लाइव न्यूज़ :

भोजपुरीः सोनू निगम ने पवन सिंह संग गाया पहली बार छठ गीत- सोशल मीडिया पर हुआ वायरल; देखें वीडियो

By अनिल शर्मा | Published: November 01, 2021 10:55 AM

पवन सिंह और सोनू निगम के इस छठ गीत को वेव म्यूजिक रिकॉर्ड के आधिकारिक यूट्यूब चैनल पर 1 नवंबर को सुबह रिलीज किया गया है। गीत के बोल अरुण बिहारी ने लिखे हैं जिसे, 'जय छठी मईया' के नाम से रिलीज किया गया है।

Open in App
ठळक मुद्देपवन सिंह और सोनू निगम के इस छठ गीत को 'वेव म्यूजिक रिकॉर्ड' नाम के यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया हैइस छठ गीत के बोल अरुण बिहारी ने लिखे हैं, जिसको सुरों से सजाया है छोटे बाबा बसही ने

मुंबईः तीन दिनों तक चलने वाले यूपी-बिहार के महापर्व छठ को लेकर बाजार में तैयारियां शुरू हो गई हैं। वहीं चौक-चौराहों पर भोजपुरी छठ गीत भी गूंजने लगे हैं। शारदा सिन्हा से लेकर अनुराध पौडवाल सहित अनेक भोजपुरी कलाकारों ने छठ गीत को अपनी आवाज दे चुके हैं। इस बीच बॉलीवुड के मशहूर गायक सोनू निगम भी अपना पहला भोजपुरी छठ गीत लेकर आ चुके हैं। सोनू निगम का यह छठ गीत भोजपुरी गायक व अभिनेता पवन सिंह के साथ रिलीज हुआ है।

सोनू निगम की आवाज में पहली बार छठ गीत सुनकर भोजपुरीभाषी भावविभोर हो गए हैं। सोनू निगम और पवन सिंह द्वारा गाया ये छठ गीत सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। वहीं इस गीत पर लोगों की खूब प्रतिक्रियाएं भी आ रही हैं। सोनू निगम ने इस नई प्रस्तुति के बारे में अपने इंस्टाग्राम पर जानकारी दी है। उन्होंने इस बाबत पवन सिंह के साथ एक वीडियो साझा किया है जिसमे वह गीत के बारे में जानकारी देते हुए पवन सिंह के प्रति आभार जता रहे हैं। सोनू निगम के इस आभार पर पवन सिंह कहते हैं कि मैंने नहीं आपने मुझे अपने साथ गाने का मौका दिया है।

पवन सिंह और सोनू निगम के इस छठ गीत को वेव म्यूजिक रिकॉर्ड के आधिकारिक यूट्यूब चैनल पर 1 नवंबर को सुबह रिलीज किया गया है। अब तक (खबर लिखे जाने तक) इस वीडियो को 50 हजार के करीब देखा जा चुका है। इस छठ गीत के बोल अरुण बिहारी ने लिखे हैं जिसे- जय छठी मईया के नाम से रिलीज किया गया है। सोनू निगम के इस भोजपुरी छठ गीत में संगीत से छोटे बाबा बसही का दिया हुआ है। पवन सिंह और सोनू निगम के अलावा इस गीत में खुश्बू जैन ने भी अपनी आवाज दी है।

गौरतलब है कि 08 नवंबर 2021 को संध्याकाल में नहाय खाय के साथ छठ पूजा प्रारंभ होगी जो तीन दिनों तक चलेगी। अगले दिन यानी 09 नवंबर को खरना है। इस दिन रात में खीर खाकर 36 घंटे का कठिन निर्जल व्रत शुरू होगा। और तीसरे दिनदिन डूबते हुए सूर्य  की आराधना की जाएगी फिर इसके अगले दिन उगते हुए सूर्य को अर्घ्य दे, इस महापर्व का समापन किया जाएगा।

 

टॅग्स :सोनू निगमपवन सिंहछठ पूजाभोजपुरी सोंग
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारFestive Season Motor Vehicles: 42 दिन के त्योहारी सीजन में मोटर वाहन की कुल बिक्री 19 प्रतिशत बढ़कर 3793584, स्पोर्ट्स यूटिलिटी वाहनों की मांग सबसे अधिक

पूजा पाठChhath Puja 2023: उगते हुए सूर्य को अर्घ्य देने के साथ महापर्व छठ का समापन, 36 घंटे का निर्जला उपवास समाप्त, खास ठेकुआ और प्रसाद बांटा

भारतChhath Puja 2022: जर्मन जोड़े ने 19 नवंबर को बिहार के पटना में छठ पूजा उत्सव में भाग लिया

पूजा पाठChhath Puja 2023: अस्तचलगामी भगवान भास्कर को अर्घ्य देने के साथ ही व्रतियों ने पूरा किया पहला चरण, सोमवार की सुबह देंगी उदयगामी सूर्य को अर्घ्य

पूजा पाठ3th Day of Chhath Puja: आज दिया जाएगा डूबते सूरज को अर्घ्य, जानिए शुभ मुहूर्त

भोजपुरी अधिक खबरें

भोजपुरीशिल्पी राज के गायन में 'छम्मा छम्मा' के भोजपुरी संस्करण ने शानदार शुरुआत की, शीर्ष पर पहुंचा

भोजपुरीGorakhpur Ravi Kishan: सीएम योगी के शहर गोरखपुर में अयोध्या के श्रीराम को फिल्माएंगे सांसद रवि किशन!

भोजपुरीPawan Singh: लाखन सिंह के किरदार में दिखेंगे पवन सिंह, गोरखपुर में शुरू हुई शूटिंग

भोजपुरीखेसारी लाल को लेकर फिल्म बना चुके निर्माता आनन्द रुंगटा ने नई फिल्म का किया ऐलान!, दर्जनों हास्य कलाकारों को लेकर कॉन्सेप्ट तैयार

भोजपुरीRaksha Bandhan 2023: रक्षाबंधन पर बेहद खास संगीत, 'रखिया बन्हाल' हुई रिलीज, देखें वीडियो