लाइव न्यूज़ :

बिहार में कहर बरपा रही है गर्मी, चार दिनों में गई 74 लोगों की जान

By एस पी सिन्हा | Updated: June 20, 2023 17:24 IST

बिहार में भीषण गर्मी और लू जानलेवा साबित हो रही है। राज्य में पिछले चार दिनों के अंदर विभिन्न जिलों में करीब 74 लोगों की जानें जा चुकी हैं। वहीं, सरकार कह रही है कि लू लगने से अबतक सिर्फ 4 लोगों की ही मौत हुई है।

Open in App

पटना: बिहार में पड़ रही भीषण गर्मी और लू के कारण पिछले चार दिनों के अंदर विभिन्न जिलों में करीब 74 लोगों की जानें जा चुकी हैं। सोमवार को ही 20 से अधिक लोगों की लू और गर्मी से मौत हो गई थी। स्वास्थ्य विभाग ने करीब 25 लोगों के मरने की पुष्टी की है, जबकि आपदा प्रबंधन विभाग का मानना है कि लू लगने से अबतक सिर्फ 4 लोगों की ही मौत हुई है।

इस संबंध में आपदा प्रबंधन मंत्री शाहनवाज आलम ने कहा है कि राज्य में लू लगने से अब तक सिर्फ चार मौतें हुई है। उन्होंने कहा कि पिछले 48 घंटों के दौरान राज्य में लू लगने से मरने वालों में जहानाबाद के दो और भोजपुर के दो लोग शामिल हैं। उन्होंने दावा किया है कि 22 लोगों की मौतें किसी अन्य कारण से हुई है। 

शाहनवाज ने कहा कि पांच लोगों के शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेजे गए है। रिपोर्ट मिलने के बाद उनके मौत के पीछे का कारण पता चल पाएगा। उल्लेखनीय है कि सोमवार तक लू के कारण मरने वालों में गोपालगंज के एक शिक्षक, सिवान व गया में तैनात एक-एक सिपाही शामिल हैं। नालंदा जिले के इस्लामपुर में ड्यूटी के दौरान एक रेलकर्मी और एएसआइ की जान चली गई। 

राजगीर में निजी कंपनी के गार्ड की मौत हो गई। लखीसराय के पीरी बाजार थाना क्षेत्र अंतर्गत बरियारपुर सीआरपीएफ जवान आमोद कुमार की लू लगने से मृत्यु हो गई। वहीं, रोहतास के नौहट्टा प्रखंड में चार व काराकाट प्रखंड के इब्राहिमपुर गांव में बुजुर्ग दंपती, बक्सर में बुजुर्ग दंपती और औरंगाबाद जिले में सात लोगों की मौत हो गई। 

भोजपुर जिले में भीषण गर्मी के कारण चल रहे लू से अब तक सात लोगों की मौत हो चुकी है। सात में पांच मृतकों का पोस्टमार्टम हुआ है। उधर, कानपुर में सोमवार देर शाम कालका एक्सप्रेस से गया निवासी युवक भीषण गर्मी व उमस की चपेट में आकर चक्कर खाकर ट्रेन से नीचे गिर गया, जिससे उसकी मौत हो गई। यह बताए जाने पर मंत्री ने चुप्पी साध ली और कहा कि जांच कराकर बताएंगे।

टॅग्स :बिहार समाचारहीटवेवमौसम रिपोर्ट
Open in App

संबंधित खबरें

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

भारतराष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टीः बाहुबली सूरजभान सिंह के छोटे भाई पूर्व सांसद चंदन सिंह नए अध्यक्ष?, पशुपति कुमार पारस ने किया ऐलान

भारतबिहार में नीतीश कुमार अभी कर रहे खेला?, राजद विधायक फैसल रहमान से मिले मुख्यमंत्री, जाते-जाते तेजस्वी यादव से छिनेंगे विपक्ष नेता पद?

बिहार अधिक खबरें

बिहारबिहार के जेलों में रहने वाले कैदी अब कर रहे हैं यूपीएससी/ बीपीएससी और सरकारी नौकरियों की तैयारी, पढ़ने और उच्च शिक्षा लेने की संख्या में हुई है उल्लेखनीय वृद्धि

बिहारBihar: रोहिणी आचार्य ने कसा तंज, सोशल मीडिया पर लिखा- "विरासत को तहस-नहस करने के लिए परायों की जरूरत नहीं होती"

बिहारबिहार: गृहमंत्री सम्राट चौधरी के चेतावनी के बावजूद अपराधियों का हौसला नहीं हो रहा है पस्त, अब डालने लगे हैं मंदिर में भी डाका

बिहारBihar Assembly elections 2025: पहले चरण के रिकॉर्ड तोड़ मतदान से गदगद दिखे राजनाथ सिंह, कहा- 'दो तिहाई बहुमत एनडीए को हासिल हो सकती है'

बिहारBihar Assembly Elections 2025: उपेंद्र कुशवाहा का दावा, कहा- "NDA जीत सकती है बिहार चुनाव लेकिन..."