लाइव न्यूज़ :

'स्पीकर साहब या तो खुद ही पद छोड़ दें, नहीं तो उन्हें हटा दिया जाएगा' - बिहार के मंत्री और JDU नेता विजय कुमार चौधरी

By शिवेन्द्र कुमार राय | Updated: February 12, 2024 10:35 IST

बिहार के मंत्री और JDU नेता विजय कुमार चौधरी ने कहा, "आज सिर्फ दो चीजें होंगी...स्पीकर साहब या तो खुद ही पद छोड़ दें, नहीं तो उन्हें हटा दिया जाएगा और दूसरा, सरकार विश्वास मत हासिल करेगी...हमारे सभी विधायक हमारे संपर्क में हैं..."

Open in App
ठळक मुद्देबिहार में नीतीश सरकार को आज विधानसभा में बहुमत साबित करना हैइसके लिए विधायक विधानसभा भी पहुंचने लगे हैंराजद का कहना है कि नीतीश कुमार अब बस कुछ ही देर के लिए मुख्यमंत्री हैं

पटना:  बिहार में नीतीश सरकार को आज विधानसभा में बहुमत साबित करना है। इसके लिए विधायक विधानसभा भी पहुंचने लगे हैं। बीजेपी और जेडीयू का दावा है कि उनके पास बहुमत का आंकड़ा है जबकि राजद का कहना है कि नीतीश कुमार अब बस कुछ ही देर के लिए मुख्यमंत्री हैं। इस बीच स्पीकर की भूमिका पर भी बयानबाजी होने लगी है। जेडीयू नेता नीरज कुमार ने कहा कि स्पीकर अध्यक्षता नहीं कर सकते हैं। डिप्टी स्पीकर अध्यक्षता करेंगे। 

वहीं बिहार के मंत्री और JDU नेता विजय कुमार चौधरी ने कहा, "आज सिर्फ दो चीजें होंगी...स्पीकर साहब या तो खुद ही पद छोड़ दें, नहीं तो उन्हें हटा दिया जाएगा और दूसरा, सरकार विश्वास मत हासिल करेगी...हमारे सभी विधायक हमारे संपर्क में हैं..."

तेजस्वी यादव के नेतृत्व में राजद को यकीन है कि वह सराकर गिराने में कामयाब होंगे। RJD नेता मृत्युंजय तिवारी ने कहा, "सत्य परेशान हो सकता है, पराजित नहीं...आज कुछ घंटो में सब कुछ पता चल जाएगा...चाहे जितने भी सरकारी तंत्र का दुरुपयोग कर लें लेकिन लोकतंत्र जीतेगा...सभी विधायकों ने संकल्प लिया है कि बिहार को बचाना है, बिहार के भविष्य को संवारना है तो इस सरकार को हटाना होगा..."

राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) की नवगठित सरकार के विश्वास मत हासिल करने के दौरान पार्टी के सभी विधायकों की उपस्थिति सुनिश्चित करने के लिए व्हिप जारी किया गया है। जदयू के मुख्य सचेतक श्रवण कुमार ने कहा कि व्हिप का उल्लंघन करने वाले अपनी सदस्यता खो देंगे।

फ्लोर टेस्ट से पहले राजद ने सरकार पर गंभीर आरोप भी लगाए। राष्ट्रीय जनता दल (राजद) ने ट्वीट किया, "नीतीश कुमार ने सरकार जाने के डर से हजारों की संख्या में पुलिस भेज तेजस्वी यादव के आवास को चारों तरफ़ से घेर लिया है। ये किसी भी तरह से किसी भी बहाने आवास के अंदर घुस कर विधायकों के साथ अप्रिय घटना करना चाहते है। बिहार की जनता नीतीश कुमार और पुलिस के कुकर्म देख रही है। याद रहे हम डरने और झुकने वालों में से नहीं है।ये वैचारिकी का संघर्ष है और हम इसे लड़ेंगे और जीतेंगे क्योंकि बिहार की न्यायप्रिय जनता इस पुलिसिया दमन का प्रतिकार करेगी। जय बिहार! जय हिन्द"

टॅग्स :नीतीश कुमारजेडीयूआरजेडीBJPराष्ट्रीय रक्षा अकादमीबिहार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

बिहार अधिक खबरें

बिहारबिहार के जेलों में रहने वाले कैदी अब कर रहे हैं यूपीएससी/ बीपीएससी और सरकारी नौकरियों की तैयारी, पढ़ने और उच्च शिक्षा लेने की संख्या में हुई है उल्लेखनीय वृद्धि

बिहारBihar: रोहिणी आचार्य ने कसा तंज, सोशल मीडिया पर लिखा- "विरासत को तहस-नहस करने के लिए परायों की जरूरत नहीं होती"

बिहारबिहार: गृहमंत्री सम्राट चौधरी के चेतावनी के बावजूद अपराधियों का हौसला नहीं हो रहा है पस्त, अब डालने लगे हैं मंदिर में भी डाका

बिहारBihar Assembly elections 2025: पहले चरण के रिकॉर्ड तोड़ मतदान से गदगद दिखे राजनाथ सिंह, कहा- 'दो तिहाई बहुमत एनडीए को हासिल हो सकती है'

बिहारBihar Assembly Elections 2025: उपेंद्र कुशवाहा का दावा, कहा- "NDA जीत सकती है बिहार चुनाव लेकिन..."