लाइव न्यूज़ :

भोजपुरी फिल्म '1 दीवाना 12 हसीना' का फर्स्ट लुक पोस्टर रिलीज, जानें क्या है कहानी

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: January 1, 2023 18:53 IST

दर्शक एक ही फिल्म में एक एक्टर के साथ 12 हीरोइन का रोमांस और मनोरंजन का तड़का देखने के लिए उत्साहित हो उठे हैं।

Open in App
ठळक मुद्देभोजपुरी इंडस्ट्री के लिए यह फिल्म बेहद ही अलग फिल्म है। फिल्म का कांसेप्ट बिलकुल ही अलग है।

अब तक बॉलीवुड या भोजपुरी फिल्मों में आपने एक हीरो दो हीरोइन या एक हीरोइन दो हीरो देखा होगा लेकिन आपने कभी कल्पना भी नहीं की होगी की एक भोजपुरी फिल्म में एक हीरो के साथ 12 हीरोइन नजर आएंगी। जी हाँ यह मुमकिन हुआ है।

 

प्रगति एंटरटेनमेंट वर्ल्ड व श्री माँ फिल्म प्रोडक्शन के बैनर तले बनी भोजपुरी फिल्म '1 दीवाना 12 हसीना' का फर्स्ट लुक पोस्टर रिलीज किया गया। फिल्म के पोस्टर में बीच में स्टाइलिश अंदाज में खड़े है एक्टर प्रेम सिंह और उनके अगल-बगल खड़ी हैं उनकी 12 हसीनाएं यानी उनके 12 हीरोइन हैं। 

निर्माता सुरेश राठौर, सुरेंद्र सिंह (टोनी) और लेखक व निर्देशक  हेमराज वर्मा,जितेन्द्र गुप्ता जीतू द्वारा बनाई गयी इस फिल्म के फर्स्ट लुक पोस्टर के बाद अब दर्शकों में फिल्म को देखने का चाहत बढ़ गई है। दर्शक एक ही फिल्म में एक एक्टर के साथ 12 हीरोइन का रोमांस और मनोरंजन का तड़का देखने के लिए उत्साहित हो उठे हैं। फिल्म में एक से बढ़ कर एक गाने है जो आप सभी को पसंद आएगी। 

इस फिल्म को लेकर प्रेम सिंह काफी ज्यादा उत्साहित हैं। क्योंकि वे एकमात्र ऐसे एक्टर है, जिन्होंने फिल्म में 12 एक्ट्रेसेस के साथ स्क्रीन शेयर करने का मौका मिल रहा है। यह मौके तो अब तक किसी भी फिल्म में किसी हीरो को नहीं मिला है।

भोजपुरी इंडस्ट्री के लिए यह फिल्म बेहद ही अलग फिल्म है जिसमें मल्टीस्टारर कलाकारों ने अभिनय किया है। फिल्म का कांसेप्ट बिलकुल ही अलग है। अब यह देखना काफी दिलस्प होगा की फिल्म की कहानी किस तरह से दर्शकों का मनोरंजन करती है। 

फिल्म में संगीत काफी मजेदार होने वाला है इसलिए संगीत का कार्यभार संभाल रहे है ओमी और अजय विश्वकर्मा, साथ ही गीत भी अजय विश्वकर्मा द्वारा दिए गए है। छायांकन ओम मिश्रा द्वारा दिया गया है। फिल्म में एक्शन  सरवन, संकलन गुरजंट सिंह, डांस कोरिओग्राफ अशोक माईती, मेराज खान, कार्यकारी निर्माता सुजीत कुमार व एस मौर्या हैं।

टॅग्स :भोजपुरी गानामुंबईउत्तर प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

क्राइम अलर्टUP VIRAL VIDEO: 1 साल पहले निकाह, तलाक के बाद मायके रह रही है पूर्व पत्नी रेशमा?, पति रहीस ने बाइक में बांधकर घसीटा, वीडियो

कारोबारयूपी में 10 वर्ष में ऐसे बढ़ा बजट का आकार?, 8.65 लाख करोड़ रुपए में से 2.85 लाख करोड़ रुपए नहीं हुए खर्च?

भोजपुरी अधिक खबरें

भोजपुरीपवन सिंह का नया गाना 'बेडरूम में राजा' हुआ वायरल, अपर्णा मलिक के साथ रोमांस ने फैंस को किया दीवाना!

भोजपुरीभोजपुरी फिल्म निर्देशक धीरज ठाकुर की फिल्म 'डंंस' को बेस्ट फिल्म ऑफ द ईयर का अवार्ड

भोजपुरीYear-Ender 2025: इंटरनेट की दुनिया में भोजपुरी के इन गानों का रहा जलवा, लोगों ने जमकर लगाए ठुमके

भोजपुरी'चुनाव लड़ना चाहती हैं ज्योति सिंह', पत्नी के आरोपों पर पवन सिंह ने तोड़ी चुप्पी, बोले- "भ्रम फैलाया जा रहा"

भोजपुरीVIDEO: भोजपुरी पॉवर स्टार पवन सिंह का मंच पर अभिनेत्री को गलत तरीके से छूने का वीडियो वायरल