लाइव न्यूज़ :

लालू के करीबी पूर्व MLA अरुण यादव पर सीबीआई ने कसा शिकंजा, बालू की काली कमाई!

By एस पी सिन्हा | Updated: January 20, 2024 17:18 IST

बालू (रेत) की काली कमाई के मामले में सीबीआई ने राजद के पूर्व विधायक अरुण यादव पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। सीबीआई आज अरुण यादव से पूछताछ करने पहुंची, लेकिन उनकी अनुपस्थिति में टीम उनकी विधायक पत्नी किरण यादव को नोटिस थमा दिया।

Open in App
ठळक मुद्देसीबीआई ने राजद के पूर्व विधायक अरुण यादव पर कसा शिकंजा अरुण यादव की गैरहाजिरी में सीबीआई ने पत्नी किरण यादव को थमा दिया नोटिस कई साल पहले अरुण यादव को एसटीएफ ने बिहटा व कोइलवर के बीच गिरफ्तार किया था

पटना: बालू (रेत) की काली कमाई के मामले में सीबीआई ने राजद के पूर्व विधायक अरुण यादव पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। सीबीआई आज अरुण यादव से पूछताछ करने पहुंची, लेकिन उनकी अनुपस्थिति में टीम उनकी विधायक पत्नी किरण यादव को नोटिस थमा दिया। अरुण यादव की गिनती लालू यादव के करीबी के रूप में की जाती है। पूर्व विधायक अरुण यादव के खिलाफ विभिन्न थानों में कई मामले दर्ज हैं।

बताया जाता है कि कई साल पहले अरुण यादव को एसटीएफ ने बिहटा व कोइलवर के बीच गिरफ्तार किया था। उस वक्त अरुण पर 25 हजार का इनाम घोषित था। अरुण यादव को बीते विधानसभा चुनाव में टिकट नहीं मिला था। अरुण यादव की जगह पत्नी किरण देवी को राजद ने उसी संदेश विधानसभा से उम्मीदवार बनाया, जहां से अरुण विधायक था। अरुण यादव पर नाबालिग से दुष्कर्म का भी संगीन आरोप लगा था। इस चर्चित मामले में आरा की कोर्ट ने साक्ष्य के अभाव में बरी कर दिया था। 

दुष्कर्म के इस मामले में नाम आने के बाद अरुण यादव ने अपनी पत्नी किरण देवी को संदेश सीट से टिकट दिलवाया था। किरण देवी चुनाव जीतकर विधायक बनीं। इससे पहले 16 मई, 2023 को विधायक किरण देवी और उनके पूर्व विधायक पति अरुण यादव के ठिकानों पर सीबीआई की टीम ने दस्तक दी थी। भोजपुर के संदेश विधायक किरण देवी और उनके पति अरुण यादव के आवास पर सीबीआई की टीम ने छापामारी की थी। अरुण यादव भोजपुर के बड़े बालू कारोबारी भी हैं। आरा से लेकर पटना तक उनका कारोबार फैला है। 

ऐसे में अवैध बालू कारोबार से जुड़े मामले में पूछताछ के लिए नोटिस दिल्ली से सीबीआई की टीम अरुण यादव के घर पहुंची थी। अरुण यादव ने ही लालू परिवार से कई फ्लैट भी खरीदे थे। मां मरछिया देवी अपार्टमेंट में अरुण यादव ने कई फ्लैट खरीद लिए थे। अरुण के बड़े भाई विजेंद्र यादव भी राजद के टिकट पर विधायक रह चुके हैं।

टॅग्स :बिहारआरजेडीजेडीयूकांग्रेसBJPसीबीआई
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

बिहार अधिक खबरें

बिहारबिहार के जेलों में रहने वाले कैदी अब कर रहे हैं यूपीएससी/ बीपीएससी और सरकारी नौकरियों की तैयारी, पढ़ने और उच्च शिक्षा लेने की संख्या में हुई है उल्लेखनीय वृद्धि

बिहारBihar: रोहिणी आचार्य ने कसा तंज, सोशल मीडिया पर लिखा- "विरासत को तहस-नहस करने के लिए परायों की जरूरत नहीं होती"

बिहारबिहार: गृहमंत्री सम्राट चौधरी के चेतावनी के बावजूद अपराधियों का हौसला नहीं हो रहा है पस्त, अब डालने लगे हैं मंदिर में भी डाका

बिहारBihar Assembly elections 2025: पहले चरण के रिकॉर्ड तोड़ मतदान से गदगद दिखे राजनाथ सिंह, कहा- 'दो तिहाई बहुमत एनडीए को हासिल हो सकती है'

बिहारBihar Assembly Elections 2025: उपेंद्र कुशवाहा का दावा, कहा- "NDA जीत सकती है बिहार चुनाव लेकिन..."