लाइव न्यूज़ :

बिहार के औरंगाबाद जिले में एक नाबालिग बनी बिन ब्याही मां, प्रेमी के धोखे की हुई शिकार

By एस पी सिन्हा | Updated: June 10, 2023 17:28 IST

बिहार में एक नाबालिग को उसके प्रेमी ने गर्भवती कर दिया और फरार हो गया। इसके बाद गर्भवती नाबालिग ने अपने बच्चे को जन्म दिया।

Open in App
ठळक मुद्देबिहार के औरंगबाद में एक नाबालिग को उसके प्रेमी ने गर्भवती कर दियाप्रेमिका को गर्भवती करने के बाद आरोपी फरार हो गयानाबालिग लड़की ने अपने बच्चे को सदर अस्पताल में जन्म दिया है

पटना:बिहार के औरंगाबाद में 9वीं क्लास की एक नाबालिग लड़की बिन ब्याही मां बन गई। लड़की ने सदर अस्पताल में एक स्वस्थ बच्चे को जन्म दिया। प्रेमी धोखे को मन में दबाए पेट में पल रहे अनचाहे गर्भ को दुनिया में लाने का कठिन फैसला किया था।

उसने सदर अस्पताल में बच्चे को जन्म दे दिया, लेकिन अब उसके लालन-पालन और समाज में जगह दिलाना उसके लिए एक बड़ी चुनौती खड़ी हो गई है। पीड़िता ने बताया कि तकरीबन साल भर से उसका प्रेम चल रहा था। नासमझी में दोनों काफी करीब आ गए।

इसका पता तब चला जब एक रोज उसके पेट में जोरों से दर्द उठा। असह्यय दर्द की वजह से डॉक्टर से संपर्क किया तब जांच के बाद पता चला कि वह गर्भवती है। खुद को गर्भवती जान वह मन ही मन खुशी से झूम उठी।

उसने मोबाइल से अपने प्रेमी को यह खुशखबरी सुनाई, लेकिन उसकी यह खुशी तब हवा हवाई हो गई, जब प्रेमी ने उसे पहचानने तक से इंकार कर दिया और कहीं फरार हो गया। पीड़िता का कहना है कि फोन पर हुई बात, वह आखरी बात बन गई। इसके बाद उसने न केवल 9 महीने तक अपने गर्भ में उस बच्चे को पाला बल्कि इस दौरान समाज के कई कड़वे ताने भी सहे।

अब पैदा हुए बच्चे को उसने पालने की ठान ली है। हालांकि, वह चाहती तो अपने प्रेमी के खिलाफ संघर्ष भी कर सकती थी। लेकिन उसने एक अलग ही रास्ता अख्तियार किया, वह भी तब जब उसके सभी अपनों तक ने उससे मुंह मोड़ लिया है।

वहीं पीड़िता के इस फैसले की अस्पताल में आई महिलाओं ने भी सराहना किया है। लोगों का कहना है कि ऐसी दिलेर युवती को उसके पैरों पर खड़ा होने में मदद करने के लिए सबों को आगे आना चाहिए। हालांकि इस मामले में प्रशासन की तरफ से कोई पहल नही की गई है। 

टॅग्स :बिहारक्राइमऔरंगाबाद
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

क्राइम अलर्ट2020 में दोस्ती और 5 साल लिव इन में रहे?, 20 फरवरी 2026 को पटना में शादी, पति नीरज भंसाल मांगता है दहेज, 26 वर्षीय सॉफ्टवेयर इंजीनियर ईशिता ने की सुसाइड?

बिहार अधिक खबरें

बिहारबिहार के जेलों में रहने वाले कैदी अब कर रहे हैं यूपीएससी/ बीपीएससी और सरकारी नौकरियों की तैयारी, पढ़ने और उच्च शिक्षा लेने की संख्या में हुई है उल्लेखनीय वृद्धि

बिहारBihar: रोहिणी आचार्य ने कसा तंज, सोशल मीडिया पर लिखा- "विरासत को तहस-नहस करने के लिए परायों की जरूरत नहीं होती"

बिहारबिहार: गृहमंत्री सम्राट चौधरी के चेतावनी के बावजूद अपराधियों का हौसला नहीं हो रहा है पस्त, अब डालने लगे हैं मंदिर में भी डाका

बिहारBihar Assembly elections 2025: पहले चरण के रिकॉर्ड तोड़ मतदान से गदगद दिखे राजनाथ सिंह, कहा- 'दो तिहाई बहुमत एनडीए को हासिल हो सकती है'

बिहारBihar Assembly Elections 2025: उपेंद्र कुशवाहा का दावा, कहा- "NDA जीत सकती है बिहार चुनाव लेकिन..."