लाइव न्यूज़ :

बिहार: पशुपति पारस को लगा बड़ा झटका, पूर्व एमएलए सुनील पांडे ने ज्वाइन की भाजपा

By आकाश चौरसिया | Updated: August 18, 2024 09:58 IST

पशुपति पारस के गुट से पूर्व एमएलए सुनील पांडे बेटे के साथ रविवार को बिहार सरकार में मंत्री दिलीप जायसवाल की उपस्थिति में भाजपा में शामिल हो गए हैं। हालांकि, दूसरी तरफ इस बात के कयास तेज हो गए हैं कि भाजपा उनके बेटे को उपचुनाव में उम्मीदवार घोषित कर सकती है।

Open in App
ठळक मुद्देपशुपति पारस गुट के पूर्व एमएलए सुनील पांडे ने भाजपा ज्वाइन कीहालांकि, अभी इस बात चर्चा हो रही है कि वो तरारी से उपचुनाव में अपने बेटे को चुनाव लड़ाएंगेइसके लिए उन्होंने भाजपा का हाथ थामा है

पटना: पशुपति कुमार पारस कैंप (आरएलजेपी) के पूर्व एमएलए सुनील पांडे रविवार को भाजपा शामिल हो गए हैं। खबर सामने आ रही है कि वो अपने पुत्र विशाल प्रशांत को चुनाव लड़ाने के लिए पूरी ताकत लगा दिए हैं, इस क्रम में उन्होंने भाजपा का हाथ थामा है। गौरतलब है कि तरारी में विधानसभा सीट को लेकर उपचुनाव होना है, जहां पर सुनील पांडे पूरे दमखम के साथ ताल ठोक रहे हैं। पिछले कई दिनों से सुनील पांडे बीजेपी नेताओं के संपर्क में थे।

'अगले चुनाव में बीजेपी को जीत दिलाना'- पूर्व MLAपूर्व एमएलए सुनील पांडे और उनके बेटे विशाल प्रशांत को प्रदेश सरकार में मंत्री और भाजपा कोषाध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने सदस्यता दिलाई। यहां ये बता दें कि अभी तक सुनील पांडे राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी में थे। दिलीप जायसवाल ने तरारी विधानसभा उपचुनाव को लेकर सुनील पांडे के पार्टी में शामिल होने के संकेत दिए। सुनील पांडे ने भाजपा की सदस्यता लेने के बाद कहा कि वह लगातार एनडीए के ही कार्यकर्ता रहे हैं, लेकिन आज अपनी पार्टी बीजेपी में शामिल हो गए हैं। अगले चुनाव में बीजेपी को जीत दिलाना और सरकार बनाना उनका मकसद होगा।

कुछ दिन पहले सुनील पांडे के लिए राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पशुपति पारस तरारी उपचुनाव के लिए सीट की मांग रहे थे। उन्होंने भारतीय जनता पार्टी के शीर्ष नेतृत्व से उपचुनाव में एक सीट देने की मांग की थी, लेकिन अब जब सुनील पांडे भाजपा के पाले में आ गए हैं, तो ये बड़ा झटका पशुपति पारस को लगा है। हालांकि, आज सदस्यता ग्रहण करने के दौरान दिलीप जायसवाल ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। स्वागत समारोह में सुनील पांडे के बेटे विशाल प्रशांत भी बीजेपी में शामिल हुए। इस बात के कयास लगाए जा रहे हैं कि आगामी तरारी उपचुनाव में भारतीय जनता पार्टी तरारी से सुनील पांडे के पुत्र विशाल प्रशांत को उम्मीदवार बनाएगी। 

टॅग्स :BJPचिराग पासवानबिहारजेडीयूJDU
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

बिहार अधिक खबरें

बिहारबिहार के जेलों में रहने वाले कैदी अब कर रहे हैं यूपीएससी/ बीपीएससी और सरकारी नौकरियों की तैयारी, पढ़ने और उच्च शिक्षा लेने की संख्या में हुई है उल्लेखनीय वृद्धि

बिहारBihar: रोहिणी आचार्य ने कसा तंज, सोशल मीडिया पर लिखा- "विरासत को तहस-नहस करने के लिए परायों की जरूरत नहीं होती"

बिहारबिहार: गृहमंत्री सम्राट चौधरी के चेतावनी के बावजूद अपराधियों का हौसला नहीं हो रहा है पस्त, अब डालने लगे हैं मंदिर में भी डाका

बिहारBihar Assembly elections 2025: पहले चरण के रिकॉर्ड तोड़ मतदान से गदगद दिखे राजनाथ सिंह, कहा- 'दो तिहाई बहुमत एनडीए को हासिल हो सकती है'

बिहारBihar Assembly Elections 2025: उपेंद्र कुशवाहा का दावा, कहा- "NDA जीत सकती है बिहार चुनाव लेकिन..."