "विरासत को तहस-नहस करने के लिए परायों की जरूरत नहीं होती"

बिहारबिहार: गृहमंत्री सम्राट चौधरी के चेतावनी के बावजूद अपराधियों का हौसला नहीं हो रहा है पस्त, अब डालने लगे हैं मंदिर में भी डाका

बिहारBihar Assembly elections 2025: पहले चरण के रिकॉर्ड तोड़ मतदान से गदगद दिखे राजनाथ सिंह, कहा- 'दो तिहाई बहुमत एनडीए को हासिल हो सकती है'

बिहारBihar Assembly Elections 2025: उपेंद्र कुशवाहा का दावा, कहा- "NDA जीत सकती है बिहार चुनाव लेकिन..."