लाइव न्यूज़ :

Bihar Caste-based survey: 50 लाख से अधिक लोग बिहार से बाहर रहते हैं, जाति सर्वेक्षण बिहार विधानसभा में पेश

By एस पी सिन्हा | Updated: November 7, 2023 15:40 IST

Bihar Caste-based survey: बिहार सरकार ने विधानसभा में कहा कि बिहार के जाति आधारित सर्वेक्षण के मुताबिक, राज्य के 34.1 फीसदी परिवार गरीब हैं जिनकी मासिक आय 6000 रुपये से कम है। बिहार के 50 लाख से अधिक लोग आजीविका या शिक्षा के लिए राज्य से बाहर रह रहे हैं।

Open in App
ठळक मुद्देरिपोर्ट की कॉपियां सभी विधायकों को बांटी गई है। रिपोर्ट के मुताबिक 94.28 फीसदी लोग बिहार में रह रहे हैं। 23 फीसदी आबादी की मासिक आय 6 से 10 हजार है।

Bihar Caste-based survey: बिहार विधानमंडल के शीतकालीन सत्र के आज दूसरे दिन कार्यवाही शुरू होते ही सरकार ने सदन पटल पर जाति आधारित गणना का आर्थिक सर्वेक्षण रिपोर्ट को रख दिया। सरकार द्वारा कराए गए जातीय सर्वे में चौकाने वाले आंकड़े सामने आए हैं। सर्वे रिपोर्ट के अनुसार बिहार के 34 प्रतिशत परिवारों की मासिक आमदनी मात्र छह हजार रुपये महीना है।

इस रिपोर्ट की कॉपियां सभी विधायकों को बांटी गई है। इस आंकड़ों के मुताबिक राज्य में कुल आबादी का केवल 1.22 फीसदी (50 लाख से अधिक लोग आजीविका या शिक्षा के लिए) लोग ही बाहर रहते हैं। जबकि सरकार के तरफ से जारी रिपोर्ट के मुताबिक 94.28 फीसदी लोग बिहार में रह रहे हैं। इन्हें बाहर जाने की जरूरत नहीं है। 

वहीं, बिहार में साढ़े 27 प्रतिशत भूमिहार, 25 प्रतिशत ब्राह्मण, 13 प्रतिशत कायस्थ और करीब 25 प्रतिशत राजपूत आर्थिक रूप से कमजोर हैं। राज्य में गरीबों की कुल संख्या 94,42,786 है। सामान्य वर्ग में लगभग 25 फीसदी आबादी की मासिक आय 6 हजार रुपये तक है तो 23 फीसदी आबादी की मासिक आय 6 से 10 हजार है।

19 फीसदी आबादी की मासिक आय 10 हजार से 20 हजार के बीच है। जबकि 16 फीसदी आबादी की मासिक आय 20 हजार से 50 हजार रुपये के बीच है। वहीं, 9 फीसदी आबादी की मासिक आय 50 हजार से अधिक है। पिछड़ा वर्ग में 33 फीसदी आबादी की मासिक आय 6 हजार रुपये तक हैं।

पिछड़ा वर्ग में 29 फीसदी आबादी की मासिक आय 6 से 10 हजार रुपये तक है। पिछड़ा वर्ग में 18 फीसदी आबादी की मासिक आय 10 से 20 हजार रुपये तक है। वहीं, 10 फीसदी आबादी की मासिक आय 20 से 50 हजार रुपये है। पिछड़ा वर्ग में 4 फीसदी आबादी की मासिक आय 50 हजार से अधिक है।

अत्यंत पिछड़ा वर्ग की बात करें तो 33 फीसदी आबादी की मासिक आय 6 हजार रुपये तक है। वहीं, 32 फीसदी आबादी की मासिक आय 6 से 10 हजार रुपये तक है। अत्यंत पिछड़ा वर्ग में 18 फीसदी आबादी की मासिक आय 10 से 20 हजार रुपये है। 2 फीसदी आबादी की मासिक आय 50 हजार रुपये से अधिक है।

वहीं, अनुसूचित जाति वर्ग की बात करें तो 42 फीसदी आबादी की मासिक आय 6 हजार रुपये तक है। वहीं, 29 फीसदी आबादी की मासिक आय 6 से 10 हजार रुपये तक है। वहीं, 15 फीसदी आबादी की मासिक आय 10 से 20 हजार रुपये है। 5 फीसदी आबादी की मासिक आय 20 से 50 हजार रुपये तक है। 1 फीसदी आबादी की मासिक आय 50 हजार रुपये से अधिक है।

अनुसूचित जनजाति वर्ग में 42 फीसदी आबादी की मासिक आय 6 हजार रुपये तक है। अनुसूचित जनजाति वर्ग में 25 फीसदी आबादी की मासिक आय 6 से 10 हजार रुपये तक है। 16 फीसदी आबादी की मासिक आय 10 से 20 हजार रुपये तक है। 8 फीसदी आबादी की मासिक आय 20 से 50 हजार रुपये तक है। वहीं, 2.53 फीसदी आबादी की मासिक आय 50 हजार से अधिक है।

टॅग्स :जाति जनगणनापटनानीतीश कुमारOBCतेजस्वी यादव
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

बिहार अधिक खबरें

बिहारबिहार के जेलों में रहने वाले कैदी अब कर रहे हैं यूपीएससी/ बीपीएससी और सरकारी नौकरियों की तैयारी, पढ़ने और उच्च शिक्षा लेने की संख्या में हुई है उल्लेखनीय वृद्धि

बिहारBihar: रोहिणी आचार्य ने कसा तंज, सोशल मीडिया पर लिखा- "विरासत को तहस-नहस करने के लिए परायों की जरूरत नहीं होती"

बिहारबिहार: गृहमंत्री सम्राट चौधरी के चेतावनी के बावजूद अपराधियों का हौसला नहीं हो रहा है पस्त, अब डालने लगे हैं मंदिर में भी डाका

बिहारBihar Assembly elections 2025: पहले चरण के रिकॉर्ड तोड़ मतदान से गदगद दिखे राजनाथ सिंह, कहा- 'दो तिहाई बहुमत एनडीए को हासिल हो सकती है'

बिहारBihar Assembly Elections 2025: उपेंद्र कुशवाहा का दावा, कहा- "NDA जीत सकती है बिहार चुनाव लेकिन..."