लाइव न्यूज़ :

बिहार: पोस्टर के माध्यम से राजद में किया भाजपा पर हमला, लिखा "भाजपा में आइए, सारे दाग धुलवाइए"

By एस पी सिन्हा | Updated: July 8, 2023 16:50 IST

बता दें कि राजद द्वारा जारी पोस्टर में लिखा है कि "भाजपा में आइए, सारे दाग धुलवाइए। मंत्री, मुख्यमंत्री बन जाइए।"

Open in App
ठळक मुद्देबिहार में राजद ने बीजेपी के खिलाफ एक पोस्टर जारी किया है। पोस्टर में राजद ने लिखा है कि "भाजपा में आइए, सारे दाग धुलवाइए।"यही नहीं पोस्टर में दिखाए गए सर्फ का नाम ‘मोदी वाशिंग पाउडर’ बताया गया है।

पटना: बिहार में पोस्टरवार की परंपरा पुरानी है। इसी कड़ी में अब राजद ने पोस्टर लगाकर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और भाजपा पर तंज कसा है। राजद द्वारा जारी पोस्टर में लिखा है कि "भाजपा में आइए, सारे दाग धुलवाइए। मंत्री, मुख्यमंत्री बन जाइए।" 

बता दें कि पोस्टर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की फोटो भी लगी हुई है। इसमें मोदी वॉशिंग पाउडर लिखा गया है। पोस्टर राजद व्यवसायी प्रकोष्ठ के प्रदेश महासचिव प्रेम कुमार यादव की भी फोटो लगी है।

राजद प्रदेश कार्यालय के गेट पर लगा है पोस्टर

पोस्टर में लिखा है कि हर घोटालेबाज को मंत्री बनाने की गारंटी है। पोस्टर लगाने वाले का इशारा महाराष्ट्र की राजनीति से जुड़ा है। राजद प्रदेश कार्यालय के गेट पर लगाए पोस्टर पर नीचे वाशिंग पाउडर के पैकेट की तस्वीर दिखाई गई है और साथ ही पाउडर के बगल में वाशिंग मशीन की भी तस्वीर दिखाई गई है। वाशिंग पाउडर के पैकेट के ऊपर सर्फ का नाम लिखा गया है। 

सर्फ का नाम ‘मोदी वाशिंग पाउडर’ बताया गया है, जिस पर लिखा है ‘सब दाग चुटकियों में धुले, हर घोटालेबाज को मंत्री बनाने की गारंटी’। वहीं, इस पोस्टर में खास बात है कि महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजीत पवार की तस्वीर लगाई गई है। 

पोस्टर में राजद के अन्य नेता की भी फोटो है

पोस्टर में राजद प्रमुख लालू यादव, राबड़ी देवी, उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव साथ ही राजद के कई नेताओं का फोटो पोस्टर में लगाया गया है। बता दें कि राजद के कई वरिष्ठ नेता पहले से यह कहते रहे हैं कि भाजपा के साथ जाने वाले नेताओं के सारे पाप धुल जाते हैं। अब उसी बात को थोड़ा और साफगोई से सामने रखने के लिए इस वाशिंग पाउडर के पैकेट की तस्वीर सामने लाई गई है।

टॅग्स :बिहारआरजेडीअजित पवारBJP
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

बिहार अधिक खबरें

बिहारबिहार के जेलों में रहने वाले कैदी अब कर रहे हैं यूपीएससी/ बीपीएससी और सरकारी नौकरियों की तैयारी, पढ़ने और उच्च शिक्षा लेने की संख्या में हुई है उल्लेखनीय वृद्धि

बिहारBihar: रोहिणी आचार्य ने कसा तंज, सोशल मीडिया पर लिखा- "विरासत को तहस-नहस करने के लिए परायों की जरूरत नहीं होती"

बिहारबिहार: गृहमंत्री सम्राट चौधरी के चेतावनी के बावजूद अपराधियों का हौसला नहीं हो रहा है पस्त, अब डालने लगे हैं मंदिर में भी डाका

बिहारBihar Assembly elections 2025: पहले चरण के रिकॉर्ड तोड़ मतदान से गदगद दिखे राजनाथ सिंह, कहा- 'दो तिहाई बहुमत एनडीए को हासिल हो सकती है'

बिहारBihar Assembly Elections 2025: उपेंद्र कुशवाहा का दावा, कहा- "NDA जीत सकती है बिहार चुनाव लेकिन..."