लाइव न्यूज़ :

Bihar Politics Update: सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने कहा, बिहार की जनता से माफी मांगे नीतीश कुमार

By धीरज मिश्रा | Updated: January 28, 2024 15:45 IST

Bihar Politics: एआईएमआईएम प्रमुख व सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने बिहार के सियासी घटनाक्रम पर अपनी पहली प्रतिक्रिया दी है। ओवैसी ने नीतीश के द्वारा दिए गए इस्तीफा पर कहा कि नीतीश कुमार, तेजस्वी यादव और पीएम मोदी को बिहार की जनता से माफी मांगनी चाहिए।

Open in App
ठळक मुद्देसांसद असदुद्दीन ओवैसी का नीतीश पर तंज, माफी मांगे बिहार की जनता से मैंने हमेशा कहा था कि नीतीश कुमार बीजेपी के साथ जाएंगेओवैसी ने कहा तेजस्वी ने हमारे चार विधायक छीने थे, आज कैसा लग रहा है

Bihar Politics: एआईएमआईएम प्रमुख व सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने बिहार के सियासी घटनाक्रम पर अपनी पहली प्रतिक्रिया दी है। ओवैसी ने नीतीश के द्वारा दिए गए इस्तीफा पर कहा कि नीतीश कुमार, तेजस्वी यादव और पीएम मोदी को बिहार की जनता से माफी मांगनी चाहिए। इन तीनों ने बिहार की जनता को धोखा दिया है।

खासतौर पर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने। नीतीश को राजनीतिक अवसरवादिता कहना कम होगा। नीतीश ने इस मामले में सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। मालूम हो कि नीतीश ने आरजेडी के साथ अपनी गठबंधन की सरकार से इस्तीफा दिया है और बीजेपी के साथ मिलकर नई सरकार बनाने का दावा पेश किया है। 

वह बीजेपी के साथ जाएंगे

सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने कहा कि मैंने हमेशा कहा था कि नीतीश कुमार बीजेपी के साथ जाएंगे। मैं तेजस्वी यादव से पूछना चाहता हूं कि कैसा लगता है। उन्होंने हमारे चार विधायक छीन लिए। क्या उन्हें अब भी वही दर्द महसूस हो रहा है। उनके साथ भी उसी तरह से खेला हो गया है। जैसे उन्होंने हमारे साथ खेला था।

नीतीश कुमार बिहार में सिर्फ आरएसएस और नरेंद्र मोदी के शासन का चेहरा होंगे। तेजस्वी यादव और उनके परिवार ने लोगों को किनारे कर दिया है बिहार और उनका ध्यान केवल अपने बीच से किसी को मुख्यमंत्री बनाने पर है।

नीतीश जब तक जीवित हैं वहीं सीएम बनेंगे

ओवैसी ने कहा कि नीतीश कुमार जब तक जीवित हैं, तब तक वहीं, मुख्यमंत्री बने रहना चाहते हैं। भाजपा बस अपने लिए सब कुछ चाहती है, किसी भी तरह से। इन सभी ने बिहार की जनता धोखा दिया गया है। बिहार में कोई विकास नहीं हुआ है। राज्य में नौकरशाही बढ़ रही है।

एआईएमआईएम ने हमेशा कहा है कि राजनीतिक धर्मनिरपेक्षता का इस्तेमाल भारतीय मुसलमानों को धोखा देने के लिए किया जाता है और अब बिहार के मुसलमानों को फिर से धोखा दिया गया है।

टॅग्स :नीतीश कुमारबिहारआरजेडीजेडीयूकांग्रेसअसदुद्दीन ओवैसी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

बिहार अधिक खबरें

बिहारबिहार के जेलों में रहने वाले कैदी अब कर रहे हैं यूपीएससी/ बीपीएससी और सरकारी नौकरियों की तैयारी, पढ़ने और उच्च शिक्षा लेने की संख्या में हुई है उल्लेखनीय वृद्धि

बिहारBihar: रोहिणी आचार्य ने कसा तंज, सोशल मीडिया पर लिखा- "विरासत को तहस-नहस करने के लिए परायों की जरूरत नहीं होती"

बिहारबिहार: गृहमंत्री सम्राट चौधरी के चेतावनी के बावजूद अपराधियों का हौसला नहीं हो रहा है पस्त, अब डालने लगे हैं मंदिर में भी डाका

बिहारBihar Assembly elections 2025: पहले चरण के रिकॉर्ड तोड़ मतदान से गदगद दिखे राजनाथ सिंह, कहा- 'दो तिहाई बहुमत एनडीए को हासिल हो सकती है'

बिहारBihar Assembly Elections 2025: उपेंद्र कुशवाहा का दावा, कहा- "NDA जीत सकती है बिहार चुनाव लेकिन..."