लाइव न्यूज़ :

बिहार: जेल से रिहा हुए पूर्व सांसद आनंद मोहन एक बार फिर हुए राजनीति में सक्रिय, सहरसा को कराया बंद

By एस पी सिन्हा | Updated: July 31, 2023 16:24 IST

सहरसा में एम्स, एयरपोर्ट, पारवर ग्रिड बनवाने की मांग को लेकर बंद बुलाया गया था। इस आंदोलन को सभी पार्टियों का समर्थन मिला है।

Open in App

पटना: गोपालगंज के तत्कालीन जिलाधिकारी जी. कृष्णैया हत्याकांड में आजीवन कारावास की सजा काट कर बाहर निकले बाहुबली नेता व पूर्व सांसद आनंद मोहन एकबार फिर से राजनीति में सक्रिए हो गए हैं। आज वो सहरसा की सड़क पर उतरे और शहर को बंद कराया।

सहरसा में एम्स, एयरपोर्ट, पारवर ग्रिड बनवाने की मांग को लेकर बंद बुलाया गया था। इस आंदोलन को सभी पार्टियों का समर्थन मिला है। सड़क पर आनंद मोहन के साथ राजद, जदयू, भाजपा, वामपंथी पार्टियों के कार्यकर्ता अपनी पार्टी झंडे के साथ नजर आए।

इस दौरान आनंद मोहन ने कहा कि ये दलगत राजनीति से ऊपर का आंदोलन है। ये बंद नहीं है, बल्कि अगली जीत का जश्न है।‎‎‎ उनके आह्वान पर एम्स निर्माण संघर्ष समिति के बैनर तले सहरसा में बन्द बुलाया गया था।

सहरसा में सुबह से ही दुकानों में ताला लटका हुआ मिला। सड़क पर वाहनों का परिचालन भी बंद रहा। शहर के सभी चौक चौराहों पर सन्नाटा पसरा रहा।

पिछले कई दिनों से 31 जुलाई को सहरसा को बंद कराने की घोषणा की गई थी। इस ऐतिहासिक बन्द को लेकर शहर के विभिन्न चौक चौराहे को पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया गया था।

वही सर्वदलीय बंद पूरी शांति पूर्ण तरीके से किया गया सभी दल अपने अपने झंडे बैनर लेकर बाइक से पैदल बंद करवा रहे थे। इस कड़ी में भाजपा विधायक आलोक रंजन ने भी इस बन्द का समर्थन किया और अपने दर्जनों नेता व कार्यकर्ताओं के साथ सड़क पर उतर कर बन्द का समर्थन किया।

टॅग्स :आनंद मोहन सिंहबिहारNitin Kamatसहरसा
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

भारतशिविर में कुल 67 शिकायत, 30 दिन में करें समाधान नहीं तो 31वें दिन निलंबित?, रेफर नीति अपनाई तो सिविल सर्जन और डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई?, सम्राट चौधरी ने दी चेतावनी

भारतबाप नीतीश कुमार-बेटे निशांत को डॉक्टर की जरूरत, स्वास्थ्य मंत्रालय दिया गया?, पूर्व सांसद और बाहुबली नेता आनंद मोहन का फूटा गुस्सा, वीडियो

भारततख्त श्री पटना साहिब गुरुद्वारे में माथा टेकने पटना पहुंचे पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने केन्द्र सरकार और भाजपा पर बोला तीखा हमला

बिहार अधिक खबरें

बिहारBPSC टीआरई-4 का विज्ञापन जारी करने की मांग को लेकर पटना की सड़कों पर उतरे शिक्षक अभ्यर्थियों पर पटना पुलिस ने किया लाठीचार्ज

बिहारबिहार के जेलों में रहने वाले कैदी अब कर रहे हैं यूपीएससी/ बीपीएससी और सरकारी नौकरियों की तैयारी, पढ़ने और उच्च शिक्षा लेने की संख्या में हुई है उल्लेखनीय वृद्धि

बिहारBihar: रोहिणी आचार्य ने कसा तंज, सोशल मीडिया पर लिखा- "विरासत को तहस-नहस करने के लिए परायों की जरूरत नहीं होती"

बिहारबिहार: गृहमंत्री सम्राट चौधरी के चेतावनी के बावजूद अपराधियों का हौसला नहीं हो रहा है पस्त, अब डालने लगे हैं मंदिर में भी डाका

बिहारBihar Assembly elections 2025: पहले चरण के रिकॉर्ड तोड़ मतदान से गदगद दिखे राजनाथ सिंह, कहा- 'दो तिहाई बहुमत एनडीए को हासिल हो सकती है'