लाइव न्यूज़ :

खेसारी लाल पर भड़के अभिनेता मनोज टाइगर, कुछ दिन पहले की थी खूब तारीफ, अब मांगी माफी

By अनिल शर्मा | Updated: December 22, 2021 11:14 IST

खेसारी लाल को विनम्र और मेहनती बताते हुए मनोज टाइगर ने कहा था कि उन्होंने अपनी मेहनत के बल पर इस मुकाम पर पहुंचे हैं, किसी ने उनको सपोर्ट नहीं किया है।

Open in App
ठळक मुद्देमनोज टाइगर ने कहा कि ये तो अहंकार की पराकाष्ठा हैमनोज टाइगर ने खेसारी से कहा कि मत दीजिएगा अपनी फिल्मों में मुझे काम

मुंबईः पवन सिंह और खेसारी लाल यादव के बीच विवाद ( Khesari Lal Pawan Singh controversy) को लेकर भोजपुरी सिनेमा के मशहूर अभिनेता मनोज सिंह टाइगर उर्फ बतासा चाचा ने एक वीडियो पोस्ट किया था जिसमें उन्होंने खेसारी लाल की खूब तारीफ की थी। उन्होंने खेसारी लाल को विनम्र और मेहनती बताते हुए कहा था कि खेसारी लाल ने अपनी मेहनत के बल पर इस मुकाम पर पहुंचे हैं, किसी ने उनको सपोर्ट नहीं किया है।

हालांकि अब मनोज टाइगर ने अपनी इस बात के लिए लोगों से माफी मांगी है। उन्होंने अब खेसारी लाल पर जमकर अपनी भड़ास निकाली है। मनोज टाइगर ने कहा कि मुझे अफसोस है कि मैंने वो वीडियो बनाया मैं लोगों से माफी मांगता हूं और उस वीडियो को डिलीट कर दूंगा।

एक दिन पहले जिस शख्स की बतासा चाचा ने खूब बड़ाई की थी, दूसरे दिन उनपर क्यों गुस्सा निकालने लगे? दरअसल हुआ यूं कि पवन सिंह संग विवाद को लेकर खेसारी ने कई बातें कहीं। उन्होंने कहा कि भोजपुरी में सबसे महंगे अभिनेता हैं। उन्होंने भोजपुरी अभिनेता के बारे में बोलते हुए कहा कि ये लोग पांच लाख से ऊपर कोई नहीं है। इस बात को लेकर मनोज टाइगर भड़क गए और उनपर जमकर गुस्सा निकाला।

मनोज टाइगर ने कहा कि ये तो अहंकार की पराकाष्ठा है। उन्होंने कहा, इंडस्ट्री में अमिताभ बच्चन भी होते हैं, नवाजुद्दीन भी होते हैं, शाहरुख भी होते हैं। कोई 5 करोड़ लेता है, कोई 2 करोड़ लेता है, कोई 1 करोड़ लेता है। समर सिंह, कल्लू, प्रमोद प्रेमी, चिंटू गोलू। हीरो तो ये भी हैं। ये कहेंगे की ये पांच लाख से उपर नहीं है। फिर हम जैसे तो गिनती में भी नहीं है। ऐसे तो हम लोग 25 हजार वाले हो गए। 

मनोज टाइगर ने खेसारी से माफी मांगने को कहा। कहा, आपके बारे में क्या क्या नहीं बोला। लोगों से गालियां सुनी और आपने ऐसा बोल दिया। आपको सबसे माफी मांगनी चाहिए। मुझे अफसोस है कि मैंने वो वीडियो बनाया। मैं सबसे माफी मांगता हूं और उस वीडियो को डिलीट कर दूंगा। मैं किसी से डरता नहीं। ना ही किसी का चमचा हूं। मत दीजिएगा अपनी फिल्मों में मुझे काम।

टॅग्स :पवन सिंहखेसारी लाल यादवभोजपुरी
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीज्योति सिंह के साथ नहीं रहना चाहता और मुझे तलाक चाहिए?, भोजपुरी फिल्म अभिनेता और गायक पवन सिंह ने अदालत में कहा?

बॉलीवुड चुस्की'पावर स्टार पवन सिंह के थे कई अफेयर, सेट पर होती थी अक्षरा सिंह से लड़ाई', को-स्टार मोनालिसा का बड़ा खुलासा

बॉलीवुड चुस्कीतेजस्वी प्रकाश का OTT पर बोल्ड अवतार! 'साइको सैयां' में रवि किशन संग रोमांस देख फैन्स रह गए दंग

भारतबिहार राज्यसभा चुनावः निशांत कुमार, रामनाथ ठाकुर, हरिवंश नारायण सिंह और पवन सिंह हो सकते प्रत्याशी?, बीजेपी-जदयू ने नाम किए फाइनल?

भारत'धृतराष्ट्र' हैं लालू प्रसाद यादव और तेजस्वी यादव की तुलना 'दुर्योधन' से?, मैथिली ठाकुर पर खेसारी लाल यादव बोले- ज्ञान अभी बहुत कम

भोजपुरी अधिक खबरें

भोजपुरीपवन सिंह का नया गाना 'बेडरूम में राजा' हुआ वायरल, अपर्णा मलिक के साथ रोमांस ने फैंस को किया दीवाना!

भोजपुरीभोजपुरी फिल्म निर्देशक धीरज ठाकुर की फिल्म 'डंंस' को बेस्ट फिल्म ऑफ द ईयर का अवार्ड

भोजपुरीYear-Ender 2025: इंटरनेट की दुनिया में भोजपुरी के इन गानों का रहा जलवा, लोगों ने जमकर लगाए ठुमके

भोजपुरी'चुनाव लड़ना चाहती हैं ज्योति सिंह', पत्नी के आरोपों पर पवन सिंह ने तोड़ी चुप्पी, बोले- "भ्रम फैलाया जा रहा"

भोजपुरीVIDEO: भोजपुरी पॉवर स्टार पवन सिंह का मंच पर अभिनेत्री को गलत तरीके से छूने का वीडियो वायरल