अपनी फिल्मों के आगे 'हिंदुस्तानी' क्यों लगाते हैं निरहुआ, करिश्मा कपूर से जुड़ा है मजेदार किस्सा

By अनिल शर्मा | Published: June 3, 2021 05:41 PM2021-06-03T17:41:15+5:302021-06-03T17:41:15+5:30

पढ़ाई के दौरान निरहुआ जब एनसीसी कैंप में थे और उन्हें पता चला कि करिश्मा कपूर की फिल्म रिलीज हो रही है तो उन्हें लगा कि उनका रिकॉर्ड ना टूट जाए इसलिए वह हलवदार से झूठ बोल कर फिल्म देखने निकल गए थे।

Why do dinesh lal yadav Nirhua put Hindustani in front of their films story connect to Karisma Kapoor | अपनी फिल्मों के आगे 'हिंदुस्तानी' क्यों लगाते हैं निरहुआ, करिश्मा कपूर से जुड़ा है मजेदार किस्सा

अपनी फिल्मों के आगे 'हिंदुस्तानी' क्यों लगाते हैं निरहुआ, करिश्मा कपूर से जुड़ा है मजेदार किस्सा

Highlights निरहुआ (Nirahua) बचपन से ही फिल्मों के दीवाने रहे हैंरातभर फिल्में देखा करते थेकरिश्मा कपूर के दीवाने थे

भोजपुरी सिनेमा (Bhojpuri Cinema) के जुबली स्टार कहे जाने वाले दिनेश लाल यादव निरहुआ (Nirahua) बचपन से ही फिल्मों के दीवाने रहे हैं। इस बात का जिक्र उन्होंने अपने कई इंटरव्यू में किया है। निरहुआ की मानें तो बचपन में गांव में जब वीसीआर (VCR) पर फिल्में दिखाई जातीं तो वह रातभर फिल्में देखा करते थे। खासकरके करिश्मा कपूर के दीवाने थे। उनकी हर फिल्में रिलीज के पहले दिन ही देखा करते। करिश्मा कपूर की वजह से ही वह अपनी फिल्मों के आगे हिंदुस्तानी लगाते हैं। लेकिन करिश्मा कपूर की वजह से ही उनको एक बार सजा भी मिली थी।

जब झूठ बोल एनसीसी कैंप से चले गए थे फिल्म देखने
किस्सा यूं है कि पढ़ाई के दौरान निरहुआ जब एनसीसी कैंप में थे और उन्हें पता चला कि करिश्मा कपूर की फिल्म रिलीज हो रही है तो उन्हें लगा कि उनका रिकॉर्ड ना टूट जाए इसलिए वह हलवदार से झूठ बोल कर फिल्म देखने निकल गए थे। निरहुआ इस किस्से के बारे में बताते हुए कहा था कि वहां जो हवलदार थे, उनसे कहा कि ‘सर मुझे जरूरी सामान लेने बाहर जाना है’ और हवलदार ने उन्हें एक घंटे की छुट्टी दी। छुट्टी मिलने के बाद निरहुआ करिश्मा की फिल्म देखने सीधे थिएटर पहुंच गए।

एक घंटे बोलकर गए निरहुआ जब कई घंटे बाद भी वापस नहीं आए तो वो लोग उन्हें ढूंढने लगे। हालांकि कुछ ही देर बाद वे आए तो उनसे पूछा गया कि इतनी देर कहां गायब थे? निरहुआ ने फिर सबको सच बता दिया कि वे फिल्म देखने गए थे। उन्होंने कहा कि वो अपना रिकॉर्ड नहीं टूटने देना चाहते थे और वो करिश्मा कपूर के बहुत बड़े फैन हैं। उनकी फिल्म को नहीं छोड़ सकते थे। इसलिए, वो उनकी फिल्म देखने चले गए।

निरहुआ को मिली थी ये सजा
निरहुआ ने आगे कहा कि इस झूठ के बाद उन्हें सजा मिली और सजा के तौर पर पुशअप मारने को कहा गया। दिनेश लाल यादव ने बताया कि करिश्मा कपूर की फिल्म राजा हिंदुस्तानी से प्रेरित होकर ही अपनी फिल्मों के आगे ‘हिंदुस्तानी’ लगाते हैं। निरहुआ की मानें तो उन्हें करिश्मा की फिल्म ‘राजा हिन्दुस्तानी’ का हर डायलॉग याद है। इस फिल्म से वे इतना प्रभावित हुए कि उन्होंने सोच लिया था कि वो कोई फिल्म बनाएंगे तो उसका नाम ‘निरहुआ हिंदुस्तानी’ रखेंगे।

Web Title: Why do dinesh lal yadav Nirhua put Hindustani in front of their films story connect to Karisma Kapoor

भोजपुरी से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे