Bhojpuri viral Song: खेसारी लाल यादव और काजल राघवानी का रोमांटिक गाना देख दीवाने हुए फैंस, यू-ट्यूब पर मिले 12 करोड़ व्यूज

By अमित कुमार | Published: August 7, 2020 03:13 PM2020-08-07T15:13:59+5:302020-08-07T15:13:59+5:30

सुपरस्टार खेसारी लाल यादव का गाना फैंस के बीच वायरल होता रहता है। फैंस अपने पसंदीदा स्टार के गानों का इंतजार बेसब्री से करते हैं।

Khesari Lal Yadav Kajal Raghwani Bhojpuri Hit Song Saj Ke Sawar Ke viral | Bhojpuri viral Song: खेसारी लाल यादव और काजल राघवानी का रोमांटिक गाना देख दीवाने हुए फैंस, यू-ट्यूब पर मिले 12 करोड़ व्यूज

गाने को बार-बार सुन रहे फैंस। (फोटो सोर्स- स्क्रीनशॉट)

Highlights गाने का वीडियो यूट्यूब पर दर्शकों के बीच खासा पसंद किया जा रहा है।गाने की बात करें तो इसे खेसारी लाल यादव ने प्रियंका सिंह के साथ मिलकर गाया है। आजाद सिंह ने इस गाने को लिखा है और मधुकर आनंद ने गाने का म्यूजिक दिया है।

भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री के सुपरस्टार खेसारी लाल यादव और काजल राघवानी की जोड़ी फैंस के बीच काफी पॉपुलर है। इन दोनों की ऑनस्क्रीन कैमिस्ट्री को फैंस ने हमेशा सराहा है। रोमांटिक केमिस्ट्री से सजा भोजपुरी गाना 'सजके सवर के जब आवेलू...' का वीडियो यूट्यूब पर दर्शकों के बीच धमाल मचा रहा है। इस गाने को यूट्यूब पर भोजपुरियां दर्शकों के बीच काफी पसंद किया जा रहा है।

गाने का वीडियो यूट्यूब पर दर्शकों के बीच खासा पसंद किया जा रहा है। यही वजह है कि इस वीडियो को अब तक 12.6 करोड़ से ज्यादा बार देखा जा चुका है। लॉकडाउन में खेसारी लाल यादव के पुराने गाने अक्सर ट्रेंड करते रहते हैं। इस गाने में खेसारी लाल यादव और काजल राघवानी की कैमिस्ट्री जबरदस्त नजर आ रही है। लोग इस गाने को बार-बार देख रहे हैं।

गाने को बार-बार सुन रहे फैंस

वहीं गाने की बात करें तो इसे खेसारी लाल यादव ने प्रियंका सिंह के साथ मिलकर गाया है। गाने के बोल इतने शानदार हैं कि फैंस का दिल नहीं भर रहा। वह इस गाने को बार-बार सुन रहे हैं। आजाद सिंह ने इस गाने को लिखा है और मधुकर आनंद ने गाने का म्यूजिक दिया है। म्यूजिक गाने के बोल के साथ परफेक्ट मेच कर रहे हैं। यही कारण है कि इस गाने को यू-ट्यूब पर खूब देखा जा रहा है। 

Web Title: Khesari Lal Yadav Kajal Raghwani Bhojpuri Hit Song Saj Ke Sawar Ke viral

भोजपुरी से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे