लाइव न्यूज़ :

बिहार के रोहतास में हैरान करने वाला मामला, सोन पुल के पिलर में फंसा 11 साल का बच्चा, कई घंटे से जारी है निकालने की कोशिश

By विनीत कुमार | Updated: June 8, 2023 09:48 IST

Sasaram News: रोहतास के नासरीगंज प्रखण्ड के अतिमि गांव में नासरीगंज दाऊदनगर सोन पुल के पिलर नंबर-1 में 11 साल का एक बच्चा फंस गया है। उसे पिछले कई घंटों से निकालने की कोशिश जारी है।

Open in App

रोहतास: बिहार के रोहतास जिले से एक बेहद हैरान करने वाला मामला सामने आया है। जिले के नासरीगंज प्रखण्ड के अतिमि गांव में नासरीगंज दाऊदनगर सोन पुल के एक पिलर में 11 साल का एक बच्चा फंस गया, जिसे निकालने का प्रयास बुधवार से जारी है। पुल के पास बच्चे के परिवार सहित भारी भीड़ और पुलिस मौजूद है। 

प्रशासन बच्चे को निकालने का प्रयास कर रहा है। बच्चे का नाम रंजन है। जानकारी मिलने के बाद रेस्क्यू ऑपरेशन बुधवार दोपहर बाद प्रशासन द्वारा शुरू किया गया था लेकिन गुरुवार सुबह खबर लिखे जाने तक टीम को सफलता नहीं मिल सकी है। स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार इस बीच एनडीआरएफ को भी जानकारी दी गई है।

सोन पुल के पिलर नंबर-1 और स्लैब के बीच फंसा है बच्चा

बच्चा सोन पुल के पिलर नंबर-1 और स्लैब के बीचों बीच फंसा है। बताया जा रहा है कि बच्चा बुधवार सुबह से ही लापता था और घर वाले लगातार उसकी खोज कर रहे थे। परिवार के अनुसार बच्चा मानसिक रूप से विक्षिप्त है। बच्चे के पिता का नाम शत्रुघ्न प्रसाद है। पिता के अनुसार बेटा रंजन सुबह से ही लापता था। इसके बाद से उसे लगातार तलाशा जा रहा था। इस बीच एक महिला ने पुल के पास से बच्चे के रोने की आवाज सुनी। 

यह जानकारी परिजनों तक भी पहुंची और फिर उसे निकालने का प्रयास शुरू हुआ। शुरुआत में गांव वालों और पीड़ित परिवार ने खुद से बच्चे को निकालने की कोशिश की हालांकि सफलता नहीं मिलने पर प्रशासन को सूचित किया गया। बच्चा खिरियावं पंचायत के खिरिआव गांव का रहने वाला है।

बच्चे के रोने की अब नहीं आ रही आवाज!

सामने आई जानकारी के अनुसार अंदर फंसे बच्चे की स्थिति ठीक नहीं है। स्थानीय लोगों के अनुसार पहले तो बच्चे के रोने की आवाज आ रही थी लेकिन अब आवाज आना बंद हो गया है। बुधवार देर शाम एसडीएम उपेंद्र पाल भी घटनास्थल पर पहुंचे थे और अधिकारियों को शीघ्र रेस्क्यू करने का निर्देश दिया गया। 

टॅग्स :बिहार समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतशिविर में कुल 67 शिकायत, 30 दिन में करें समाधान नहीं तो 31वें दिन निलंबित?, रेफर नीति अपनाई तो सिविल सर्जन और डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई?, सम्राट चौधरी ने दी चेतावनी

क्राइम अलर्टसासाराम-पटना यात्री ट्रेन में भीषण आग, यात्रियों में दहशत, देखिए वीडियो

ज़रा हटकेप्रेम-प्रसंग को लेकर मोबाइल टावर पर चढ़ने की घटनाएं तेजी से बढ़ी?, बिहार मेंकई हाई-वोल्टेज ड्रामे, 10 दिन में 15 केस?

भारतVIDEO: सासाराम में डिज्नीलैंड मेले में झूला टूटने से हादसा, बच्चों समेत कई लोग घायल

क्राइम अलर्टफर्जी आधार कार्ड बनाकर पहचान छिपाई?, हिंदू लड़के की फोटो दिखाकर मुस्लिम से शादी, लड़की ने धोखाधड़ी का आरोप लगाकर समारोह में किया हंगामा

बिहार अधिक खबरें

बिहारBPSC टीआरई-4 का विज्ञापन जारी करने की मांग को लेकर पटना की सड़कों पर उतरे शिक्षक अभ्यर्थियों पर पटना पुलिस ने किया लाठीचार्ज

बिहारबिहार के जेलों में रहने वाले कैदी अब कर रहे हैं यूपीएससी/ बीपीएससी और सरकारी नौकरियों की तैयारी, पढ़ने और उच्च शिक्षा लेने की संख्या में हुई है उल्लेखनीय वृद्धि

बिहारBihar: रोहिणी आचार्य ने कसा तंज, सोशल मीडिया पर लिखा- "विरासत को तहस-नहस करने के लिए परायों की जरूरत नहीं होती"

बिहारबिहार: गृहमंत्री सम्राट चौधरी के चेतावनी के बावजूद अपराधियों का हौसला नहीं हो रहा है पस्त, अब डालने लगे हैं मंदिर में भी डाका

बिहारBihar Assembly elections 2025: पहले चरण के रिकॉर्ड तोड़ मतदान से गदगद दिखे राजनाथ सिंह, कहा- 'दो तिहाई बहुमत एनडीए को हासिल हो सकती है'