लाइव न्यूज़ :

हमारी बातों को भी प्रचारित करिए, अगर हमलोग केंद्र में आएंगे तो आपका सम्मान बढ़ेगा, बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पत्रकारों से कहा...

By एस पी सिन्हा | Updated: June 12, 2023 18:53 IST

बिहार के सीएम नीतीश कुमार विज्ञान एवं प्रावैधिकी विभाग द्वारा आयोजित कार्यक्रम में नवनियुक्त सहायक प्राध्यापकों को नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। लोगों ने तय किया कि हर जिले में इंजीनियरिंग कॉलेज होगा।

Open in App
ठळक मुद्देलोगों ने तय किया कि हर जिले में इंजीनियरिंग कॉलेज होगा। 37 इंजीनियरिंग कॉलेज का भवन नर्माण हो चुका है, बक्सर में देरी है। विज्ञान प्रावैधिकी व तकनीकि शिक्षा विभाग होना चाहिए।

पटनाःबिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार इन दिनों विपक्षी एकता को लेकर कडी मेहनत कर रहे हैं, बावजूद इसके उन्हें मीडिया के द्वारा किसी ना किसी मुद्दे पर कटघरे में खड़ा कर दिया जा रहा है। ऐसे में विपक्षी एकता को लेकर मीडिया में चल रही खबरों से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार थोड़े परेशान दिखे।

आज एक कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पत्रकारों को प्रलोभन देने का प्रयास करते दिखे। उन्होंने मीडिया से कहा कि हमारी बातों को भी प्रचारित करिए। अगर हमलोग केंद्र में आयेंगे तो आपका सम्मान बढ़ेगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि आप लोग और आगे बढ़िएगा, खूब तरक्की करिएगा। हमलोग अपने हित में नहीं बल्कि लोगों के हित में काम किए हैं।

आज केंद्र में जो है वो लोगों के लिए नहीं अपने हित में काम किए हैं। हम पत्रकार मित्रों से हाथ जोड़कर प्रार्थना करते हैं। आपलोग मोबाइल पर लिख दीजिए कि क्या काम हुआ है। हम आप लोगों के पक्ष में हैं। हमलोग कोशिश कर रहे हैं। सभी दलों को एकजुट करने के चक्कर में हैं, अगर हो जायेगा और ये लोग(भाजपा) चले जायेंगे तो आपका सम्मान और बढ़ेगा, खूब आगे बढ़िएगा।

काम तो होगा ही। नीतीश कुमार आज विज्ञान एवं प्रावैधिकी विभाग द्वारा आयोजित कार्यक्रम में नवनियुक्त सहायक प्राध्यापकों को नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि मलोगों ने तय किया कि हर जिले में इंजीनियरिंग कॉलेज होगा।

37 इंजीनियरिंग कॉलेज का भवन नर्माण हो चुका है, बक्सर में देरी है। हम चाहते हैं कि विज्ञान एवं प्रावैधिकी विभाग का नाम बदले। अब विज्ञान प्रावैधिकी व तकनीकि शिक्षा विभाग होना चाहिए। बहुत जल्द कैबिनेट में प्रस्ताव लाकर नाम बदलेंगे। सीएम नीतीश ने विभाग के मंत्री से कहा कि आप जल्दी से प्रस्ताव भेजिए, हम नाम बदलेंगे।

टॅग्स :पटनानीतीश कुमार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतशिविर में कुल 67 शिकायत, 30 दिन में करें समाधान नहीं तो 31वें दिन निलंबित?, रेफर नीति अपनाई तो सिविल सर्जन और डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई?, सम्राट चौधरी ने दी चेतावनी

भारतबाप नीतीश कुमार-बेटे निशांत को डॉक्टर की जरूरत, स्वास्थ्य मंत्रालय दिया गया?, पूर्व सांसद और बाहुबली नेता आनंद मोहन का फूटा गुस्सा, वीडियो

भारततख्त श्री पटना साहिब गुरुद्वारे में माथा टेकने पटना पहुंचे पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने केन्द्र सरकार और भाजपा पर बोला तीखा हमला

क्राइम अलर्टसासाराम-पटना यात्री ट्रेन में भीषण आग, यात्रियों में दहशत, देखिए वीडियो

भारतNEET exam cancelled 2026: नीट परीक्षा में अत्यंत शर्मनाक बर्ताव!

बिहार अधिक खबरें

बिहारBPSC टीआरई-4 का विज्ञापन जारी करने की मांग को लेकर पटना की सड़कों पर उतरे शिक्षक अभ्यर्थियों पर पटना पुलिस ने किया लाठीचार्ज

बिहारबिहार के जेलों में रहने वाले कैदी अब कर रहे हैं यूपीएससी/ बीपीएससी और सरकारी नौकरियों की तैयारी, पढ़ने और उच्च शिक्षा लेने की संख्या में हुई है उल्लेखनीय वृद्धि

बिहारBihar: रोहिणी आचार्य ने कसा तंज, सोशल मीडिया पर लिखा- "विरासत को तहस-नहस करने के लिए परायों की जरूरत नहीं होती"

बिहारबिहार: गृहमंत्री सम्राट चौधरी के चेतावनी के बावजूद अपराधियों का हौसला नहीं हो रहा है पस्त, अब डालने लगे हैं मंदिर में भी डाका

बिहारBihar Assembly elections 2025: पहले चरण के रिकॉर्ड तोड़ मतदान से गदगद दिखे राजनाथ सिंह, कहा- 'दो तिहाई बहुमत एनडीए को हासिल हो सकती है'