लाइव न्यूज़ :

बिहार: लालू परिवार की बढ़ी मुश्किलें, ईडी ने राबड़ी देवी और उनकी बेटी मीसा भारती को पूछताछ के लिए बुलाया

By एस पी सिन्हा | Updated: January 31, 2024 18:22 IST

पटना स्थित ईडी के दफ्तर के बाहर देर रात तक राजद के नेता और कार्यकर्ता जमे रहे। अब ईडी ने लालू प्रसाद यादव की पत्नी और बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी और उनकी बेटी सांसद डा. मीसा भारती से पूछताछ करने वाली है।

Open in App

पटना: रेलवे में नौकरी के बदले जमीन मामले में लालू परिवार की मुश्किलें लगातार बढ़ती ही जा रही हैं। तत्कालीन रेल मंत्री लालू प्रसाद यादव और उनके बेटे पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव से लंबी पूछताछ करने के बाद ईडी की टीम बुधवार की दोपहर राबड़ी आवास पहुंची। इस दौरान ईडी की टीम करीब 10 मिनट तक राबड़ी आवास में रूकी। ईडी की टीम ने राबड़ी देवी और मीसा भारती को नोटिस देकर पूछताछ के लिए आगामी 9 फरवरी को अपने दफ्तर बुलाया है।

उधर, ईडी की टीम के पहुंचने के बाद राबड़ी आवास में हलचल तेज हो गई। राबड़ी आवास पर ईडी की टीम के पहुंचने की जानकारी मिलने के बाद आनन-फानन में राजद के कई वरिष्ठ नेता राबड़ी आवास पहुंचे। बता दें कि सोमवार को ईडी की टीम ने तत्कालीन रेल मंत्री लालू प्रसाद से सोमवार को 10 घंटों तक पूछताछ की थी। इसके बाद मंगलवार को ईडी की टीम ने तेजस्वी यादव से 8.30 घंटे तक पूछताछ की थी।

पटना स्थित ईडी के दफ्तर के बाहर देर रात तक राजद के नेता और कार्यकर्ता जमे रहे। अब ईडी ने लालू प्रसाद यादव की पत्नी और बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी और उनकी बेटी सांसद डा. मीसा भारती से पूछताछ करने वाली है। बता दें कि इस मामले ईडी ने पहली चार्जशीट दाखिल की है। जबकि सीबीआई 3 चार्जशीट फाइल कर चुकी है। पिछले दिनों ईडी ने इसी मामले में कारोबारी अमित कात्याल को गिरफ्तार किया था।

अमित कात्याल से पूछताछ के दौरान ईडी को कई नई जानकारियां मिली हैं। जिसके बाद ईडी ने लालू और तेजस्वी को पूछताछ की और अब राबड़ी देवी और उनकी बेटी मीसा भारती से पूछताछ करने वाली है। आरोप है लालू प्रसाद ने रेल मंत्री रहते हुए रेलवे में नौकरी देने के बदले अपने और अपने परिवार के लोगों के नाम पर जमीन और फ्लैट की रजिस्ट्री कराई थी।

टॅग्स :लालू प्रसाद यादवबिहारप्रवर्तन निदेशालयआरजेडीराबड़ी देवी
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

बिहार अधिक खबरें

बिहारबिहार के जेलों में रहने वाले कैदी अब कर रहे हैं यूपीएससी/ बीपीएससी और सरकारी नौकरियों की तैयारी, पढ़ने और उच्च शिक्षा लेने की संख्या में हुई है उल्लेखनीय वृद्धि

बिहारBihar: रोहिणी आचार्य ने कसा तंज, सोशल मीडिया पर लिखा- "विरासत को तहस-नहस करने के लिए परायों की जरूरत नहीं होती"

बिहारबिहार: गृहमंत्री सम्राट चौधरी के चेतावनी के बावजूद अपराधियों का हौसला नहीं हो रहा है पस्त, अब डालने लगे हैं मंदिर में भी डाका

बिहारBihar Assembly elections 2025: पहले चरण के रिकॉर्ड तोड़ मतदान से गदगद दिखे राजनाथ सिंह, कहा- 'दो तिहाई बहुमत एनडीए को हासिल हो सकती है'

बिहारBihar Assembly Elections 2025: उपेंद्र कुशवाहा का दावा, कहा- "NDA जीत सकती है बिहार चुनाव लेकिन..."